Ather 450X Overtone Series— एथर एनर्जी (Ather Energy) ने अपनी लोकप्रिय 450X सीरीज का नया एडिशन Ather 450X Overtone मार्केट में उतार दिया है। रोजाना 50 से 70 किलोमीटर का सफर करने वाले दफ्तरी कर्मचारियों और शहरी चालकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई यह स्कूटर डुअल-टोन कलर्स, 900W होम चार्जर और एथरस्टैक 7 (AtherStack 7) सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ आती है।
Ather 450X Overtone Series: डेली कम्यूटर के लिए आई 161 KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत और फीचर्स

बैटरी, रेंज और टॉप स्पीड
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दो बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है। पहला वैरिएंट 2.9 kWh लिथियम-आयन बैटरी के साथ आता है, जो 126 किमी की IDC रेंज देता है। दूसरा वैरिएंट 3.5 kWh बैटरी पैक का है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर 161 किमी की सर्टिफाइड रेंज प्रदान करता है। दोनों ही बैटरी पैक्स को धूल और पानी से सुरक्षित रखने के लिए IP67 रेटिंग दी गई है। यह स्कूटर 90kmph की टॉप-स्पीड पकड़ सकती है।
फास्ट चार्जिंग और एथर ग्रिड सपोर्ट
कंपनी ने इसके साथ नया 900W का फास्ट चार्जर शामिल किया है। यह होम चार्जर 2.9 kWh वाली बैटरी को करीब 3 घंटे और 3.5 kWh बैटरी को 3 घंटे 12 मिनट में पूरी तरह चार्ज कर देता है। इसके अलावा, रास्ते में इमरजेंसी चार्जिंग के लिए ‘Ather Grid’ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जो महज 10 मिनट की चार्जिंग में 15 से 30 किमी तक की अतिरिक्त रेंज दे देता है।
स्मार्ट फीचर्स और AtherStack 7 अपडेट
इस स्कूटर में नया Voice on Ather फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से चालक आवाज देकर नेविगेशन, डिस्प्ले सेटिंग्स और म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं। सुरक्षा और राइडिंग को आसान बनाने के लिए इसमें क्रैशअलर्ट, पार्कसेफ, लॉकसेफ और इनफिनिट क्रूज जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, यह रियल-टाइम ऑडियो अलर्ट और नेविगेशन आवाजों के लिए सीधे Ather Halo स्मार्ट हेलमेट से आसानी से कनेक्ट हो जाता है।
वेरिएंट के अनुसार एक्स-शोरूम कीमत
क्षेत्रीय टैक्स और एथरस्टैक प्रो सॉफ्टवेयर पैकेज के आधार पर इसके एक्स-शोरूम दाम अलग-अलग हैं:
- 450X Overtone (2.9 kWh): ₹1,53,999 से ₹1,57,999
- 450X Overtone – AtherStack Pro (2.9 kWh): ₹1,65,328
- 450X Overtone (3.5 kWh): ₹1,65,271
- 450X Overtone – AtherStack Pro (3.5 kWh): ₹1,65,328 से ₹1,74,318


