Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG Government Jobs : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का नया नियम, पटवारी से चतुर्थ श्रेणी तक पदों पर कर्मचारी चयन मंडल लेगा परीक्षा
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG Government Jobs : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का नया नियम, पटवारी से चतुर्थ श्रेणी तक पदों पर कर्मचारी चयन मंडल लेगा परीक्षा

Featuredjobछत्तीसगढ़

CG Government Jobs : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का नया नियम, पटवारी से चतुर्थ श्रेणी तक पदों पर कर्मचारी चयन मंडल लेगा परीक्षा

Hum Vatan News
Last updated: October 5, 2026 11:20 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर: CG Government Jobs: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी बड़ी खबर है। राज्य में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के नियमों में बदलाव किया जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत अलग-अलग विभागों में सीधे भर्ती करने के बजाय कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से परीक्षा आयोजित कर चयन प्रक्रिया पूरी करने पर जोर दिया जा रहा है।

Contents
पटवारी और राजस्व निरीक्षक समेत कई पद परीक्षा के दायरे मेंइन विभागों में लागू होगी नई व्यवस्थासात समूहों में बांटे गए सरकारी पदवाहन चालक से प्यून और माली तक परीक्षाअभ्यर्थियों पर क्या होगा असर?

पटवारी और राजस्व निरीक्षक समेत कई पद परीक्षा के दायरे में

नई व्यवस्था लागू होने के बाद राजस्व निरीक्षक, पटवारी, अमीन, सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिस्ट और डेटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पद कर्मचारी चयन मंडल की परीक्षा व्यवस्था में शामिल होंगे। स्नातक स्तर के समूह में सहायक प्रबंधक, श्रम निरीक्षक, खाद्य निरीक्षक और सहकारिता निरीक्षक समेत कई पद रखे गए हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इसके अलावा स्टाफ नर्स, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, लैब तकनीशियन और फार्मासिस्ट जैसे स्वास्थ्य सेवा से जुड़े तकनीकी पद भी परीक्षा व्यवस्था के दायरे में शामिल किए गए हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इन विभागों में लागू होगी नई व्यवस्था

सामान्य प्रशासन, गृह एवं पुलिस, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जेल, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जल संसाधन, आदिम जाति विकास और समाज कल्याण विभाग के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों को इसमें शामिल किया गया है।

इसके अलावा संस्कृति, कृषि, उद्यानिकी, खनिज, खेल एवं युवा कल्याण, महिला एवं बाल विकास, श्रम, सहकारिता और राजस्व विभाग के पद भी इस परीक्षा व्यवस्था के दायरे में आएंगे। ऊर्जा, मत्स्य, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के साथ निगमों और सहकारी संस्थाओं के पदों को भी शामिल किया गया है।

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई, दिन में तेज धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक

सात समूहों में बांटे गए सरकारी पद

कर्मचारी चयन मंडल ने सरकारी पदों को न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और सेवा की प्रकृति के आधार पर सात अलग-अलग समूहों में बांटा है। इनमें तकनीकी एवं प्रशासनिक पदों के साथ कार्यालयीन, आशुलिपिक, शैक्षणिक, वर्दीधारी, विज्ञान एवं स्वास्थ्य सेवा तथा हाईस्कूल और तकनीकी स्तर के पद शामिल हैं।

मंडल ने वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर भी जारी किया है, जिसमें विभिन्न विभागों की भर्ती परीक्षाओं का उल्लेख किया गया है।

वाहन चालक से प्यून और माली तक परीक्षा

सबसे कम शैक्षणिक योग्यता वाले सातवें समूह में वाहन चालक, भृत्य, चौकीदार, स्वीपर और माली जैसे पद शामिल किए गए हैं। इसके अलावा हमाल, वार्ड बॉय, आया, केयरटेकर, रसोइया, जांच अनुचर, मत्स्य जमादार और वाटरमेन के पद भी इसी समूह में रखे गए हैं।

अभ्यर्थियों पर क्या होगा असर?

नई व्यवस्था के बाद अलग-अलग विभागों में अलग चयन प्रक्रिया के बजाय कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से केंद्रीकृत परीक्षा आधारित भर्ती को बढ़ावा मिलेगा। यानी तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न सरकारी पदों के लिए अभ्यर्थियों को एक समान परीक्षा प्रणाली का सामना करना होगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG NEWS: दर्दनाक सड़क हादसा, पुलिया से टकराई कार; ठेकेदार समेत 3 युवकों की मौत
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : आधी रात तंत्र क्रिया से हड़कंप, गड़ा धन निकालने पहुंचे लोगों में 2 पकड़ाए
Featured छत्तीसगढ़
Vivo V80 Launch
Vivo V80 Launch : 7,200mAh बैटरी और Zeiss कैमरे के साथ कल भारत में एंट्री करेगा नया V-सीरीज फोन
tech
Pitru Paksha 2026 : 26 सितंबर से शुरू हुआ पितृ पक्ष, जानें पितरों की कृपा पाने के उपाय
Featured religion
Chhattisgarh Weather Update
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई, दिन में तेज धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी बाइक, पिता और बेटे की मौके पर मौत
Featured छत्तीसगढ़
05 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
CG News : 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला, मकान मालिक पर गंभीर आरोप
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News: स्कूल का वीडियो वायरल, नशे की हालत में शख्स ने खुद को प्रधान पाठक बताया

By
Hum Vatan News
4 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा.

By
Hum Vatan News
5 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

रजिस्ट्री के साथ नामांतरण ने बचाया समय, किसान चंद्रशेखर को नहीं लगाने पड़े अलग से कार्यालय के चक्कर… ऑटोम्यूटेशन से आसान हुई नामांतरण प्रक्रिया, पंजीयन के बाद स्वतः राजस्व अभिलेखों में दर्ज हुआ नाम.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?