Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Kashmera Shah Statement : Govinda की कथित गर्लफ्रेंड Komal Rani पर Kashmera Shah का तंज, बोलीं- ‘किसी ब्वॉयफ्रेंड ने फाइनेंस नहीं किया
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Kashmera Shah Statement : Govinda की कथित गर्लफ्रेंड Komal Rani पर Kashmera Shah का तंज, बोलीं- ‘किसी ब्वॉयफ्रेंड ने फाइनेंस नहीं किया

Featuredमनोरंजन

Kashmera Shah Statement : Govinda की कथित गर्लफ्रेंड Komal Rani पर Kashmera Shah का तंज, बोलीं- ‘किसी ब्वॉयफ्रेंड ने फाइनेंस नहीं किया

Hum Vatan News
Last updated: October 7, 2026 12:24 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली। Kashmera Shah Statement: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार को लेकर पिछले कुछ समय से खबरें सामने आती रही हैं। अब गोविंदा की बहू और कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने कोमल रानी पर इशारों-इशारों में तंज कसा है। कश्मीरा ने अपने नए प्रोजेक्ट की फाइनेंसिंग को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसके बाद उनकी बातों की चर्चा होने लगी है।

Contents
नए प्रोजेक्ट के लिए ग्रीस जाएंगी कश्मीरा‘न पति ने फाइनेंस किया, न किसी ब्वॉयफ्रेंड ने’गोविंदा और कोमल रानी को लेकर क्या है चर्चा?परिवार के रिश्तों को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं गोविंदा

नए प्रोजेक्ट के लिए ग्रीस जाएंगी कश्मीरा

दरअसल, कश्मीरा शाह को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी ने उनसे उनके ट्रैवल प्लान के बारे में सवाल किया। कश्मीरा ने बताया कि वह अपने एक नए प्रोजेक्ट के सिलसिले में यूरोप के ग्रीस जा रही हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

कश्मीरा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में वह एक्टर के साथ-साथ डायरेक्टर की भूमिका भी निभाएंगी। उन्होंने अपने प्रोजेक्ट को इंडिपेंडेंट बताया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

‘न पति ने फाइनेंस किया, न किसी ब्वॉयफ्रेंड ने’

कश्मीरा ने अपने प्रोजेक्ट की फाइनेंसिंग को लेकर कहा कि खास बात यह है कि यह एक इंडिपेंडेंट प्रोजेक्ट है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इसे न तो उनके पति कृष्णा अभिषेक ने फाइनेंस किया है और न ही किसी ब्वॉयफ्रेंड ने।

कश्मीरा यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे कहा, ‘हम बाहर की फिल्में करते हैं भाई, घर की नहीं।’ उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। माना जा रहा है कि कश्मीरा का यह बयान गोविंदा और कोमल रानी के कथित रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर एक तंज है।

Pitru Paksha : क्या पितृ पक्ष में मृत्यु होने से मिलता है मोक्ष? जानें गरुड़ पुराण में क्या है मान्यता

गोविंदा और कोमल रानी को लेकर क्या है चर्चा?

गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के कथित रिश्ते की खबरें इस साल की शुरुआत में सामने आई थीं। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखे जाने के बाद इनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जाने लगीं। इसके बाद दोनों के लालबागचा राजा के दर्शन के लिए साथ पहुंचने की खबरों ने भी चर्चाओं को हवा दी।

हालांकि, गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते को लेकर सामने आ रही इन खबरों पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

परिवार के रिश्तों को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं गोविंदा

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर भी लंबे समय से मीडिया में तरह-तरह की खबरें आती रही हैं। वहीं, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह कई मौकों पर पारिवारिक रिश्तों और गोविंदा-सुनीता के साथ अपने संबंधों को लेकर चर्चा में रहे हैं। ऐसे में कश्मीरा का नया बयान एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Smriti Mandhana-Harmanpreet Kaur : स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच बढ़ी दूरी? दोनों के एक-दूसरे से नजरें न मिलाने का दावा
Featured खेल
PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- देश ने मुझे बहुत कुछ दिया, मेरा दायित्व भी अधिक
Featured national देश - विदेश
CG School Holiday 2026 : छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दिवाली और विंटर वेकेशन की पूरी लिस्ट
Featured छत्तीसगढ़
CG News : NH-43 पर भीषण हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर
Featured छत्तीसगढ़
Pitru Paksha : क्या पितृ पक्ष में मृत्यु होने से मिलता है मोक्ष? जानें गरुड़ पुराण में क्या है मान्यता
Featured religion
Weather Update
CG Weather Today : रायपुर में उमस और गर्मी के बाद बदलेगा मौसम, शाम-रात में हल्की बारिश की संभावना
Featured छत्तीसगढ़
CG News :101 करोड़ से सुधरेंगी सड़कें, PWD ने 6 बड़े प्रोजेक्ट की निविदाएं की मंजूर
Featured छत्तीसगढ़
CG News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा ऐन वक्त पर स्थगित, 7-8 अक्टूबर को आना था रायपुर
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़मनोरंजन

Anuj Sharma Mobile Hack : विधायक अनुज शर्मा का नंबर हैक! पैसे मांगने वाले कॉल-मैसेज से रहें सावधान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredreligion

07 October 2026 Horoscope : अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Coal Scam : कोयला घोटाला चार्जशीट में कुमार विश्वास का नाम, 25 लाख के भुगतान का जिक्र

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?