Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

Hum Vatan News
Last updated: October 23, 2026 11:56 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर 23 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज अपने बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर स्थित बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति ने माँ दंतेश्वरी से देशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने मंदिर में माँ दंतेश्वरी के दर्शन किए और श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में राष्ट्रपति का परंपरागत ढंग से स्वागत किया गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के प्रति अंचल के लोगों की अटूट श्रद्धा है। माँ दंतेश्वरी बस्तर की आस्था और लोकजीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का माँ दंतेश्वरी के दर्शन-पूजन के लिए आगमन बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का अवसर है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर अपनी अनुपम जनजातीय संस्कृति, प्राचीन परंपराओं और विशिष्ट जीवन मूल्यों के लिए देश-दुनिया में अलग पहचान रखता है। यहाँ की परंपराओं में प्रकृति, आस्था और समाज के बीच गहरा संबंध दिखाई देता है। राष्ट्रपति जी के प्रवास से बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और सम्मान मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि माँ दंतेश्वरी बस्तर अंचल की आराध्य देवी हैं। माँ दंतेश्वरी के प्रति बस्तरवासियों की गहरी आस्था है और उनकी उपासना क्षेत्र की धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा में विशेष स्थान रखती है। माँ दंतेश्वरी से जुड़ी आस्था बस्तर की सदियों पुरानी परंपराओं और यहां के सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन में गहराई से रची-बसी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Taiwan Typhoon Champi: ताइवान में तूफान चांपी का कहर, 170 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; स्कूल-दफ्तर बंद
Featured international
CG High Court Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी का मौका’ छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में लीगल असिस्टेंट बनने के लिए जल्द करें आवेदन, जानें योग्यता
Featured छत्तीसगढ़
ITBP Shaurya Commandos: चीन सीमा पर भारत की ताकत बढ़ाएंगे शौर्य कमांडो, ITBP ने बनाया खास प्लान
Featured national
CG Politics : छत्तीसगढ़ में BJP का नया अभियान, रायपुर आएंगी स्मृति ईरानी’ ‘घुसपैठिए हटाओ-देश बचाओ’ पर फोकस
Featured छत्तीसगढ़
Anahat Singh Silicon Valley Open: अनाहत सिंह ने सिलिकॉन वैली ओपन के सेमीफाइनल में बनाई जगह, लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने की तारीफ
Featured sports
Kareena Kapoor Shahid Kapoor Reunion: फिर चर्चा में आई ‘जब वी मेट’ की जोड़ी, फैंस बोले- गीत और आदित्य को वापस लाओ
entertainment Featured
CG Train News : छत्तीसगढ़ में ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, 6 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित’ दो के रूट बदलेंगे
Featured छत्तीसगढ़
Driving License New Rules: ड्राइविंग लाइसेंस धारकों के लिए जरूरी खबर! मोबाइल नंबर, ब्लड ग्रुप और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट की देनी पड़ सकती है जानकारी
Featured sarkari yojna देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Paddy Procurement 2026 : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तैयारी तेज, 273 चेक पोस्ट पर बढ़ेगी चौकसी’ अवैध धान परिवहन पर लगेगी लगाम

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : भव्या हत्याकांड में बड़ा अपडेट, 60 किमी दूर जंगल से पकड़ा गया मुख्य संदेही

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम, रात के तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट के आसार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?