Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit : सिंगापुर में CM साय ने निवेशकों को दिया छत्तीसगढ़ में निवेश का न्योता
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit : सिंगापुर में CM साय ने निवेशकों को दिया छत्तीसगढ़ में निवेश का न्योता

Featuredछत्तीसगढ़

CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit : सिंगापुर में CM साय ने निवेशकों को दिया छत्तीसगढ़ में निवेश का न्योता

Hum Vatan News
Last updated: October 5, 2026 7:32 PM
By
Hum Vatan News
Share
CM Vishnu Deo Sai
CM Vishnu Deo Sai
SHARE
× Popup Image

CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन SING FORUM के मंच से उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने वैश्विक निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया और राज्य की औद्योगिक क्षमता, प्राकृतिक संसाधनों तथा निवेश की संभावनाओं की जानकारी साझा की।

Contents
खनिज से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़सिंगापुर की विशेषज्ञता से छत्तीसगढ़ को मिलेगा लाभग्रीन एनर्जी और लॉजिस्टिक्स पर सहयोग की चर्चानिवेश के साथ रोजगार और कौशल विकास पर जोर

खनिज से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान अब केवल खनिज संपदा और पारंपरिक उद्योगों तक सीमित नहीं है। राज्य तकनीक, नवाचार और वैश्विक निवेश के क्षेत्र में भी तेजी से अपनी संभावनाएं बढ़ा रहा है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्राकृतिक संसाधनों और आधुनिक तकनीक के बेहतर समन्वय के जरिए छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख औद्योगिक और निवेश केंद्रों में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

CG Coal Levy Scam : छत्तीसगढ़ कोल लेवी केस में बड़ी कार्रवाई, देवेंद्र यादव समेत 12 लोगों को बनाया आरोपी

सिंगापुर की विशेषज्ञता से छत्तीसगढ़ को मिलेगा लाभ

CM साय ने कहा कि सिंगापुर की तकनीकी दक्षता, शहरी विकास और प्रबंधन का अनुभव छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता के साथ जुड़कर विकास के नए अवसर पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल नीतिगत वातावरण तैयार करने के साथ उन्हें जरूरी सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने वैश्विक निवेशकों को राज्य में उपलब्ध संसाधनों और संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा से जुड़ने का आह्वान किया।

ग्रीन एनर्जी और लॉजिस्टिक्स पर सहयोग की चर्चा

SING FORUM में हुई चर्चा के दौरान टेक्नोलॉजी एवं प्रोफेशनल कैपेबिलिटी सेंटर, लॉजिस्टिक्स, ग्रीन एनर्जी, औद्योगिक अधोसंरचना और शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संभावित सहयोग पर चर्चा हुई।

इन क्षेत्रों में निवेश और तकनीकी साझेदारी से राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

निवेश के साथ रोजगार और कौशल विकास पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ और सिंगापुर के बीच मजबूत साझेदारी से सिर्फ निवेश के अवसर ही नहीं बढ़ेंगे, बल्कि रोजगार सृजन, कौशल विकास और आधुनिक तकनीक के हस्तांतरण को भी गति मिलेगी।

उन्होंने निवेशकों से छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में भागीदार बनने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के लिए बेहतर माहौल और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर गरीब को पक्का आवास’ के संकल्प को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मिल रही जमीनी मजबूती.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को मिल रहा नया आधार, अमारू में 20 एकड़ में लेमन ग्रास की खेती.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7-8 अक्टूबर को रायपुर के इंडोर स्टेडियम…मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : कॉलेज जा रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरा झुलसा; रायपुर रेफर, आरोपी की तलाश जारी
Featured छत्तीसगढ़
CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से भिड़ी; 2 की मौत, 9 रेफर
Featured छत्तीसगढ़
CG Coal Levy Scam : छत्तीसगढ़ कोल लेवी केस में बड़ी कार्रवाई, देवेंद्र यादव समेत 12 लोगों को बनाया आरोपी
Featured छत्तीसगढ़
Supreme Court Sexual Violence: रेप और यौन अपराधों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- अपराधियों के मन में कानून का खौफ पैदा करें
Featured national

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG ACB Trap : ACB की बड़ी कार्रवाई, जमीन डायवर्सन के नाम पर 10 हजार लेते कर्मचारी पकड़ा गया

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Raipur News: प्रिंस ढाबे पर प्रशासन की कार्रवाई से हंगामा, संचालक ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Raipur Crime News: अदानी पावर प्लांट में शराब बिक्री को लेकर बवाल, पथराव में TI घायल

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?