Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Linesh Sahu Suicide Case: धमतरी लिनेश साहू आत्महत्या केस में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Linesh Sahu Suicide Case: धमतरी लिनेश साहू आत्महत्या केस में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा

Featuredछत्तीसगढ़

Linesh Sahu Suicide Case: धमतरी लिनेश साहू आत्महत्या केस में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा

Hum Vatan News
Last updated: October 9, 2026 4:12 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

धमतरी। Linesh Sahu Suicide Case: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लिनेश साहू आत्महत्या मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में उसकी पत्नी समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों को दोषी करार दिया गया है। कोर्ट ने सभी दोषियों को पांच-पांच साल के कठोर कारावास और 500-500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामले में युवक पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने के आरोप लगे थे।

Contents
क्या है पूरा मामला?पत्नी समेत ससुराल के पांच लोगों को सजाफैसले के बाद मामले ने फिर खींचा ध्यान

क्या है पूरा मामला?

यह मामला धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के पोटियाडीह गांव का है। जानकारी के मुताबिक, 6 सितंबर 2024 को लिनेश साहू ने आत्महत्या कर ली थी। आरोप था कि उसकी पत्नी और ससुराल के अन्य सदस्य उस पर लगातार ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रहे थे। लिनेश ने कथित तौर पर धर्म परिवर्तन करने से इनकार किया था, लेकिन उस पर दबाव बनाए जाने का सिलसिला जारी रहा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

बताया गया कि परेशान होकर लिनेश ने अपनी समस्या को लेकर WhatsApp और Instagram पर स्टेटस भी साझा किए थे। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

India Women vs Zimbabwe Women T20: रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का रोमांच, 250 रुपये से मिलेंगे टिकट

पत्नी समेत ससुराल के पांच लोगों को सजा

मामले की सुनवाई के बाद अपर सत्र न्यायाधीश अर्चना भास्कर की अदालत ने पांच आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। दोषियों में लिनेश की पत्नी करुणा बाई साहू, ससुर राजकुमार साहू, सास गौरी साहू और दो सालियां किरण साहू व कनिष्का साहू शामिल हैं।

अदालत ने सभी पांच दोषियों को पांच-पांच साल के कठोर कारावास के साथ 500-500 रुपये का अर्थदंड लगाया है। मामले में लोक अभियोजक गीतेश प्रजापति ने पैरवी की।

फैसले के बाद मामले ने फिर खींचा ध्यान

लिनेश साहू की मौत के बाद सामने आए इस मामले में अदालत का फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। धर्म परिवर्तन के कथित दबाव और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों से जुड़े इस प्रकरण में पांच लोगों को सजा सुनाई गई है। इस फैसले के बाद धमतरी का यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Accident News : NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने तीन लोगों को 200 मीटर तक घसीटा’ भाई-बहन समेत 3 की मौत
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल…गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में श्री राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान.
Blog अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Crime News : नेता से लेकर कारोबारी और अफसर तक ठगी के शिकार, दीपक टंडन के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात.

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Congress News : महिला कांग्रेस ने जारी की पहली नियुक्ति सूची, प्रगति बाजपेयी और बरखा साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Punjab Politics : पंजाब में BJP-अकाली दल की 6 साल बाद वापसी, मिलकर लड़ेंगे चुनाव’ CM पद पर अमित शाह का बड़ा ऐलान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?