Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Chhattisgarh Double Murder Case: छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, 48 घंटे में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Chhattisgarh Double Murder Case: छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, 48 घंटे में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Double Murder Case: छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, 48 घंटे में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Hum Vatan News
Last updated: October 11, 2026 5:16 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर: Chhattisgarh Double Murder Case: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम बिरबिरा में हुए बुजुर्ग दंपति के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय आरोपी प्रमोद उर्फ रॉकी साहू ने जादू-टोने के शक में बुजुर्ग दंपति सदाशी साहू और आसबती साहू की हत्या कर दी। आरोपी को संदेह था कि करीब एक साल पहले उसकी मां की मौत के पीछे दंपति का हाथ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं।

Contents
घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति की हत्यामां की मौत को लेकर था जादू-टोने का शकरात में घर में घुसकर दिया वारदात को अंजामपुलिस ने हथियार और जेवरात किए बरामद

घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति की हत्या

पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को ग्राम बिरबिरा के सरपंच चम्मन लाल साहू ने आरंग थाने में सूचना दी कि गांव के बुजुर्ग सदाशी साहू और उनकी पत्नी आसबती साहू की उनके घर में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल पर पहुंची। घर के अलग-अलग कमरों में दंपति के शव मिले। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मां की मौत को लेकर था जादू-टोने का शक

जांच के दौरान पुलिस ने गांव के ही 22 वर्षीय प्रमोद उर्फ रॉकी साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसे शक था कि बुजुर्ग दंपति ने जादू-टोना कर उसकी मां की जान ले ली थी। इसी बात को लेकर वह दंपति से रंजिश रखता था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी को पता था कि बुजुर्ग दंपति के पास काफी जमीन है और आसबती साहू सोने-चांदी के कीमती आभूषण पहनती थीं। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे रंजिश के साथ जेवरात लूटने का लालच भी था।

Supreme Court Order: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें, दिल्ली पुलिस को सुप्रीम कोर्ट की सख्त हिदायत

रात में घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के मुताबिक, 6 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे आरोपी कुल्हाड़ी और हंसिया लेकर घर से निकला। वह पड़ोसियों की छतों के रास्ते बुजुर्ग दंपति के मकान में दाखिल हुआ। इसके बाद उसने अलग-अलग कमरों में सो रहे सदाशी साहू और आसबती साहू पर धारदार हथियारों से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

वारदात के बाद आरोपी ने आसबती साहू के शरीर से सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सबूत मिटाने के इरादे से हथियारों को नाली में धोया और उन्हें एक बोरी में रखकर तामासिवनी रोड के किनारे झाड़ियों में छिपा दिया।

पुलिस ने हथियार और जेवरात किए बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी, हंसिया, खून से सनी जींस-पैंट और लूटे गए सोने-चांदी के सभी आभूषण बरामद कर लिए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के साथ छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी हैं। पुलिस के मुताबिक, अंधविश्वास और पुरानी रंजिश के चलते इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक में लिए गए फ़ैसले.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत वनोपज के लिए एनपीओपी प्रमाणन प्राप्त करने वाली प्रदेश की पहली महिला किसान उत्पादक कंपनी बनी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Nepal Flood News: नेपाल में प्राकृतिक आपदा से हड़कंप, तेज बहाव में बहे तीन पुल; नदी किनारे रहने वालों को अलर्ट
Featured देश - विदेश
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरलीन देओल ने हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों से की मुलाकात, दिया मेहनत और आत्मविश्वास का मंत्र.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी….. सहायक उपकरणों और सुविधाओं का मिल रहा संबल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Chhattisgarh Congress Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने की तैयारी
Featured छत्तीसगढ़
Bilaspur Durga Idol Fire: बिलासपुर में दुर्गा प्रतिमा अग्निकांड, आजाद चौक-मंगला चौक के पास हुई घटना
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों की भर्ती को मंजूरी, आदिम जाति विकास विभाग का बदलेगा नाम
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featurednational

Supreme Court Order: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें, दिल्ली पुलिस को सुप्रीम कोर्ट की सख्त हिदायत

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Blogअन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत…छत्तीसगढ़ की अहिल्या निषाद बनीं ‘लखपति दीदी’, होटल चलाकर हर महीने कमा रही हैं 24 हजार रुपए.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने देशभर के टूर ऑपरेटरों के समक्ष प्रस्तुत की राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की अपार संभावनाएं.

By
Hum Vatan News
9 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?