Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: PeakX Mountain: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी, बोले- पिकएक्स माउंटेन पर जल्द करेंगे भीषण हमला
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » PeakX Mountain: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी, बोले- पिकएक्स माउंटेन पर जल्द करेंगे भीषण हमला

Featuredinternational

PeakX Mountain: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी, बोले- पिकएक्स माउंटेन पर जल्द करेंगे भीषण हमला

Hum Vatan News
Last updated: September 5, 2026 1:21 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

PeakX Mountain: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर कड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि अमेरिका ईरान के अत्यधिक सुरक्षित भूमिगत परमाणु ठिकाने पिकएक्स माउंटेन पर बहुत जल्द हमला कर सकता है। यह ठिकाना ईरान के नतांज यूरेनियम संवर्धन केंद्र के पास स्थित बताया जाता है। ट्रंप की इस धमकी के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर ट्रंप की नजर

ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए सैन्य अभियान चला रहा है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियां ईरान में होने वाली गतिविधियों पर करीबी नजर रख रही हैं।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को पिकएक्स माउंटेन में होने वाली गतिविधियों और वहां आने-जाने वाले लोगों की जानकारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वहां कुछ गलत होता है तो अमेरिका की ओर से भीषण हमला किया जा सकता है।

‘ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे’

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका पिछले करीब पांच महीनों से इस मुद्दे पर काम कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ईरान परमाणु हथियार हासिल न कर सके।

उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर ईरान के पास परमाणु हथियार होते तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी।

Hawan Rules : हवन करते समय भूलकर भी न करें ये गलती’ वरना घर में आ सकती है कंगाली

क्यों खास है पिकएक्स माउंटेन?

पिकएक्स माउंटेन को ईरान के सबसे सुरक्षित भूमिगत परिसरों में से एक माना जाता है। यह नतांज यूरेनियम संवर्धन केंद्र के नजदीक स्थित है और पहाड़ के भीतर काफी गहराई में दो बड़े सुरंग परिसर बनाए गए हैं।

रिपोर्टों के मुताबिक, ईरान ने अपने हजारों सेंट्रीफ्यूज को इस भूमिगत ठिकाने पर स्थानांतरित किया है। इसकी गहरी और मजबूत संरचना के कारण इसे निशाना बनाना बेहद मुश्किल माना जाता है। यही वजह है कि ट्रंप की ताजा चेतावनी को ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ अमेरिका के कड़े रुख के तौर पर देखा जा रहा है।

रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बोले ट्रंप

इसी दौरान ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके विशेष दूत स्टीव विटकाफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर युद्ध खत्म करने के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए रूस और यूक्रेन की यात्रा कर रहे हैं।

Contents
ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर ट्रंप की नजर‘ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे’क्यों खास है पिकएक्स माउंटेन?रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बोले ट्रंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

PM मोदी के नेतृत्व की CM साय ने की तारीफ, कहा- देश की प्रतिभाओं और नवाचारों को मिल रही राष्ट्रीय पहचान
Featured छत्तीसगढ़
CG News : छत्तीसगढ़ में अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा हादसा, जलती चिता में घुसा बेकाबू ऑटो’ मामा-भांजा झुलसे
Featured छत्तीसगढ़
हवाला नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार’ 1,424 बैंक खाते फ्रीज और 26.01 करोड़ की संपत्ति अटैच
Featured छत्तीसगढ़
खुदाई में नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, थैला और चप्पल बरामद’ पहचान करने में जुटी पुलिस
Featured छत्तीसगढ़
CG Politics : स्मृति ईरानी की 10 मिनट की मुलाकात से छत्तीसगढ़ BJP में हलचल, कर्मवीर सिंह और सिद्धार्थ शंभू से अलग-अलग चर्चा
Featured छत्तीसगढ़
चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Accident : रायपुर में रफ्तार का कहर, VIP चौक पर ट्रक की टक्कर से मां-बेटी की दर्दनाक मौत’ पुलिस जांच में जुटी
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

वोटर लिस्ट से नाम हटाने वाले SIR सॉफ्टवेयर पर EC ने नहीं खोले पत्ते, कहा- यह ट्रेड सीक्रेट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : धान खरीदी से पहले किसानों का बड़ा ऐलान, प्रति क्विंटल 258 रुपये अतिरिक्त देने की मांग’ 27 अक्टूबर को निकालेंगे रैली

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने जेल में उठाया खौफनाक कदम’ प्रवेश कुमार के हाथ पर चोट के निशान मिलने से मचा हड़कंप

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?