Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व – राज्यपाल श्री रमेन डेका.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व – राज्यपाल श्री रमेन डेका.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व – राज्यपाल श्री रमेन डेका.

Hum Vatan News
Last updated: November 14, 2026 8:37 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 14 नवम्बर 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका कल रायगढ़ के शासकीय पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित शौर्य दिवस समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों का सम्मान किया और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए दिए गए उनके सर्वाेच्च बलिदान को नमन किया। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि देश की संप्रभुता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा के लिए वीर जवानों का त्याग और समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। एक सैनिक का बलिदान केवल उसका व्यक्तिगत बलिदान नहीं होता, बल्कि उसका पूरा परिवार भी राष्ट्र के लिए त्याग करता है। शहीदों के परिवारों का सम्मान करना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी और कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि शहीद परिवारों के प्रति सम्मान और सहयोग किसी एक आयोजन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके सुख-दुख में सहभागी बनना हम सभी का दायित्व है।

राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध सुरक्षा बलों के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। अनेक जवानों ने देश और प्रदेश की शांति एवं सुरक्षा के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया। उन्होंने युवाओं से शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके साहस, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देशभक्ति केवल नारों तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना और राष्ट्र के विकास में योगदान देना भी सच्ची देशभक्ति है। उन्होंने सभी से शहीदों के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखने तथा सशक्त, समृद्ध, सुरक्षित एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेने की अपील की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, ब्रिगेडियर आर शंकर, कमाण्डेड अजय सिंह बिसेन सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*राज्यपाल ने छात्रों को प्रदान की प्रोत्साहन राशि*

- Advertisement -
HTML5 Icon

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भारतीय सेना में जाने के इच्छुक विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इनमें सैनिक स्कूल में अध्ययनरत अंकित पटेल, तोयम पटेल, स्तव्य साहू, जयेश सिदार एवं सृष्टि राठिया तथा कक्षा 9वीं के नवनीत मेहर, भुवनेश पटेल एवं अर्नव गुप्ता शामिल थे। इसी प्रकार ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई की कलाडी श्रीनिधि एवं भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के आर.बालाजी को प्रोत्साहन राशि दी गई।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

जनजातीय समाज की कानूनी सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं, आजीविका के नए साधन और बुनियादी सुविधाएं पहुँचाने प्रतिबद्ध है सरकार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी* *विशेष पिछड़ी जनजातियों के गांवों तक पहुँच रही है विकास की रोशनी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और स्टार्टअप नवाचारों का प्रदर्शन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सम्मान, सहभागिता और विकास को मिल रही प्राथमिकता.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
धमतरी के 108 उपार्जन केंद्रों में कल से धान खरीदी का महाअभियान, किसानों के स्वागत को तैयार केंद्र.
religion अन्य देश - विदेश
धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद श्री नितिन नवीन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे शामिल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Sheikh Hasina’ की वापसी पर भारत ने रखीं दो बड़ी शर्तें, बांग्लादेश की बढ़ी मुश्किलें
Featured देश - विदेश
छत्तीसगढ़ में भर्ती नियमों में बदलाव, CGPSC की संशोधित चयन सूची अब 3 महीने तक ही मान्य
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

PM Modi News : मंच पर अचानक बिगड़ी महिला कार्यकर्ता की तबीयत, पीएम मोदी ने खुद संभाला मोर्चा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Cancer Medicine Price Cut : कैंसर मरीजों को बड़ी राहत’ 137 दवाओं के दाम 96.45% तक घटे, जानें नई कीमतें

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG School News : अब स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों की होगी निगरानी, सरकार ने जारी किए निर्देश

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?