CG IAS Transfer रायपुर, 28 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव करते हुए IAS आशीष कुमार टिकरिहा (2021 बैच) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य शासन ने उन्हें उनके वर्तमान दायित्वों के साथ संचालक, जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन की ओर से 28 सितंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया गया। आदेश के मुताबिक आशीष कुमार टिकरिहा वर्तमान में छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक (MD) के पद पर कार्यरत हैं।
अब वे अपने मौजूदा दायित्वों के साथ संचालक, जनसंपर्क की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
एक साथ संभालेंगे दो अहम जिम्मेदारियां
शासन के आदेश के अनुसार, जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार आशीष कुमार टिकरिहा को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ सौंपा गया है। यानी वे वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक पद पर कार्य करते हुए जनसंपर्क विभाग के संचालक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
जनसंपर्क विभाग सरकार की नीतियों, योजनाओं, उपलब्धियों और प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी मीडिया और आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


