Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Allu Arjun Raaka: अल्लू अर्जुन की ‘राका’ ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 37 कलाकारों के साथ हुआ रियल टाइम मोशन कैप्चर
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Allu Arjun Raaka: अल्लू अर्जुन की ‘राका’ ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 37 कलाकारों के साथ हुआ रियल टाइम मोशन कैप्चर

Featuredमनोरंजन

Allu Arjun Raaka: अल्लू अर्जुन की ‘राका’ ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 37 कलाकारों के साथ हुआ रियल टाइम मोशन कैप्चर

Hum Vatan News
Last updated: September 22, 2026 12:49 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

मुंबई: Allu Arjun Raaka: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राका’ (Raaka) रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म ने एक खास उपलब्धि हासिल की है। मेकर्स के मुताबिक, ‘राका’ का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। फिल्म ने एक साथ 37 कलाकारों के साथ रियल टाइम मोशन कैप्चर का रिकॉर्ड बनाया है।

Contents
37 कलाकारों के साथ मोशन कैप्चर का रिकॉर्डएटली के निर्देशन में बन रही है ‘राका’ऐसा है अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुकफिल्म में नजर आ सकते हैं कई बड़े कलाकारकब रिलीज होगी ‘राका’?

37 कलाकारों के साथ मोशन कैप्चर का रिकॉर्ड

सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की तस्वीर साझा कर इस उपलब्धि की जानकारी दी। तस्वीर में दोनों के हाथ में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट नजर आ रहा है। मेकर्स के अनुसार, फिल्म के लिए एक साथ 37 कलाकारों का रियल टाइम मोशन कैप्चर किया गया, जिसके चलते यह उपलब्धि हासिल हुई।

- Advertisement -
HTML5 Icon

सन पिक्चर्स ने इस उपलब्धि को भारतीय सिनेमा के लिए वैश्विक स्तर की जीत बताया है। फिल्म के मेकर्स का कहना है कि इस तकनीकी उपलब्धि ने भारतीय सिनेमा को विश्व मंच पर एक अलग पहचान दिलाई है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

एटली के निर्देशन में बन रही है ‘राका’

‘राका’ का निर्देशन एटली कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का निर्देशन किया था। फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म को सन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है।

ऐसा है अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक

मेकर्स ने 8 अप्रैल को फिल्म का ऐलान करते हुए अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक जारी किया था। पोस्टर में अभिनेता बेहद अलग और रहस्यमयी अंदाज में नजर आए थे। उनके चेहरे को बड़े और नुकीले पंजों वाली भेड़िए जैसी आकृति ढकती दिखाई दी थी। इस फर्स्ट लुक के सामने आने के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

सूर्यकांत तिवारी पर शिकंजा और कसा, ED के बाद इनकम टैक्स विभाग ने सील किया मकान

फिल्म में नजर आ सकते हैं कई बड़े कलाकार

अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के अलावा रश्मिका मंदाना के भी फिल्म से जुड़ने की चर्चा है। इसके अलावा मृणाल ठाकुर, राम्या कृष्णन, जिम सर्भ, नैला ग्रेवाल और जाह्नवी कपूर जैसे कलाकारों के नाम भी इस प्रोजेक्ट से जोड़े जा रहे हैं। हालांकि, इन सभी कलाकारों की भूमिका को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

कब रिलीज होगी ‘राका’?

फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘राका’ के दिसंबर 2027 तक सिनेमाघरों में आने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल फिल्म की गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड वाली उपलब्धि ने रिलीज से काफी पहले ही इसे चर्चा में ला दिया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Accident News : NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने तीन लोगों को 200 मीटर तक घसीटा’ भाई-बहन समेत 3 की मौत
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल…गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में श्री राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान.
Blog अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Crime News : नेता से लेकर कारोबारी और अफसर तक ठगी के शिकार, दीपक टंडन के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Congress News : महिला कांग्रेस ने जारी की पहली नियुक्ति सूची, प्रगति बाजपेयी और बरखा साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Punjab Politics : पंजाब में BJP-अकाली दल की 6 साल बाद वापसी, मिलकर लड़ेंगे चुनाव’ CM पद पर अमित शाह का बड़ा ऐलान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर सरकार का कड़ा प्रहार, CM Sai’ ने कहा- दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?