Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ​खेत से टोक्यो तक महकी नगरी दुबराज: महिला शक्ति ने गढ़ी वैश्विक सफलता की नई इबारत.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ​खेत से टोक्यो तक महकी नगरी दुबराज: महिला शक्ति ने गढ़ी वैश्विक सफलता की नई इबारत.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

​खेत से टोक्यो तक महकी नगरी दुबराज: महिला शक्ति ने गढ़ी वैश्विक सफलता की नई इबारत.

Hum Vatan News
Last updated: September 29, 2026 5:19 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर,29सितंबर 2026/

- Advertisement -
HTML5 Icon

धमतरी जिले का सुदूर नगरी अंचल आज देश-दुनिया में अपनी एक नई पहचान बना रहा है। कभी स्थानीय खेतों और रसोईयों तक सीमित रहने वाला सुगंधित चावल ‘नगरी दुबराज’ आज राज्य की सीमाओं को लांघकर देश के महानगरों और जापान के बाजारों तक अपनी खुशबू बिखेर रहा है। इस अद्भुत बदलाव के पीछे किसी बड़े कॉरपोरेट घराने का हाथ नहीं, बल्कि गांव की उन महिला किसानों की दृढ़ इच्छाशक्ति है, जिन्होंने गट्टासिल्ली फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (FPO) की कमान संभालकर कृषि और महिला उद्यमिता का नया मॉडल खड़ा किया है।
​पारंपरिक विरासत को मिला जीआई टैग और संगठित बाजार
​’सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत नगरी दुबराज को केवल एक कृषि उपज के रूप में नहीं, बल्कि नगरी अंचल की पीढ़ियों पुरानी सांस्कृतिक और कृषि विरासत के रूप में देखा गया। इसकी विशिष्ट प्राकृतिक सुगंध और स्वाद को देखते हुए इसे जीआई टैग (GI Tag) प्राप्त हुआ। गट्टासिल्ली एफपीओ ने किसानों को संगठित कर पारंपरिक खेती को जैविक उत्पादन, मूल्य संवर्धन (Value Addition), आकर्षक पैकेजिंग और ब्रांडिंग से जोड़कर एक प्रीमियम उत्पाद के रूप में बाजार में उतारा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*​बदलाव की कर्णधार बनीं महिला किसान*

​इस पूरे अभियान की सबसे बड़ी ताकत महिला नेतृत्व है। नगरी अंचल की महिलाएं अब केवल खेतों में काम करने तक सीमित नहीं हैं; वे एफपीओ के प्रबंधन, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग, सामूहिक सौदेबाज़ी और डिजिटल मार्केटिंग का फैसला खुद ले रही हैं। इस सामूहिक मॉडल ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनमें उद्यमिता का नया आत्मविश्वास भरा है।

*​जापान तक पहुँची नगरी की सुगंध*

​गट्टासिल्ली एफपीओ की सफलता केवल स्थानीय मंडियों तक सीमित नहीं रही। गुणवत्ता मानक, जैविक पद्धति और वैज्ञानिक पैकेजिंग के बल पर नगरी दुबराज की खेप जापान भेजी गई है। इसके अलावा, भारत के विभिन्न राज्यों में भी इसकी भारी मांग है। इसने यह साबित कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन और बाजार का साथ मिले, तो छत्तीसगढ़ के गांव का उत्पाद भी वैश्विक मंच पर छा सकता है।

*​डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाया नगरी दुबराज*

​बदलते दौर में उपभोक्ताओं तक सीधी पहुंच बनाने के लिए एफपीओ ने आधुनिक ई-कॉमर्स तकनीकों को अपनाया है। अब नगरी दुबराज अमेजन (Amazon), ओएनडीसी (ONDC) और ट्राइब्स इंडिया (Tribes India) जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से उपलब्ध है। देश के किसी भी कोने में बैठा उपभोक्ता अब एक क्लिक पर नगरी के इस पारंपरिक चावल को अपने घर मंगवा सकता है।

*​जिला प्रशासन और ‘प्रदान’ संस्था का मिला मजबूत साथ*

​महिला किसानों की इस सफलता के पीछे धमतरी जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और गैर-सरकारी संगठन ‘प्रदान’ (PRADAN) का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। संस्था ने महिलाओं के क्षमता निर्माण (Capacity Building), जैविक कृषि प्रशिक्षण, संस्थागत मजबूती और बाजार से सीधे संपर्क (Market Linkage) स्थापित करने में तकनीकी व रणनीतिक सहयोग प्रदान किया।

*​’नगरी की पहचान—नगरी दुबराज’*

​गट्टासिल्ली एफपीओ का संकल्प नगरी दुबराज को केवल एक ब्रांड बनाना नहीं, बल्कि इसे छत्तीसगढ़ के गौरव के रूप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थायी पहचान दिलाना है। यह सफलता की कहानी इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब परंपरा, महिला नेतृत्व, आधुनिक तकनीक और सही बाजार रणनीति का संगम होता है, तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था में एक नए युग की शुरुआत होती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : चैतुरगढ़ घूमने जा रहे 10 दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत; 2 की हालत गंभीर
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल…राज्यपाल श्री रमेन डेका करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में होगा समापन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Road Accident : रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Jail Rules : छत्तीसगढ़ की जेलों में अब नहीं चलेगा VIP रुतबा! 58 साल पुराने 7 नियमों में बड़ा बदलाव
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

CM Vishnu Deo Sai
Featuredछत्तीसगढ़

CG Paddy Procurement 2026 : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर बड़ा फैसला, बारिश से छूटा टोकन तो फिर मिलेगा मौका; जानें नए नियम

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Patwari Strike : 40 दिन बाद पटवारियों ने स्थगित की अनिश्चितकालीन हड़ताल, CM साय से मुलाकात के बाद फैसला

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Income Tax Raid : छत्तीसगढ़ में PRA ग्रुप पर आयकर विभाग का शिकंजा, 32 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?