Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं.

Hum Vatan News
Last updated: September 8, 2026 4:04 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 08 सितंबर 2026/ गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम प्रस्तुत किया है। आगामी गणेशोत्सव के लिए केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों द्वारा प्राकृतिक मिट्टी से लगभग 1 से 2 फीट आकार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। इन प्रतिमाओं की खासियत यह है कि इनके निर्माण में प्राकृतिक मिट्टी एवं रंगों का उपयोग किया गया है तथा प्रतिमाओं में तुलसी सहित विभिन्न पौधों के बीज भी डाले गए हैं।

गणेशोत्सव के पश्चात इन प्रतिमाओं का विसर्जन किए जाने पर इनमें मौजूद बीज अंकुरित होकर पौधों का रूप लेंगे। इस प्रकार ये प्रतिमाएं धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और हरित संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेंगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*बंदियों की रचनात्मकता को मिला सकारात्मक दिशा*

- Advertisement -
HTML5 Icon

केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों द्वारा विभिन्न कौशल विकास एवं उत्पादन गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में लगभग 10 बंदियों ने अत्यंत लगन, मेहनत और रचनात्मकता के साथ भगवान श्री गणेश की इन आकर्षक प्रतिमाओं का निर्माण किया है। यह पहल बंदियों के कौशल विकास, रचनात्मक अभिव्यक्ति और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें समाजोपयोगी एवं पर्यावरण हितैषी गतिविधियों से जोड़ने का सार्थक प्रयास है। मिट्टी की प्रतिमाओं में बीजों का समावेश इस कार्य को और विशेष बनाता है।

*आस्था और प्रकृति संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं*

जेल अधीक्षक रायपुर श्री योगेश सिंह क्षत्री ने कहा कि केंद्रीय जेल रायपुर द्वारा बंदियों के पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर विभिन्न कौशल विकास एवं उत्पादन गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में बंदियों द्वारा तैयार की गई ये बीजयुक्त पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं इस संदेश को साकार करती हैं कि आस्था और प्रकृति संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों से बंदियों को अपनी प्रतिभा और कौशल को सकारात्मक दिशा में उपयोग करने का अवसर मिलता है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी ऐसे प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG NEWS : एकलव्य स्कूल की छात्राओं का पैदल मार्च देख CM साय सख्त, बिजली-शिक्षक-मेस की समस्याओं पर तत्काल एक्शन
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल..राज्यपाल श्री रमेन डेका से छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने की भेंट.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CM Vishnu Deo Sai
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए जांच के निर्देश, कहा – बच्चियों को अपनी समस्या बताने के लिए पैदल निकलना पड़े, यह स्वीकार्य नहीं.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सरकारी विज्ञापन में मां दुर्गा की तस्वीर में बड़ी गलती, 10 की जगह दिखे 11 हाथ
Featured देश - विदेश
Allegation of Saudi airstrike on a prison in Yemen: सऊदी एयरस्ट्राइक के आरोप से यमन में मचा हड़कंप, जेल पर हमले में 7 की मौत
Featured देश - विदेश
PM Modi Gujarat Visit 2026 : PM मोदी ने युवाओं को दिया विकसित भारत का संदेश, गुजरात में 35 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
Featured national
CG News : एक-दो पेपर में ATKT फिर भी जारी रहेगी पढ़ाई’ उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश
Featured छत्तीसगढ़
Satya Niketan incident: सत्य निकेतन में हादसे से पहले आई तेज आवाज, 3 घंटे मलबे में फंसे रहे नितेश
Featured national

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : डिजिटल छत्तीसगढ़ की ओर बड़ा कदम’ जमीन सीमांकन की पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG High Court : शरिया कोर्ट के फैसले पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- विवाह खत्म करने का नहीं है कानूनी अधिकार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today : बारिश पर लगा ब्रेक, बढ़ी उमस’ छत्तीसगढ़ में कब होगी झमाझम बारिश’ नया अपडेट आया सामने

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?