Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG News : जंगल में जांच करने पहुंची वन विभाग की टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध, धक्का-मुक्की तक पहुंचा मामला
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG News : जंगल में जांच करने पहुंची वन विभाग की टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध, धक्का-मुक्की तक पहुंचा मामला

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : जंगल में जांच करने पहुंची वन विभाग की टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध, धक्का-मुक्की तक पहुंचा मामला

Hum Vatan News
Last updated: September 24, 2026 2:25 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG MEWS : गरियाबंद। जिले के करका जंगल में कथित अतिक्रमण और पेड़ों की कटाई की जांच करने पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। विभाग के अनुसार करीब 50 से 60 ग्रामीणों ने टीम को कार्रवाई से रोकने की कोशिश की, जिसके बाद मौके पर विवाद, धक्का-मुक्की और झूमाझटकी की स्थिति बन गई। हालांकि किसी वन अधिकारी या कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Contents
जांच करने पहुंची टीम के सामने गरमाया माहौलकरका में पहले भी रहा है वनभूमि को लेकर विवाद30 हजार पेड़ों की कटाई का प्रारंभिक अनुमान2016 में भी दर्ज हुआ था मामलावन्यजीवों के आवागमन को लेकर भी चिंता

जांच करने पहुंची टीम के सामने गरमाया माहौल

वन विभाग की टीम करका क्षेत्र में कथित अतिक्रमित वनभूमि का निरीक्षण और कार्रवाई के लिए पहुंची थी। विभाग का कहना है कि टीम जैसे ही संबंधित क्षेत्र की ओर आगे बढ़ी, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शासकीय कर्मचारियों को उनके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने का प्रयास किया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

विभाग के अनुसार, इस दौरान मुकेश मरकाम को मौके से ले जाया गया। घटना की वीडियोग्राफी किए जाने की बात भी सामने आई है। वन विभाग ने वीडियो साक्ष्यों के साथ थाना खल्लारी में FIR दर्ज करने के लिए आवेदन दिए जाने की जानकारी दी है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Raipur Railway Station Parking : रायपुर रेलवे स्टेशन पर बदलेगी पार्किंग व्यवस्था, एक्सप्रेस-वे के पास बनेगा नया पार्किंग जोन

करका में पहले भी रहा है वनभूमि को लेकर विवाद

करका क्षेत्र का अतिक्रमण विवाद नया नहीं है। विभागीय जानकारी के अनुसार यह क्षेत्र पहले वन ग्राम था और सोंढूर बांध के कैचमेंट क्षेत्र में तत्कालीन सीतानदी अभयारण्य के अंतर्गत आता था।

सोंढूर बांध के निर्माण के बाद 1980 के दशक में करका गांव का विस्थापन किया गया था। उपलब्ध विभागीय अभिलेखों के मुताबिक, 55 लोगों को जल संसाधन विभाग की ओर से मुआवजा दिया गया था।

वन विभाग का कहना है कि इसके बाद भी क्षेत्र की ऊंचाई पर स्थित वनभूमि में कथित अतिक्रमण और पेड़ों की कटाई की गतिविधियां सामने आईं।

30 हजार पेड़ों की कटाई का प्रारंभिक अनुमान

वन विभाग के मुताबिक, 22 सितंबर 2026 को किए गए मैदानी निरीक्षण के दौरान 1,100 से अधिक पेड़ों पर गर्डलिंग और बड़ी संख्या में कटे पेड़ों के ठूंठ मिले। प्रारंभिक आकलन में वर्ष 2016-17 के दौरान करीब 30 हजार पेड़-पौधों की कटाई के संकेत मिलने की बात कही गई है।

GPS आधारित आकलन में करीब 35 हेक्टेयर वनभूमि पर कथित अतिक्रमण के संकेत मिले हैं। हालांकि अंतिम क्षेत्रफल का निर्धारण DGPS आधारित ड्रोन मैपिंग पूरी होने के बाद किया जाएगा।

2016 में भी दर्ज हुआ था मामला

विभागीय जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 में करका क्षेत्र में करीब 22 हेक्टेयर घने वन क्षेत्र में कथित अतिक्रमण को लेकर 22 लोगों के खिलाफ POR दर्ज किया गया था। वर्ष 2023 में नगरी न्यायालय ने आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था।

अब वन विभाग सैटेलाइट इमेजरी, ड्रोन फुटेज, GPS/DGPS मैपिंग और मैदानी साक्ष्यों के आधार पर क्षेत्र की स्थिति का दोबारा आकलन कर रहा है।

वन्यजीवों के आवागमन को लेकर भी चिंता

वन विभाग के अनुसार करका क्षेत्र वन्यजीवों और हाथियों के आवागमन के लिहाज से महत्वपूर्ण है। विभाग का कहना है कि जंगल के क्षरण से वन्यजीवों के आवागमन मार्ग प्रभावित हो सकते हैं और भविष्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति बढ़ सकती है।

फिलहाल वनभूमि पर कथित अतिक्रमण, पेड़ों की कटाई और जांच के दौरान हुए विवाद को लेकर कार्रवाई जारी है। ग्रामीणों और वन विभाग के दावों की स्थिति जांच पूरी होने के बाद और स्पष्ट होगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Trump’ प्रशासन को अदालत से झटका, CNN समेत तीन मीडिया संस्थानों को राहत
Featured international
छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टरों का बड़ा ऐलान, 25 सितंबर से OPD बंद कर शुरू करेंगे समानांतर सेवा
Featured छत्तीसगढ़
Crime News : समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी का मामला, सड़क पर घसीटने के आरोप में 4 आरोपी गिरफ्तार
Featured देश - विदेश
Nava Raipur News: मंत्रालय की स्टाफ बस में आग से मचा हड़कंप, कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : बिजली गिरने से 4 की मौत, भारी बारिश की चेतावनी’ जगदलपुर-हैदराबाद फ्लाइट रद्द
Featured छत्तीसगढ़
Bank Open on Sunday : बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, रविवार को खुलेंगे सरकारी बैंक’ हड़ताल से पहले मिलेगा मौका
Featured देश - विदेश
Virat Kohli
Virat Kohli Record : 59 रन और 110 रन… विराट कोहली के निशाने पर सचिन तेंदुलकर के दो बड़े वनडे रिकॉर्ड
Featured खेल
Raipur Railway Station Parking : रायपुर रेलवे स्टेशन पर बदलेगी पार्किंग व्यवस्था, एक्सप्रेस-वे के पास बनेगा नया पार्किंग जोन
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Jhiram Ghati Martyrs : झीरम घाटी शहीद स्मारक में नई सुविधा, QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी शहीदों की पूरी कहानी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredमनोरंजन

Love And War: रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक जारी, खून से सना हाथ और इंटेंस अंदाज ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Greater Noida Bus Fire : यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, चलती स्लीपर बस आग की चपेट में आई, 9 की मौत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?