Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Delhi Murder Case: दिल्ली में 16 वर्षीय किशोरी की हत्या, गैंगरेप के आरोप में 3 नाबालिग समेत 4 पकड़े गए
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Delhi Murder Case: दिल्ली में 16 वर्षीय किशोरी की हत्या, गैंगरेप के आरोप में 3 नाबालिग समेत 4 पकड़े गए

Featurednational

Delhi Murder Case: दिल्ली में 16 वर्षीय किशोरी की हत्या, गैंगरेप के आरोप में 3 नाबालिग समेत 4 पकड़े गए

Hum Vatan News
Last updated: September 18, 2026 2:12 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Delhi Murder Case: दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में 16 वर्षीय किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तीन नाबालिगों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से दो चाकू, वारदात के दौरान पहने गए कपड़े और एक टेंपो बरामद किया गया है।

Contents
50 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों तक पहुंची पुलिसकिशोरी के कथित प्रेमी से भी पूछताछ13 सितंबर को मिला था क्षत-विक्षत शव

50 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे 50 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज में वारदात के आसपास एक संदिग्ध टेंपो की आवाजाही दिखाई दी। अंधेरा होने के कारण टेंपो का नंबर साफ नजर नहीं आया, जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग कैमरों की फुटेज को जोड़कर उसके रूट का पता लगाया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर की रात टेंपो खड्डा कॉलोनी में मिला। चालक से पूछताछ के बाद पुलिस तीन नाबालिगों समेत चार आरोपियों तक पहुंची।

- Advertisement -
HTML5 Icon

किशोरी के कथित प्रेमी से भी पूछताछ

पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक किशोरी का कथित प्रेमी था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहले अपने दोस्तों के साथ शराब पी और इसके बाद किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों को आशंका थी कि किशोरी घटना की जानकारी पुलिस को दे सकती है। इसी वजह से उन्होंने कथित तौर पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Ranveer Singh visits Lalbaugcha Raja: नंगे पैर लालबागचा राजा पहुंचे रणवीर सिंह, बप्पा का लिया आशीर्वाद

13 सितंबर को मिला था क्षत-विक्षत शव

पुलिस को 13 सितंबर की सुबह स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में कुशक रोड स्थित लाल बाउंड्री के पास जयपाल राणा के खेत के नजदीक खुले मैदान में एक शव मिला था। शव की हालत क्षत-विक्षत थी और जानवरों द्वारा उसे नुकसान पहुंचाया गया था। इसके कारण शुरुआत में मृतका की पहचान नहीं हो सकी।

क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बाद में पहचान की प्रक्रिया के दौरान पता चला कि मृतका 16 वर्षीय किशोरी थी।

पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG GST Scam : छत्तीसगढ़ GST विभाग में रिश्वतखोरी का खुलासा, एक कारोबारी की शिकायत पर 4 अधिकारी-कर्मचारी घेरे में
Featured छत्तीसगढ़
महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला : आस्था और लोक संस्कृति का संगम.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय धनोरा में आयोजित भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में हुए शामिल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Kerala Fairness Cream Case : फेयरनेस क्रीम से किशोरी की किडनी खराब होने का दावा, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
Featured देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : छत्तीसगढ़ की दो बेटियों का भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन, इंग्लैंड के खिलाफ T-20 सीरीज में दिखाएंगी दम
Featured खेल छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Accident News : छत्तीसगढ़ में कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : शादी समारोह में अचानक घुसे 4 हाथी, बैगा परिवार में मची अफरा-तफरी’ मेहमानों में भगदड़

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : 10 महीने बाद खुला युवक की मौत का मामला, शादी के लिए दबाव और धमकी देने के आरोप में प्रेमिका गिरफ्तार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?