Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG Ration News : छत्तीसगढ़ में राशन लेने की तारीख बढ़ी, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा दो महीने का चावल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG Ration News : छत्तीसगढ़ में राशन लेने की तारीख बढ़ी, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा दो महीने का चावल

Featuredछत्तीसगढ़

CG Ration News : छत्तीसगढ़ में राशन लेने की तारीख बढ़ी, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा दो महीने का चावल

Hum Vatan News
Last updated: October 4, 2026 6:28 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर। CG Ration News: छत्तीसगढ़ में राशन कार्डधारकों के लिए राहत की खबर है। सितंबर और अक्टूबर महीने का चावल तय समय-सीमा में नहीं ले पाने वाले पात्र हितग्राहियों को सरकार ने अतिरिक्त समय दिया है। अब ऐसे हितग्राही 15 अक्टूबर 2026 तक दोनों महीनों का चावल ले सकेंगे।

Contents
15 अक्टूबर तक मिलेगा दो महीने का राशनकिसी भी राशन दुकान से ले सकेंगे चावलराशन देने से इनकार किया तो होगी कार्रवाईचावल की आपूर्ति में देरी से बढ़ानी पड़ी समय-सीमा

इसके लिए 1 अक्टूबर से ऑनलाइन पोर्टल दोबारा खोल दिया गया है। सरकार ने यह फैसला उन हितग्राहियों को ध्यान में रखते हुए लिया है, जो किसी कारण से 30 सितंबर तक राशन नहीं ले पाए थे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

15 अक्टूबर तक मिलेगा दो महीने का राशन

राज्य सरकार ने पहले सितंबर-अक्टूबर के चावल वितरण के लिए 30 सितंबर तक की समय-सीमा निर्धारित की थी। लेकिन कई हितग्राही निर्धारित अवधि में राशन लेने से वंचित रह गए। कुछ राशन दुकानों तक भी दोनों महीनों का चावल समय पर नहीं पहुंच सका।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Navy sailor falls into Pakistani agent’s honey trap: नेवी जवान को पाकिस्तानी महिला ने हनीट्रैप में फंसाया! विशाखापट्टनम नेवल बेस की जानकारी लीक करने का आरोप

इसी स्थिति को देखते हुए सरकार ने राशन वितरण की अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दी है। अब पात्र हितग्राही सितंबर और अक्टूबर दोनों महीने का चावल प्राप्त कर सकेंगे।

किसी भी राशन दुकान से ले सकेंगे चावल

नई व्यवस्था के तहत कोर पीडीएस सिस्टम के माध्यम से हितग्राही अपनी सुविधा के अनुसार शहर की किसी भी राशन दुकान से सितंबर और अक्टूबर का चावल ले सकेंगे।

खाद्य संचालनालय ने सभी खाद्य नियंत्रकों और खाद्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नई समय-सीमा की जानकारी जिले की सभी राशन दुकानों तक पहुंचाई जाए।

राशन दुकानदारों को भी निर्देश दिया गया है कि 15 अक्टूबर तक छूटे हुए सभी पात्र हितग्राहियों को दोनों महीनों का राशन उपलब्ध कराएं।

राशन देने से इनकार किया तो होगी कार्रवाई

सरकार ने स्पष्ट किया है कि पात्र हितग्राहियों को राशन देने से इनकार करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में राशन कार्डधारकों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपना लंबित राशन जरूर प्राप्त कर लें।

चावल की आपूर्ति में देरी से बढ़ानी पड़ी समय-सीमा

जानकारी के मुताबिक, नागरिक आपूर्ति निगम की ओर से निर्धारित समय में प्रदेश की सभी राशन दुकानों तक सितंबर और अक्टूबर का चावल नहीं पहुंचाया जा सका था। आपूर्ति में देरी के चलते कई हितग्राही तय समय में अपना राशन नहीं ले पाए।

चावल की आपूर्ति में हुई देरी के बाद नान के जिला प्रबंधक को भी हटाया गया है। फिलहाल त्रिनाथ रेड्डी नए जिला प्रबंधक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

सरकार ने अब संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि 15 अक्टूबर तक कोई भी पात्र हितग्राही सितंबर और अक्टूबर के राशन से वंचित न रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला, मकान मालिक पर गंभीर आरोप
Featured छत्तीसगढ़
CG News: स्कूल का वीडियो वायरल, नशे की हालत में शख्स ने खुद को प्रधान पाठक बताया
Featured छत्तीसगढ़
आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
रजिस्ट्री के साथ नामांतरण ने बचाया समय, किसान चंद्रशेखर को नहीं लगाने पड़े अलग से कार्यालय के चक्कर… ऑटोम्यूटेशन से आसान हुई नामांतरण प्रक्रिया, पंजीयन के बाद स्वतः राजस्व अभिलेखों में दर्ज हुआ नाम.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर…. लोक सेवा गारंटी के दायरे में आई माध्यमिक शिक्षा मंडल की महत्वपूर्ण सेवाएं.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Rural Bus Service : छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में बढ़ेगी ग्रामीण बस सेवा, 85 आदिवासी विकासखंड होंगे शामिल
Featured छत्तीसगढ़
Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में छाया भारत, तिरंगे के साथ खिलाड़ियों ने मनाया जश्न
Featured खेल देश - विदेश
Uddhav and Raj Thackeray’s protest against Gyanesh Kumar : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR रद्द करने की उठी आवाज
Featured national

You Might Also Like Related

Featuredखेल

India vs New Zealand ODI Series 2026 : टीम इंडिया में बढ़ी 3 खिलाड़ियों की टेंशन, न्यूजीलैंड ODI सीरीज से कट सकता है पत्ता

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredमनोरंजन

Bollywood Celebrities : ‘देश को आप पर गर्व है’, कैप्टन स्मित मच्छार की हिम्मत पर फिदा हुए शाहरुख खान

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featurednational

Navy sailor falls into Pakistani agent’s honey trap: नेवी जवान को पाकिस्तानी महिला ने हनीट्रैप में फंसाया! विशाखापट्टनम नेवल बेस की जानकारी लीक करने का आरोप

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?