Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Swine Flu Alert : स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी, प्रदेश में मिले 158 मरीज
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Swine Flu Alert : स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी, प्रदेश में मिले 158 मरीज

Featuredछत्तीसगढ़

Swine Flu Alert : स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी, प्रदेश में मिले 158 मरीज

Hum Vatan News
Last updated: September 3, 2026 3:30 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Swine Flu Alert : रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में पिछले दो महीनों के दौरान स्वाइन फ्लू के 158 मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें अकेले 66 मरीज रायपुर से हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर समय पर जांच और उपचार कराने की अपील की है।

Contents
प्रदेश में 37 एक्टिव केसमाइल्ड लक्षण होने से इलाज आसानस्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

प्रदेश में 37 एक्टिव केस

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में फिलहाल 37 एक्टिव स्वाइन फ्लू केस हैं। इनमें से 8 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। हालांकि, डॉक्टरों के अनुसार ज्यादातर मरीजों में बीमारी के लक्षण हल्के हैं और उपचार के बाद मरीजों के ठीक होने की स्थिति बनी हुई है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के चेन्नई रोड शो में टूर ऑपरेटर्स से सीधा संवाद, छत्तीसगढ़ भ्रमण के लिए पर्यटकों को जोड़ने पर जोर.

- Advertisement -
HTML5 Icon

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ मरीजों में सांस फूलने जैसी समस्या सामने आ रही है, लेकिन ऐसे मरीज भी इलाज के बाद स्वस्थ हो रहे हैं। अभी तक गंभीर स्थिति वाले मरीजों को वेंटिलेटर की जरूरत नहीं पड़ी है।

माइल्ड लक्षण होने से इलाज आसान

डॉक्टरों के अनुसार वर्तमान में सामने आ रहे ज्यादातर मामलों में स्वाइन फ्लू के लक्षण माइल्ड हैं। ऐसे मरीजों का समय पर इलाज शुरू होने पर रिकवरी बेहतर रहती है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी है।

स्वाइन फ्लू में आमतौर पर बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, शरीर में दर्द, सिरदर्द और थकान जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। कुछ मामलों में सांस लेने में परेशानी भी हो सकती है।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर अनावश्यक जाने से बचने, खांसते और छींकते समय मुंह-नाक ढंकने तथा हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखने पर जोर दिया गया है।

इसके अलावा, यदि किसी व्यक्ति में लगातार बुखार, खांसी या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दें तो डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से बुजुर्गों, छोटे बच्चों और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

मुख्यमंत्री ने रायपुर के ऐतिहासिक डब्ल्यूआरएस मैदान में किया रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद यात्री रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
नवरात्रि पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पिपरिया में विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के पंडालों में पहुंचकर की पूजा-अर्चना.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : छत्तीसगढ़ में मंत्री के काफिले के सामने आईं महिलाएं, स्कूल-पंचायत भवन की मांग को लेकर किया घेराव’ वीडियो वायरल
Featured छत्तीसगढ़
CG News : पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, हवाई फायरिंग के साथ मनाया गया पर्व
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के CM Sai’ ने की शस्त्र पूजा, प्रदेशवासियों को दिया सुख, शांति और समृद्धि का संदेश
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : झाड़-फूंक के बहाने 14 वर्षीय बच्ची का यौन शोषण, आरोपी बैगा पुलिस की गिरफ्त में
Featured छत्तीसगढ़
Gyanesh Kumar Protest : अभिजीत दीपके का बड़ा फैसला, आंदोलन स्थगित कर कार्यकर्ताओं से की घर लौटने की अपील’ सौरव और आशुतोष को याद कर हुए भावुक
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, गुस्से में पिता ने मासूम बेटी को जमीन पर पटका’ आरोपी गिरफ्तार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

WPL 2027 Auction : पलक सिंह और श्रेया श्रीवास की WPL में एंट्री की उम्मीद, 146 खिलाड़ियों में बनाई जगह

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Khappar Yatra 2026 : छत्तीसगढ़ में आधी रात निकली मां काली की खप्पर यात्रा, डिप्टी CM विजय शर्मा ने की शिरकत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?