Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Kalki 2898 AD: फिल्म में काम करने का सपना पड़ सकता है भारी! ‘कल्कि 2898 AD’ के नाम पर हो रही ठगी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Kalki 2898 AD: फिल्म में काम करने का सपना पड़ सकता है भारी! ‘कल्कि 2898 AD’ के नाम पर हो रही ठगी

Featuredमनोरंजन

Kalki 2898 AD: फिल्म में काम करने का सपना पड़ सकता है भारी! ‘कल्कि 2898 AD’ के नाम पर हो रही ठगी

Hum Vatan News
Last updated: September 4, 2026 2:20 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Kalki 2898 AD: प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ को लेकर एक जरूरी खबर सामने आई है। फिल्म के मेकर्स ने फैंस और कलाकारों को फर्जी कास्टिंग कॉल से सावधान रहने की सलाह दी है। प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर स्पष्ट किया है कि उनकी ओर से किसी थर्ड-पार्टी एजेंसी या व्यक्ति को ऑडिशन और कास्टिंग के लिए अधिकृत नहीं किया गया है।

Contents
‘कल्कि 2898 AD’ के नाम पर फर्जी कास्टिंग कॉलऑडिशन के नाम पर न दें कोई पैसा‘कल्कि 2898 AD’ ने जीते दो नेशनल अवॉर्डशुरू हो चुकी है ‘कल्कि 2’ की शूटिंग

‘कल्कि 2898 AD’ के नाम पर फर्जी कास्टिंग कॉल

डायरेक्टर नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ अपनी रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में रही है। अब फिल्म के नाम पर कथित तौर पर फर्जी कास्टिंग कॉल किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर वैजयंती मूवीज ने सोशल मीडिया पर लोगों को अलर्ट किया है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मेकर्स ने अपने बयान में कहा कि लोग ऐसे फर्जी कास्टिंग कॉल और उन लोगों से सावधान रहें, जो खुद को वैजयंती मूवीज की ओर से जुड़ा हुआ बताते हैं। प्रोडक्शन हाउस ने साफ किया कि उसने किसी थर्ड-पार्टी एजेंसी, कंपनी, व्यक्ति या कास्टिंग प्रतिनिधि को अपनी ओर से ऑडिशन या कास्टिंग करने की अनुमति नहीं दी है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

ऑडिशन के नाम पर न दें कोई पैसा

मेकर्स ने लोगों से अपील की है कि वे किसी अनजान व्यक्ति या एजेंसी के साथ अपनी निजी जानकारी और ऑडिशन से जुड़ी सामग्री साझा न करें। साथ ही, अगर कोई व्यक्ति ‘कल्कि 2898 AD’ में कास्टिंग या ऑडिशन दिलाने के नाम पर पैसे मांगता है, तो उसे किसी भी तरह का भुगतान न करें।

वैजयंती मूवीज ने यह भी कहा कि उसके नाम का अनधिकृत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार उसके पास सुरक्षित है। मेकर्स ने लोगों से सही और आधिकारिक जानकारी के लिए सिर्फ प्रोडक्शन हाउस के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर भरोसा करने को कहा है।

CG Weather Update : जन्माष्टमी पर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश के आसार

‘कल्कि 2898 AD’ ने जीते दो नेशनल अवॉर्ड

बता दें कि नाग अश्विन के निर्देशन में बनी ‘कल्कि 2898 AD’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल कर चुकी है। फिल्म ने 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में दो पुरस्कार अपने नाम किए। इसे बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन की कैटेगरी में सम्मान मिला।

शुरू हो चुकी है ‘कल्कि 2’ की शूटिंग

वहीं, फैंस को अब फिल्म के सीक्वल ‘कल्कि 2’ का इंतजार है। नाग अश्विन ने बताया है कि फिल्म की शूटिंग का शुरुआती हिस्सा पूरा हो चुका है। टीम ने करीब 10 दिनों तक शूटिंग की है और प्रभास की मौजूदगी में अगला बड़ा शूटिंग शेड्यूल शुरू होने की उम्मीद है।

इसलिए अगर ‘कल्कि 2898 AD’ या इसके सीक्वल में काम दिलाने के नाम पर आपको कोई कास्टिंग कॉल, मैसेज या ऑफर मिलता है, तो उसकी आधिकारिक पुष्टि जरूर करें और किसी भी तरह का पेमेंट करने से बचें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

IndiGo aircraft collides with pole at Srinagar Airport: श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो विमान
Featured national
Smriti Mandhana: 124 रन ठोककर इतिहास रचने वाली स्मृति मंधाना ने खोला राज, कहा- ‘रिकॉर्ड का नहीं था ध्यान’
Featured खेल
Xiaomi Pad 9 Pro Max
Xiaomi Pad 9 Pro Max: 13.3-इंच डिस्प्ले और Xring O3 चिपसेट के साथ 7 सितंबर को होगा लॉन्च
tech
IPS रतनलाल डांगी की बढ़ी मुश्किलें, High Court’ ने पुलिस अधिकारियों से शपथपत्र के साथ मांगा जवाब
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Holiday : लगातार 3 दिन की छुट्टी’ स्कूल-कॉलेज और बैंक रहेंगे बंद, जानें पूरी डिटेल
Featured छत्तीसगढ़
Mahtari Vandan Yojana : नए नियमों के साथ खुल सकता है पोर्टल, जानिए किन महिलाओं को मिलेगा लाभ
Featured छत्तीसगढ़
Bhadrapad Month 2026 : श्रीकृष्ण की कृपा पाने का आसान उपाय’ भाद्रपद महीने में जरूर करें ये खास दान
Featured religion
CGPSC Exam 2026 : CGPSC में इंटरव्यू का बदला तरीका’ 608 उम्मीदवार देंगे फेसलेस साक्षात्कार, जानें क्या है नई प्रक्रिया
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Weather Update
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Update : जन्माष्टमी पर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश के आसार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ High Court’ का बड़ा निर्णय, महिला आरक्षित पदों पर पुरुषों की नियुक्ति को माना गलत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : मेडिकल सर्टिफिकेट के नाम पर रिश्वत का आरोप, डॉक्टर का कथित VIDEO सामने आने से मचा हड़कंप

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?