Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम.

Hum Vatan News
Last updated: September 27, 2026 6:51 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 27 सितम्बर 2026/ गांव में बना अमृत सरोवर अब जल संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का जरिया भी बन रहा है। सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड की ग्राम पंचायत बिरीमकेला के ज्योति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने अमृत सरोवर में मछली पालन शुरू कर आय की नई राह बनाई है। पहले किसी आयमूलक गतिविधि से नहीं जुड़ी इन महिलाओं को सरोवर के रूप में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधन मिला तो उन्होंने सामूहिक प्रयास से इसे अपनी आजीविका का माध्यम बना लिया। पहली बार मछलियों की बिक्री से हुई आमदनी ने समूह का हौसला बढ़ाया है और अब महिलाओं ने दोबारा मछली पालन शुरू कर दिया है।

*पहली बिक्री से मिली आमदनी ने बढ़ाया महिलाओं का हौसला*

- Advertisement -
HTML5 Icon

ज्योति स्व-सहायता समूह की सदस्य रजनी चौहान बताती हैं कि अमृत सरोवर मिलने के बाद समूह ने पहली बार मछली पालन की गतिविधि शुरू की। तैयार हुई मछलियों में से लगभग 15 किलो मछली की बिक्री की गई, जिससे समूह को पहली बार इस गतिविधि से आमदनी हुई।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मछली पालन से मिली इस शुरुआती सफलता ने समूह की महिलाओं को इसे आगे भी जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। अब महिलाएं इस गतिविधि को नियमित आजीविका के साधन के रूप में विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

*दोबारा शुरू किया मछली पालन, नियमित आजीविका बनाने की तैयारी*

रजनी बताती हैं कि समूह ने एक बार फिर अमृत सरोवर में मछलियां डाली हैं। इस बार 10 पैकेट डाले गए हैं। समूह की महिलाएं मिलकर मछली पालन का काम कर रही हैं और आने वाले समय में इससे अपनी आमदनी को और बढ़ाना चाहती हैं। अमृत सरोवर से जुड़ने से पहले समूह के पास ऐसी कोई आयमूलक गतिविधि नहीं थी। अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध जल संसाधन का उपयोग करते हुए महिलाएं सामूहिक रूप से मछली पालन कर रही हैं। इससे उन्हें गांव में ही काम और आय का अवसर मिला है।

*“आजीविका बढ़ाएंगे और अपने पैरों पर खड़े होंगे”*

रजनी चौहान ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “पहले हम लोग समूह में कुछ नहीं करते थे। अब अमृत सरोवर मिला है, जिसमें मछली पालन कर रहे हैं और हमारी आजीविका बढ़ रही है। आगे भी हम लोग आजीविका बढ़ाएंगे और अपने पैरों पर खड़े होंगे।” उन्होंने समूह की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

*जल संरक्षण के साथ आजीविका का भी बना माध्यम*

सेवा संकल्प अभियान के तहत ज्योति स्व-सहायता समूह की यह ‘सेवा की कहानी’ बताती है कि गांव में तैयार जल संरचनाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़कर ग्रामीण महिलाओं के लिए आय के अवसर भी विकसित किए जा सकते हैं। अमृत सरोवर में मछली पालन से रजनी और उनकी साथी महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है। अब उनका प्रयास इस गतिविधि को आगे बढ़ाकर अपनी आमदनी मजबूत करने और अपने पैरों पर खड़े होने का है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Mahadev Satta Case : महादेव सट्टा मामले में ED का बड़ा एक्शन, अनिल अग्रवाल और विशाल आहुजा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
Featured छत्तीसगढ़
Lalita Krishnamurthy News: दो बेटियां होने के बावजूद अकेली थीं ललिता कृष्णमूर्ति, मौत के बाद अखबार में छपा विज्ञापन
Featured national
CG Police News : DSP कल्पना वर्मा की बहाली का रास्ता साफ’ 10 महीने बाद भी आरोपपत्र नहीं, PHQ में तेज हुई हलचल
Featured छत्तीसगढ़
Dawood Ibrahim House Demolished: मुंबई के भिंडी बाजार में जमींदोज हुआ दाऊद इब्राहिम का पुराना घर, जानें क्या है वजह
Featured देश - विदेश
Trump Xi Jinping Putin Meeting: एक मंच पर आएंगे अमेरिका, रूस और चीन के राष्ट्रपति, क्या बनेगी नई वैश्विक व्यवस्था?
Featured international
CG Mahadev Satta Case : महादेव सट्टा मामले में आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर, CBI की जांच के घेरे में 5 पुलिस अधिकारी
Featured छत्तीसगढ़
PM Modi’s major statement: भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर पीएम मोदी का बड़ा बयान, दुनिया की डिमांड पूरी करने पर जोर
business Featured
IND vs NZ 1st Test: जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट होने से बचे ग्लेन फिलिप्स, DRS के बाद भी नहीं मिला विकेट
Featured खेल

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Board Practical Exam 2027 : 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, जनवरी से होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं, लेट होने पर 1000 रुपए जुर्माना

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Cyclone Akvan : ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ समेत 7 राज्यों में बदलेगा मौसम

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Update : प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, चक्रवात के असर से गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?