Vivo T5 5G Launch— स्मार्टफोन ब्रांड वीवो अपनी लोकप्रिय टी-सीरीज का नया फोन Vivo T5 5G भारत में कल, 2 सितंबर 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टीज़र जारी कर फोन के मुख्य फीचर्स की पुष्टि कर दी है। इस नए हैंडसेट में 7,050mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर दिया जाएगा।
Vivo T5 5G Launch in India: 7,050mAh की दमदार बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कल होगा लॉन्च

कैमरा और परफॉरमेंस: 50MP OIS प्राइमरी सेंसर और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग
जानकारी के अनुसार, Vivo T5 5G के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें मुख्य कैमरा 50-मेगापिक्सल का Sony IMX882 सेंसर है, जो 4-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के शौकीनों के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। खास बात यह है कि इस फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। फोन में 1.5K रेजोल्यूशन और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाला 3D कर्व्ड डिस्प्ले है।
आधिकारिक बयान और बैटरी दाव
“Unpredictable moments. Unshakable clarity. 50MP Sony Sensor with 4-Axis OIS on the vivo T5.”
बैटरी लाइफ, वाटर रेजिस्टेंस और सॉफ्टवेयर सपोर्ट
वीवो का दावा है कि 7,050mAh की बैटरी सिंगल चार्ज में 85 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक, 34.7 घंटे का लोकल वीडियो प्लेबैक और 7.9 घंटे तक की गेमिंग बैकअप देगी। कंपनी के अनुसार, 5 साल के इस्तेमाल के बाद भी बैटरी हेल्थ बेहतर स्थिति में बनी रहेगी।
इसके अलावा, यह स्मार्टफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा। यह डिवाइस एंड्रॉयड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करेगा, जिसके लिए कंपनी ने 3 साल के एंड्रॉयड ओएस अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। यह फोन Royal Bronze और Silver Green रंग विकल्पों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।


