Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Rahul Gandhi PM Modi Debate Challenge: राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर अमित शाह का पलटवार, संसद में चर्चा की दी चुनौती
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Rahul Gandhi PM Modi Debate Challenge: राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर अमित शाह का पलटवार, संसद में चर्चा की दी चुनौती

Featuredदेश - विदेश

Rahul Gandhi PM Modi Debate Challenge: राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर अमित शाह का पलटवार, संसद में चर्चा की दी चुनौती

Hum Vatan News
Last updated: November 4, 2026 1:48 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली। Rahul Gandhi PM Modi Debate Challenge: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस (डिबेट) की चुनौती दी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि उनके चैलेंज को 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन प्रधानमंत्री की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं आया है। उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि वे अपनी पसंद की जगह और मंच चुन सकते हैं, लेकिन उन्हें बहस के लिए सामने आना चाहिए। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की चुनौती पर पलटवार करते हुए कहा कि पहले संसद में चर्चा करके दिखाइए।

Contents
राहुल गांधी ने किन मुद्दों पर PM मोदी को दी बहस की चुनौती?अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाबपहले भी कई बार PM मोदी को बहस की चुनौती दे चुके हैं राहुल गांधीराहुल की चुनौती और शाह के जवाब से बढ़ी सियासी हलचल

राहुल गांधी ने किन मुद्दों पर PM मोदी को दी बहस की चुनौती?

राहुल गांधी ने अपने वीडियो में कई महत्वपूर्ण मुद्दों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहस के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को देशद्रोही कहने के आरोपों पर भी खुलकर चर्चा होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने विदेशी ताकतों से कथित संबंधों, देश के फाइनेंशियल सिस्टम, अमेरिका के साथ हुई डील, उद्योगपति गौतम अडाणी और एपस्टीन प्रकरण जैसे मुद्दों को बहस में शामिल करने की बात कही।

- Advertisement -
HTML5 Icon

राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि उनके खिलाफ अब तक करीब 45 मानहानि के मामले दर्ज हो चुके हैं, लेकिन विदेशी कनेक्शन से जुड़े मुद्दों पर मानहानि का मुकदमा क्यों नहीं किया जा रहा है। वीडियो के अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आ जाइए, डरिए मत।”

- Advertisement -
HTML5 Icon

अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब

राहुल गांधी की चुनौती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है। सरकार विशेष सत्र बुलाकर SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) जैसे मुद्दे पर भी चर्चा करने को तैयार है।

अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने नकली संसद बनाकर असली संसद का मजाक उड़ाया है। अगर उनमें हिम्मत है तो संसद में देश की जनता के सामने चर्चा करें। उन्होंने यह भी कहा कि केवल हाथ में संविधान लेकर घूमने से संवैधानिक मूल्यों का समर्थन नहीं होता, बल्कि व्यक्ति के आचरण में भी संवैधानिक मूल्यों की झलक दिखनी चाहिए।

CEC Gyanesh Kumar Bribery Case: CEC ज्ञानेश कुमार पर रिश्वत मांगने का आरोप, 2006 में इंजीनियर की मौत से जुड़ा मामला फिर खुला

पहले भी कई बार PM मोदी को बहस की चुनौती दे चुके हैं राहुल गांधी

यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस के लिए चुनौती दी है। इससे पहले भी वह कई मौकों पर अलग-अलग मुद्दों को लेकर डिबेट की मांग कर चुके हैं।

  • अगस्त 2018: राहुल गांधी ने राफेल सौदे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को आमने-सामने बहस की चुनौती दी थी।
  • जनवरी 2019: लोकसभा में प्रधानमंत्री के साथ 20 मिनट की वन-टू-वन बहस की मांग की थी।
  • अप्रैल 2019: भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सार्वजनिक बहस का चैलेंज दिया था।
  • 2024 लोकसभा चुनाव से पहले: राष्ट्रीय सुरक्षा, अडाणी और इलेक्टोरल बॉन्ड जैसे मुद्दों पर बहस का प्रस्ताव रखा था।

राहुल की चुनौती और शाह के जवाब से बढ़ी सियासी हलचल

राहुल गांधी के ताजा बयान और अमित शाह के पलटवार के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी के साथ सार्वजनिक मंच पर बहस की मांग कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ अमित शाह ने उन्हें संसद के भीतर चर्चा करने की चुनौती दी है। अब इस सियासी टकराव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कोई प्रतिक्रिया आती है या नहीं, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा केस में बढ़ेंगी कई लोगों की मुश्किलें’ CM साय बोले- पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे
Featured छत्तीसगढ़
CG Mahadev Betting Case : महादेव ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर की कोर्ट में पेशी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Featured छत्तीसगढ़
Supreme Court on Two Child Policy: घटती प्रजनन दर के बीच दो बच्चों की नीति पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
Featured national
CG Rajyotsav 2026 : राहुल गांधी को अमित शाह की सीधी चुनौती, SIR के मुद्दे पर संसद में हो खुली बहस
Blog Featured छत्तीसगढ़
CEC Gyanesh Kumar Bribery Case: CEC ज्ञानेश कुमार पर रिश्वत मांगने का आरोप, 2006 में इंजीनियर की मौत से जुड़ा मामला फिर खुला
Featured national
CG High Court : कर निरीक्षक भर्ती को लेकर हाईकोर्ट सख्त, सभी याचिकाएं खारिज कर नए चयन के आदेश
Featured छत्तीसगढ़
US Midterm Election Results 2026: ट्रंप को बड़ा झटका! अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बहुमत
Featured देश - विदेश
IND vs NZ: विराट कोहली की फील्डिंग ने मचाया धमाल, कैच के बाद खास सेलिब्रेशन की चर्चा
Featured खेल

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : जलती चिता के पास तंत्र-मंत्र करते पकड़ा गया बाबा’ गुस्साए परिजनों ने जमकर पीटा’ वीडियो वायरल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
entertainmentFeatured

Sonarika Bhadoria: पुरुष कलाकारों को मिली तीन गुना फीस, सोनारिका भदौरिया के साथ हुआ भेदभाव

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredreligion

Bhagavad Gita : जब अपने ही देने लगें धोखा, तो क्या करें’ भगवान श्रीकृष्ण की ये सीख बदल देगी आपकी सोच

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?