Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की 87वीं मंडल सम्मिलन बैठक मंडल मुख्यालय नवा रायपुर अटल नगर में हुई संपन्न.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की 87वीं मंडल सम्मिलन बैठक मंडल मुख्यालय नवा रायपुर अटल नगर में हुई संपन्न.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की 87वीं मंडल सम्मिलन बैठक मंडल मुख्यालय नवा रायपुर अटल नगर में हुई संपन्न.

Hum Vatan News
Last updated: September 22, 2026 7:19 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की 87वीं मंडल सम्मिलन बैठक माननीय अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मंडल की आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार, राजस्व संबंधी प्रावधानों तथा भवनों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने बताया कि बैठक में पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मंडल के स्वामित्व वाली चिन्हित भूमियों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अंतर्गत चार्जिंग स्टेशनों के डिजाइन, वित्त पोषण, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण, कमीशनिंग, संचालन एवं रखरखाव के लिए लाइसेंस फीस मॉडल के तहत एजेंसी को भूमि उपयोग का अधिकार प्रदान करने की प्रक्रिया को मंजूरी दी गई है।
इस पहल से मंडल की विभिन्न योजनाओं एवं प्रमुख क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए आवश्यक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में मदद मिलेगी तथा प्रदेश में बढ़ते ईवी परिवहन को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि बैठक में मंडल की बहुमंजिला आवासीय एवं वाणिज्यिक भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है । भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की नियमित जांच, निर्धारित मानकों का अनुपालन तथा फायर एन.ओ.सी प्राप्त करने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए फायर सेफ्टी ऑडिट कराने की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके लिए नेशनल बिल्डिंग कोड-2016, भाग-4 तथा छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपात सेवा अधिनियम, 2018 के अनुरूप भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने हेतु योग्य फायर सेफ्टी ऑडिटरों/फर्मों के एम्पेनलमेंट की प्रक्रिया को मंजूरी दी गई है।
इस व्यवस्था के माध्यम से मंडल के बहुमंजिला भवनों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों, आपातकालीन व्यवस्थाओं एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुपालन की नियमित जांच सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम उठाया जाएगा।
श्री अनुराग सिंह देव ने कहा मंडल द्वारा बकाया राशि एकमुश्त जमा करने वाले हितग्राहियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से विलंबित अवधि के ब्याज तथा वाटर चार्ज के सरचार्ज में 50 प्रतिशत की छूट दिए जाने का निर्णय भी लिया गया।
अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने बताया कि इसके अलावा बैठक में और भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमे प्रदेश में विभिन्न आवासीय योजनाओं के अंतर्गत विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए लगभग 55 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति से प्रदेश में आवासीय सुविधाओं के विस्तार एवं आवश्यक निर्माण कार्यों को गति मिलेगी।
शैक्षणिक प्रयोजन हेतु आरक्षित भूखंडों के आवंटन संबंधी निर्देश-2026 में विकसित भूमि के प्रीमियम में आंशिक संशोधन को स्वीकृति प्रदान की गई।
इसी प्रकार क्वींस क्लब ऑफ इंडिया, रायपुर के विकास, संचालन एवं रखरखाव के लिए लाइसेंस आधार पर पीपीपी मोड के तहत एजेंसी नियुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की गई।
मंडल द्वारा आवासीय भवन/भूखंड एवं व्यावसायिक भवन/भूखंड को बिना विक्रय अनुमति के विक्रय किए जाने की स्थिति में हस्तांतरण/नामांतरण शुल्क दोगुना भारित कर हस्तांतरण/नामांतरण किए जाने की भी स्वीकृति प्रदान की गई।
मंडल सम्मिलन में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव, मंडल आयुक्त श्री अवनीश कुमार शरण, विशेष सचिव आवास एवं पर्यावरण श्री देवेन्द्र भारद्वाज, उप सचिव, वित्त श्री ऋषभ पाराशर, नगर तथा ग्राम निवेश श्री संदीप बांगडे़, श्री जी.आर. रावटे, मुख्य अभियंता पी.डब्ल्यू.डी. श्री हितेश बोराड, क्षेत्रीय प्रमुख हुडको उपस्थित रहे।

- Advertisement -
HTML5 Icon
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : भिलाई स्टील प्लांट में हादसे से मचा हड़कंप, पुशर कार की टक्कर से मजदूर की मौत
Featured छत्तीसगढ़
जंगल में मिला नक्सलियों का हथियार डंप, SLR-INSAS राइफल समेत कई हथियार जब्त
Featured छत्तीसगढ़
CGPSC केस में बड़ा अपडेट, टामन सोनवानी के खिलाफ ED ने दाखिल की चार्जशीट
Featured छत्तीसगढ़
Crime News : बिहार में छेड़खानी के आरोपी पर पुलिस की कार्रवाई, नंदन यादव घायल’ वायरल वीडियो से मचा था बवाल
Featured देश - विदेश
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समावेशी विकास के विजन से जनजातीय परिवारों को मिल रहा सुरक्षित आवास और सम्मानजनक जीवन का आधार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ…मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में महुआ को मिल रहा नया स्वरूप.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर’ रपटा पुल टूटने से कई गांवों की राह बंद, ग्रामीण परेशान
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Blogअन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सेवा संकल्प से संवरी उम्मीद..0.40 हेक्टेयर में गुलाब पटेल ने लिखा मछली पालन से समृद्धि का नया अध्याय.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

राष्ट्रीय स्तर के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चंपारण्य, करीब 15 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का होगा विस्तार.

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

अरोमा कैफे में भीषण अग्निकांड, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका’ सामान हुआ राख

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?