Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: West Bengal Bypolls 2026 : मतदान के बीच हुमायूं कबीर हिरासत में, पार्टी कार्यालय से उठाकर ले गई पुलिस
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » West Bengal Bypolls 2026 : मतदान के बीच हुमायूं कबीर हिरासत में, पार्टी कार्यालय से उठाकर ले गई पुलिस

Featuredदेश - विदेश

West Bengal Bypolls 2026 : मतदान के बीच हुमायूं कबीर हिरासत में, पार्टी कार्यालय से उठाकर ले गई पुलिस

Hum Vatan News
Last updated: October 6, 2026 12:13 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

West Bengal Bypolls 2026: पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इस बीच पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान सियासी हलचल तेज हो गई है। आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के अध्यक्ष और विधायक हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि पुलिस उन्हें मुर्शिदाबाद स्थित पार्टी कार्यालय से जबरन उठाकर ले गई।

Contents
पार्टी कार्यालय से हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीरकांग्रेस प्रत्याशी ने भी लगाए गंभीर आरोपबंगाल की दो हॉट सीटों पर मतदान15 साल में पहली बार ममता न CM, न विधायक और न उम्मीदवारनंदीग्राम सीट पर भी ममता की चर्चा

पार्टी कार्यालय से हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर

जानकारी के मुताबिक, हुमायूं कबीर को मुर्शिदाबाद में उनके पार्टी कार्यालय से पुलिस हिरासत में लेकर गई। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक उन्हें हिरासत में लेने की स्पष्ट वजह नहीं बताई गई है। हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद रेजीनगर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

हुमायूं कबीर ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में निष्पक्ष तरीके से मतदान नहीं हो रहा है। उन्होंने पुलिस पर आम मतदाताओं को परेशान करने का आरोप लगाया। उनका दावा है कि पिछले दो महीनों से मुस्लिम मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

कांग्रेस प्रत्याशी ने भी लगाए गंभीर आरोप

वहीं, नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने भी चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके पोलिंग एजेंटों को रात से ही जबरन उठाया जा रहा है और उन्हें धमकाया जा रहा है।

मिलन प्रधान के मुताबिक, उनके एजेंटों के कागजात भी कथित तौर पर छीन लिए गए। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में प्रत्येक नागरिक को बिना किसी डर के मतदान करने का अधिकार मिलना चाहिए, लेकिन नंदीग्राम में खुलेआम गुंडागर्दी की जा रही है।

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, तेज धूप से बढ़ी गर्मी

बंगाल की दो हॉट सीटों पर मतदान

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। दोनों सीटों पर राजनीतिक दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। मतदान के दौरान आरोप-प्रत्यारोप के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर भी नजर बनी हुई है।

वहीं, उपचुनाव के तहत तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टानचावडी और असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है। सभी सीटों के चुनाव परिणाम 9 अक्टूबर 2026 को घोषित किए जाएंगे।

15 साल में पहली बार ममता न CM, न विधायक और न उम्मीदवार

इस उपचुनाव में पश्चिम बंगाल पर खास नजर है। करीब 15 साल में यह पहली बार है जब ममता बनर्जी न तो मुख्यमंत्री हैं, न विधायक और न ही किसी सीट से उम्मीदवार। मई में हुए विधानसभा चुनाव में TMC सत्ता से बाहर हो गई थी और ममता बनर्जी भी अपनी विधानसभा सीट हार गई थीं।

नंदीग्राम सीट पर भी ममता की चर्चा

नंदीग्राम सीट को लेकर पहले चर्चा थी कि ममता बनर्जी यहां से उपचुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, TMC की ओर से संचिता प्रधान को टिकट दिया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद नंदीग्राम में ममता बनर्जी का कोई उम्मीदवार नहीं है। बताया जा रहा है कि वह इस सीट पर कांग्रेस को समर्थन दे रही हैं।

फिलहाल हुमायूं कबीर की हिरासत और मतदान को लेकर लगाए जा रहे आरोपों ने पश्चिम बंगाल के उपचुनाव को और ज्यादा चर्चित बना दिया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Electricity Bill : बिजली बिल बकायेदारों को बड़ी राहत, अब 31 दिसंबर 2026 तक मिलेगा समाधान योजना का लाभ
Featured छत्तीसगढ़
CG News : डायल 112 कंट्रोल रूम में आरक्षक ने कथित तौर पर लगाई फांसी, मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
Smriti Mandhana-Harmanpreet Kaur : स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच बढ़ी दूरी? दोनों के एक-दूसरे से नजरें न मिलाने का दावा
Featured खेल
Kashmera Shah Statement : Govinda की कथित गर्लफ्रेंड Komal Rani पर Kashmera Shah का तंज, बोलीं- ‘किसी ब्वॉयफ्रेंड ने फाइनेंस नहीं किया
Featured मनोरंजन
PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- देश ने मुझे बहुत कुछ दिया, मेरा दायित्व भी अधिक
Featured national देश - विदेश
CG School Holiday 2026 : छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दिवाली और विंटर वेकेशन की पूरी लिस्ट
Featured छत्तीसगढ़
CG News : NH-43 पर भीषण हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर
Featured छत्तीसगढ़
Pitru Paksha : क्या पितृ पक्ष में मृत्यु होने से मिलता है मोक्ष? जानें गरुड़ पुराण में क्या है मान्यता
Featured religion

You Might Also Like Related

Weather Update
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today : रायपुर में उमस और गर्मी के बाद बदलेगा मौसम, शाम-रात में हल्की बारिश की संभावना

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News :101 करोड़ से सुधरेंगी सड़कें, PWD ने 6 बड़े प्रोजेक्ट की निविदाएं की मंजूर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा ऐन वक्त पर स्थगित, 7-8 अक्टूबर को आना था रायपुर

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?