Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, सारागांव में पानी के तेज बहाव में फंसी बस
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, सारागांव में पानी के तेज बहाव में फंसी बस

Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, सारागांव में पानी के तेज बहाव में फंसी बस

Hum Vatan News
Last updated: September 27, 2026 10:34 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG Weather Today : रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और मार्गों पर पानी का बहाव बढ़ने से लोगों की परेशानी भी बढ़ी है। इसी बीच राजधानी रायपुर के पास सारागांव में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया, जब कोल्हान नाले के तेज बहाव में यात्रियों से भरी बस फंस गई।

Contents
70 यात्रियों को लेकर रायपुर से बलौदाबाजार जा रही थी बसपुलिस ने रोका, लेकिन चालक ने नहीं लगाया ब्रेकयात्रियों की जान पर बनी, मौके पर मचा हड़कंपबारिश के कारण कई मार्गों पर बढ़ा खतरा

70 यात्रियों को लेकर रायपुर से बलौदाबाजार जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार जय अंबे की बस रायपुर से बलौदाबाजार की ओर जा रही थी। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। सारागांव के पास कोल्हान नाले में बारिश के कारण पानी का बहाव काफी तेज था। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रखी थी और वाहनों को आगे जाने से रोका जा रहा था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता…. प्रदेश में 2,262 स्थानों पर हुए 12,698 आयोजन; मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुंगेली के मदकू में कार्यक्रम में हुए शामिल.

- Advertisement -
HTML5 Icon

पुलिस ने रोका, लेकिन चालक ने नहीं लगाया ब्रेक

बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने अन्य वाहनों की तरह बस को भी आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। हालांकि, बस चालक ने समय रहते ब्रेक नहीं लगाया और बस तेज बहाव वाले पानी में पहुंच गई। इसके बाद बस पानी के बीच फंस गई और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

यात्रियों की जान पर बनी, मौके पर मचा हड़कंप

तेज बहाव के बीच बस के फंसने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग सक्रिय हो गए। बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित निकालने के प्रयास शुरू किए गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। राहत की बात यह रही कि किसी बड़े जनहानि की सूचना सामने नहीं आई।

बारिश के कारण कई मार्गों पर बढ़ा खतरा

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के चलते नदी, नालों और छोटे जलस्रोतों का जलस्तर बढ़ रहा है। ग्रामीण और निचले इलाकों में रास्तों के ऊपर से पानी बहने की स्थिति बन रही है। ऐसे में प्रशासन और पुलिस की ओर से लोगों को तेज बहाव वाले रास्तों को पार नहीं करने की सलाह दी जा रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, सुशासन विभाग में बढ़ेंगे अधिकारी’ तीन नए पद स्वीकृत
Featured छत्तीसगढ़
गोवर्धन पूजा पर CM Vishnudeo Sai’ ने की गौमाता की पूजा, सुख-शांति और खुशहाली का मांगा आशीर्वाद
Featured छत्तीसगढ़
CG DMF Scam : DMF घोटाले पर ED का शिकंजा, 17 आरोपियों की बढ़ीं मुश्किलें’ 31.70 करोड़ की संपत्ति जब्त
Featured छत्तीसगढ़
रायपुर समेत संभागों में खुलेंगे 5 सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस, 1.5 लाख शासकीय कर्मचारी होंगे प्रशिक्षित.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया शिलान्यास, युवाओं के विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने का मिलेगा अवसर.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
बच्चों की मुस्कान के बीच मना मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का जन्मदिन, आंगनबाड़ी में साझा किया न्योता भोज.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना.

By
Hum Vatan News
1 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’.

By
Hum Vatan News
2 Min Read

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?