Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG Acid Attack: एसिड अटैक केस में बड़ा खुलासा, शादी से इनकार पर प्रेमी ने रची थी साजिश
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG Acid Attack: एसिड अटैक केस में बड़ा खुलासा, शादी से इनकार पर प्रेमी ने रची थी साजिश

Featuredछत्तीसगढ़

CG Acid Attack: एसिड अटैक केस में बड़ा खुलासा, शादी से इनकार पर प्रेमी ने रची थी साजिश

Hum Vatan News
Last updated: October 6, 2026 3:49 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

बालोद। CG Acid Attack: छत्तीसगढ़ के बालोद शहर में युवती पर हुए एसिड अटैक के मामले का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में युवती के कथित प्रेमी यश कुमार सोनकर और उसके दोस्त करण कुंजाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, युवती के किसी अन्य युवक से संबंध और शादी से इनकार करने से नाराज यश ने करीब तीन महीने पहले ही एसिड अटैक की साजिश रची थी।

Contents
लाइब्रेरी से घर लौट रही थी युवती, रास्ते में हुआ हमलाCCTV और तकनीकी साक्ष्यों से कथित प्रेमी तक पहुंची पुलिसतीन महीने पहले रची थी एसिड अटैक की साजिश5 अक्टूबर को दिया वारदात को अंजामएसिड और घटना के समय पहने कपड़े जब्तगिरफ्तार आरोपियों के नामएसिड बेचने वाले पर भी होगी कार्रवाईसंदिग्ध गतिविधियों की पुलिस को दें सूचना

पुलिस जांच में सामने आया कि यश के कहने पर उसके दोस्त करण ने युवती पर एसिड फेंका और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एसिड और घटना के समय पहने गए कपड़े भी जब्त किए हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

लाइब्रेरी से घर लौट रही थी युवती, रास्ते में हुआ हमला

घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। बालोद शहर निवासी युवती रोज की तरह लाइब्रेरी से पढ़ाई कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान सिंचाई कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक ने उस पर एसिड फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Ambikapur-Nizamuddin Express : सरगुजा के यात्रियों को बड़ी सौगात, अब सप्ताह में दो दिन चलेगी ट्रेन

एसिड हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद घायल युवती को तत्काल जिला अस्पताल बालोद ले जाया गया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तांदुला डैम की ओर भाग गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में पुलिस ने तत्काल जांच और सर्च अभियान शुरू किया।

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से कथित प्रेमी तक पहुंची पुलिस

मामले की जांच के लिए उप पुलिस अधीक्षक विनय साहू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के अलावा शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले।

तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस का संदेह युवती के कथित प्रेमी यश कुमार सोनकर पर गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में यश ने शुरुआत में अलग-अलग कहानियां बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

बाद में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने युवती के साथ प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, यश युवती के किसी अन्य युवक से अफेयर और उसके शादी के लिए तैयार नहीं होने से नाराज था।

तीन महीने पहले रची थी एसिड अटैक की साजिश

पुलिस के अनुसार, यश ने करीब तीन महीने पहले अपने स्कूल के दोस्त करण कुंजाम के साथ मिलकर युवती पर एसिड फेंकने की योजना बनाई थी।

यश के कहने पर करण 26 सितंबर को बालोद पहुंचा। इसके बाद दोनों ने 27 सितंबर को एसिड खरीदा और गणेश झांकी के दौरान युवती पर हमला करने की योजना बनाई थी।

हालांकि, उस दौरान शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते दोनों वारदात को अंजाम नहीं दे सके।

5 अक्टूबर को दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद 5 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे युवती लाइब्रेरी से घर लौट रही थी। इसी दौरान यश के कहने पर करण कुंजाम ने युवती पर एसिड फेंक दिया।

वारदात के बाद करण मौके से भागकर तांदुला बांध पहुंचा। वहां से लिफ्ट लेकर वह झलमला और मरकाटोला होते हुए चारामा पहुंचा। इधर, यश से पूछताछ में उसकी भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने करण की तलाश तेज कर दी।

पुलिस टीम ने करण को कोंडागांव से हिरासत में लिया, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसिड और घटना के समय पहने कपड़े जब्त

पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की है।

आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एसिड और घटना के समय आरोपियों द्वारा पहने गए कपड़े जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. यश कुमार सोनकर, पिता ईश्वर लाल सोनकर, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम नेवारिकला, वार्ड नंबर 11, जिला बालोद।

2. करण कुंजाम, पिता दिनेश कुंजाम, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 15, भैरमगढ़, थाना भैरमगढ़, जिला बीजापुर।

एसिड बेचने वाले पर भी होगी कार्रवाई

एसपी किरण गंगाराम चव्हाण ने बताया कि मामले की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने एसिड दुर्ग से खरीदा था। अब पुलिस एसिड बेचने वाले व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एसपी के मुताबिक, दोनों आरोपी बीजापुर में रहकर पढ़ाई करते थे और इसी दौरान उनकी दोस्ती हुई थी। पुलिस का कहना है कि इसी दोस्ती का हवाला देकर यश ने करण को वारदात के लिए तैयार किया।

संदिग्ध गतिविधियों की पुलिस को दें सूचना

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, थाना प्रभारी गुरुर निरीक्षक मुकेश सिंह, साइबर प्रभारी धरम भुआर्य, आरक्षक संजय सोनी समेत कोतवाली बालोद थाना स्टाफ और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बालोद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि महिलाओं और युवतियों का पीछा करने, धमकी देने या परेशान करने जैसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करें। ऐसी जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Rasik Dulari Suicide Case : रसिक दुलारी मौत मामले में नया CCTV फुटेज वायरल, कमरे से निकलकर सीढ़ियों की ओर जाते दिखे
Featured देश - विदेश
Modi Cabinet Expansion 2026 : मंत्रियों के पास कई मंत्रालय, 13 पद खाली; शीतकालीन सत्र से पहले फेरबदल संभव
Featured national देश - विदेश
रायपुर : ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, जोरंडाझरिया को मिला नया सामुदायिक भवन
Featured छत्तीसगढ़
CG Education News :CGBSE में बड़ा बदलाव, डुप्लीकेट मार्कशीट से पुनर्मूल्यांकन तक सेवाएं होंगी समयबद्ध
Featured छत्तीसगढ़
High Court Summer Vacation 2026
CG High Court News : पंचायत से रिटायर कर्मचारियों की पेंशन पर हाईकोर्ट का फैसला, सभी याचिकाएं हुईं खारिज
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : सस्पेंडेड आरक्षक ने ही अपने घर में की चोरी, नशे के लिए उड़ाए सोने-चांदी के जेवर
Featured छत्तीसगढ़
बरसात के बाद अब धरातल पर दिखेंगे सड़कों के काम, लोक निर्माण विभाग ने 6 कार्यों की निविदा को दी मंजूरी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ के जंगलों को ग्लोबल टूरिज्म मॉडल से जोड़ेंगे साय.
Blog अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : महिला पुलिस आरक्षक ने लगाया गंभीर आरोप, पुलिस लाइन में बाथरूम साफ करते वीडियो वायरल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Ambikapur-Nizamuddin Express : सरगुजा के यात्रियों को बड़ी सौगात, अब सप्ताह में दो दिन चलेगी ट्रेन

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा, ड्रोन से खेत-खेत की जाएगी निगरानी

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?