Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Pattaya: अमेरिकी सैनिकों के पटाया पहुंचते ही पुलिस अलर्ट, नाइटलाइफ इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Pattaya: अमेरिकी सैनिकों के पटाया पहुंचते ही पुलिस अलर्ट, नाइटलाइफ इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी

Featuredinternational

Pattaya: अमेरिकी सैनिकों के पटाया पहुंचते ही पुलिस अलर्ट, नाइटलाइफ इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी

Hum Vatan News
Last updated: September 2, 2026 5:06 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

अमेरिकी सैनिक: थाईलैंड के मशहूर पर्यटन शहर पटाया में अमेरिकी नौसेना के विमानवाहक पोत ‘यूएसएस अब्राहम लिंकन’ के पहुंचने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। पोत पर सवार करीब 5 हजार अमेरिकी नाविक और मरीन कमांडो 200 से ज्यादा दिन समुद्र में बिताने के बाद आराम के लिए पटाया पहुंचे हैं।

Contents
पुलिस ने बढ़ाई निगरानीस्थानीय कारोबारियों को आर्थिक फायदे की उम्मीदवियतनाम युद्ध के दौर से जुड़ा है पटाया का इतिहास200 से ज्यादा दिन समुद्र में रहा युद्धपोत

पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

अमेरिकी सैनिकों के पटाया पहुंचने की खबर के बाद पुलिस ने शहर के नाइटलाइफ और प्रमुख इलाकों में गश्त बढ़ा दी। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने हाल ही में वीकेंड पर छापेमारी करते हुए वेश्यावृत्ति के संदेह में करीब 40 से 50 लोगों को हिरासत में लिया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

पटाया के पुलिस प्रमुख अनेख स्राथोंगयू ने माना कि अमेरिकी सैनिकों के आने के बाद सेक्स ट्रेड पर नियंत्रण रखना चुनौतीपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। थाईलैंड में वेश्यावृत्ति अवैध है, हालांकि पटाया में यह गतिविधि लंबे समय से बड़े पैमाने पर देखी जाती रही है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

स्थानीय कारोबारियों को आर्थिक फायदे की उम्मीद

एक तरफ पुलिस सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सतर्क है, वहीं स्थानीय कारोबारी अमेरिकी सैनिकों के आगमन को आर्थिक अवसर के तौर पर देख रहे हैं। पटाया की अर्थव्यवस्था काफी हद तक पर्यटन और मनोरंजन उद्योग पर निर्भर है।

CG School Exam 2026 : छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों के लिए बड़ा अपडेट’ 1वीं से 12वीं तक परीक्षा शेड्यूल में बदलाव

अनुमान के मुताबिक, एक अमेरिकी सैनिक रोजाना करीब 30 से 91 अमेरिकी डॉलर तक खर्च कर सकता है। इससे होटल, रेस्टोरेंट, बार और दुकानदारों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

वियतनाम युद्ध के दौर से जुड़ा है पटाया का इतिहास

पटाया और अमेरिकी सैनिकों का रिश्ता नया नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, वियतनाम युद्ध के दौरान अमेरिकी सैनिक आराम और मनोरंजन के लिए यहां आने लगे थे। इसके बाद पटाया की पहचान एक प्रमुख पर्यटन और मनोरंजन केंद्र के रूप में मजबूत हुई।

200 से ज्यादा दिन समुद्र में रहा युद्धपोत

यूएसएस अब्राहम लिंकन का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि युद्धपोत ने 200 दिनों से अधिक समय तक समुद्र में तैनाती पूरी की है। यह जहाज पिछले साल नवंबर में सैन डिएगो से रवाना हुआ था और बाद में ईरान के साथ तनाव तथा पश्चिम एशिया की परिस्थितियों के बीच तैनात रहा।

लंबी तैनाती के बाद अब अमेरिकी सैनिकों को आराम का मौका मिला है। वहीं पटाया प्रशासन किसी भी संभावित कानून-व्यवस्था की समस्या से निपटने के लिए सतर्क है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Disha Salian: दिशा सालियान मौत मामले में CBI जांच का आदेश, बॉम्बे हाईकोर्ट ने FIR दर्ज करने को कहा
Featured मनोरंजन
Champat Rai: चंपत राय की वापसी का खुलेगा रास्ता’ राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में नियमों पर होगी चर्चा
Featured national
Allegations against BJP regarding fake voters: भाजपा की जीत पर उठे सवाल, प्रताप सरनाईक बोले- चुनाव से पहले दी थी फर्जी मतदाताओं की जानकारी
Featured national
Michael Hussey: इंग्लैंड के टेस्ट बैटिंग कोच नहीं बनेंगे माइकल हसी, ऑस्ट्रेलिया के साथ करेंगे काम
Featured sports
Govinda: ‘राइज एंड फॉल 2’ में दिखेंगे Govinda? कंटेस्टेंट बनने की रेस में आगे अभिनेता का नाम
Featured मनोरंजन
Philips 5G Smartphone
Philips 5G Smartphone: 120Hz डिस्प्ले और 64MP कैमरा के साथ आज भारत में एंट्री, चेक करें फीचर्स
tech
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता’ दो जिलों में मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई’ CGPSC-DMF घोटाले के मामले में 7 जगहों पर रेड, 2 आरोपी गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Accident : छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा’ स्कॉर्पियो-बाइक की जोरदार भिड़ंत, चार लोगों ने गंवाई जान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में शिक्षिका का वीडियो वायरल’ मुख्यमंत्री से बोलीं—अपनी भी ऑनलाइन अटेंडेंस लगाइए

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

High Court’ का बड़ा फैसला’ अब पति-पत्नी एक-दूसरे की आय और संपत्ति पर कर सकेंगे सवाल-जवाब

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?