Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: जनजातीय समाज की कानूनी सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं, आजीविका के नए साधन और बुनियादी सुविधाएं पहुँचाने प्रतिबद्ध है सरकार.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » जनजातीय समाज की कानूनी सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं, आजीविका के नए साधन और बुनियादी सुविधाएं पहुँचाने प्रतिबद्ध है सरकार.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

जनजातीय समाज की कानूनी सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं, आजीविका के नए साधन और बुनियादी सुविधाएं पहुँचाने प्रतिबद्ध है सरकार.

Hum Vatan News
Last updated: November 14, 2026 8:40 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 14 नवंबर 2026/ जल, जंगल और जमीन पर अधिकार, जनजातीय अस्मिता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने जो ऐतिहासिक आंदोलन चलाया था, उसने देशभर के आदिवासियों को शोषण के खिलाफ संगठित होने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की अदम्य प्रेरणा दी थी। उन्होंने एक ऐसे समाज का सपना देखा था, जहाँ आदिवासी समुदाय अपने प्राकृतिक संसाधनों पर पूर्ण अधिकार के साथ एक सम्मानजनक जीवन जी सके और अपनी विशिष्ट संस्कृति व पहचान को बचाए रखते हुए निरंतर आगे बढ़े। छत्तीसगढ़ की श्री विष्णु देव साय सरकार भगवान बिरसा मुंडा की इसी व्यापक सोच को धरातल पर उतारते हुए जनजातीय विकास को एक नई गति दे रही है। राज्य सरकार का मुख्य फोकस जनजातीय समाज के अधिकारों की कानूनी सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं, आजीविका के नए साधन और दूरदराज के अंचलों तक बुनियादी सुविधाएं पहुँचाने पर है।

*वनाधिकार पट्टों और पेसा कानून से मजबूत होता स्वशासन*

- Advertisement -
HTML5 Icon

15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है। भगवान बिरसा मुंडा के सपनों के समाज में अधिकार, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता एक-दूसरे के पर्याय थे। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए वनाधिकार अधिनियम के अंतर्गत व्यक्तिगत और सामुदायिक वनाधिकार पट्टों का बड़े पैमाने पर वितरण किया है। राज्य में अब तक कुल 4 लाख 88 हजार 079 व्यक्तिगत पट्टे, 46 हजार 868 सामुदायिक पट्टे और 4 हजार 412 सामुदायिक संसाधन पट्टे वितरित किए जा चुके हैं, जिनमें अकेले पिछले तीन वर्षों में 12,531 व्यक्तिगत व अन्य पट्टे जारी किए गए हैं। इसके साथ ही, वर्ष 2022 में लागू पेसा कानून का प्रभावी क्रियान्वयन जनजातीय स्वशासन को ग्रासरूट स्तर पर मजबूत कर रहा है। इसके माध्यम से अनुसूचित क्षेत्रों की ग्रामसभाओं को स्थानीय परंपराओं, सामुदायिक संसाधनों, जल-जंगल-जमीन और स्थानीय बाजारों के प्रबंधन व विकास में निर्णायक अधिकार मिले हैं, जिससे निर्णय प्रक्रिया में सीधे स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हुई है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*शिक्षा के मंदिर- छात्रावासों से लेकर आईआईटी-एमबीबीएस तक उड़ान*

जनजातीय बच्चों और युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में छात्रावासों और आश्रमों की संख्या बढ़कर 3,378 हो गई है, जिनमें शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान 1,91,412 जनजातीय विद्यार्थी रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। 26 जिलों में संचालित 75 एकलव्य विद्यालयों के बच्चों ने खेलकूद के क्षेत्र में भी परचम लहराया है। वर्ष 2025-26 की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में इन विद्यार्थियों ने 55 स्वर्ण, 43 रजत और 64 कांस्य सहित कुल 162 पदक जीते हैं।

*प्रयास आवासीय विद्यालय*

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित 18 प्रयास विद्यालयों के 7,267 विद्यार्थियों में से वर्ष 2025-26 में शानदार सफलता मिली है, जिनमें 3 का आईआईटी, 22 का एनआईटी, 27 का ट्रिपल आईटी और 18 का एमबीबीएस में चयन हुआ है। इसके अलावा दिल्ली स्थित जनजातीय युवा छात्रावास से भी पिछले तीन वर्षों में 12 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।

*स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच और पीएम जनमन का असर*

दुर्गम वनांचलों में स्वास्थ्य सेवाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने विशेष पहल की है। पीएम-जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों की बस्तियों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स पूरी तरह सक्रिय हैं, जो घर-द्वार पर प्राथमिक जांच, दवाइयां और गंभीर मामलों में उच्च स्वास्थ्य केंद्रों तक रेफर करने की सुविधा दे रही हैं।

*बस्तर में विकास और शांति की बयार- नियद नेल्ला नार योजना*

छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास के रास्ते में सबसे बड़ी चुनौती बस्तर संभाग में रही है। लेकिन नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब बस्तर के दूरदराज के गांवों तक सड़क, बिजली, पानी, संचार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं तेजी से पहुँच रही हैं। नियद नेल्ला नार योजना इस परिवर्तन में सबसे बड़ा मददगार साबित हुई है। इस योजना के तहत दर्जनों गांवों में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आवास, राशन और किसान सम्मान निधि जैसी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। इन क्षेत्रों में नई सड़कों का निर्माण, 112 मोबाइल टावर, 107 आंगनबाड़ी केंद्र और 16 उप स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना से बस्तर का यह अंचल अब मुख्यधारा की प्रशासनिक और आर्थिक गतिविधियों से जुड़ गया है।

बस्तर में विकास का तात्पर्य केवल कंक्रीट की संरचनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्थानीय युवाओं के लिए पर्यटन, हस्तशिल्प, लोक परंपराओं, खाद्य प्रसंस्करण और वन-आधारित उद्यमों के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित कर रहा है। जनजातीय गौरव दिवस के इस पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ में दिख रहा यह बहुआयामी विकास इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलते हुए जनजातीय समाज को सिर्फ उनका हक ही नहीं दे रही, बल्कि उन्हें सशक्त, स्वावलंबी और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में बराबर का भागीदार बना रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व – राज्यपाल श्री रमेन डेका.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी* *विशेष पिछड़ी जनजातियों के गांवों तक पहुँच रही है विकास की रोशनी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और स्टार्टअप नवाचारों का प्रदर्शन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सम्मान, सहभागिता और विकास को मिल रही प्राथमिकता.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
धमतरी के 108 उपार्जन केंद्रों में कल से धान खरीदी का महाअभियान, किसानों के स्वागत को तैयार केंद्र.
religion अन्य देश - विदेश
धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद श्री नितिन नवीन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे शामिल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Sheikh Hasina’ की वापसी पर भारत ने रखीं दो बड़ी शर्तें, बांग्लादेश की बढ़ी मुश्किलें
Featured देश - विदेश
छत्तीसगढ़ में भर्ती नियमों में बदलाव, CGPSC की संशोधित चयन सूची अब 3 महीने तक ही मान्य
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

PM Modi News : मंच पर अचानक बिगड़ी महिला कार्यकर्ता की तबीयत, पीएम मोदी ने खुद संभाला मोर्चा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Cancer Medicine Price Cut : कैंसर मरीजों को बड़ी राहत’ 137 दवाओं के दाम 96.45% तक घटे, जानें नई कीमतें

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG School News : अब स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों की होगी निगरानी, सरकार ने जारी किए निर्देश

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?