Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Mohammed Siraj: डीएसपी सिराज ने जीता करोड़ों भारतीयों का दिल, तिरंगे के सम्मान में किया ऐसा काम
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Mohammed Siraj: डीएसपी सिराज ने जीता करोड़ों भारतीयों का दिल, तिरंगे के सम्मान में किया ऐसा काम

Featuredखेल

Mohammed Siraj: डीएसपी सिराज ने जीता करोड़ों भारतीयों का दिल, तिरंगे के सम्मान में किया ऐसा काम

Hum Vatan News
Last updated: November 16, 2026 11:15 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Mohammed Siraj: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज एक बार फिर अपने शानदार खेल के साथ-साथ देश के प्रति सम्मान और जज्बे को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह तिरंगे को जमीन पर गिरने से पहले उठाते हुए नजर आ रहे हैं। सिराज के इस कदम ने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है। मैदान पर मौजूद दूसरे खिलाड़ियों के बीच सबसे पहले सिराज ने तिरंगे की गरिमा का ध्यान रखा और उसे सम्मान के साथ उठा लिया।

Contents
भारत-न्यूजीलैंड के पांचवें वनडे में हुई घटनासोशल मीडिया पर हो रही डीएसपी सिराज की तारीफपहले भी तिरंगे के प्रति दिखा चुके हैं सम्मानपांचवें वनडे में सिराज ने लिए दो विकेट

भारत-न्यूजीलैंड के पांचवें वनडे में हुई घटना

यह घटना भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले के दौरान हुई। मैच में भारतीय टीम फील्डिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति हाथ में तिरंगा लेकर मैदान के अंदर पहुंच गया। मैदान में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तभी वह व्यक्ति जमीन पर गिर गया और उसके हाथ से तिरंगा भी छूटने लगा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

यह देखते ही मोहम्मद सिराज तुरंत आगे बढ़े और जमीन पर गिरने से पहले तिरंगे को अपने हाथों में उठा लिया। इसके बाद भारतीय टीम के एक अन्य खिलाड़ी ने भी तिरंगे को सम्मानपूर्वक मैदान से बाहर पहुंचाने में मदद की। सिराज के इस व्यवहार का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

सोशल मीडिया पर हो रही डीएसपी सिराज की तारीफ

मोहम्मद सिराज का यह वीडियो वायरल होने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि मैदान पर कई खिलाड़ी मौजूद थे, लेकिन सिराज ने सबसे पहले तिरंगे के सम्मान का ध्यान रखा।

एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इसी वजह से मोहम्मद सिराज लोगों के दिलों में खास जगह रखते हैं। वहीं, कई फैंस ने उन्हें डीएसपी सिराज कहते हुए उनके जज्बे को सलाम किया।

बता दें कि मोहम्मद सिराज को तेलंगाना में पुलिस विभाग में डीएसपी की मानद नियुक्ति दी गई है। इसी वजह से क्रिकेट फैंस उन्हें डीएसपी सिराज के नाम से भी बुलाते हैं।

Chhath Puja 2026 : वनवास में द्रौपदी ने क्यों की थी छठ पूजा’ सूर्य देव के वरदान से चमकी थी पांडवों की किस्मत

पहले भी तिरंगे के प्रति दिखा चुके हैं सम्मान

मोहम्मद सिराज इससे पहले भी कई मौकों पर तिरंगे के प्रति अपना सम्मान जाहिर कर चुके हैं। साल 2021 में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद साथी खिलाड़ियों ने उन्हें तिरंगा सौंपा था। इस दौरान उन्होंने तिरंगे के साथ विक्ट्री सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया था।

इसके अलावा, एक मैच में राष्ट्रगान के दौरान सिराज भावुक नजर आए थे और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। वहीं, 2024 टी20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद भी वह तिरंगा लेकर फैंस के बीच पहुंचे थे।

पांचवें वनडे में सिराज ने लिए दो विकेट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें वनडे मुकाबले में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला था। लंबे समय तक बेंच पर रहने के बाद उन्होंने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और दो विकेट अपने नाम किए।

उनके इस प्रदर्शन ने भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में मदद की। अब आगामी टेस्ट सीरीज में भी उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, फिलहाल सिराज अपने खेल से ज्यादा तिरंगे के प्रति सम्मान दिखाने वाले इस वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Phuket Fire Accident: सुबह 3:17 बजे फुकेत की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 11 लोगों ने गंवाई जान
Featured international
Chhath Puja 2026 : वनवास में द्रौपदी ने क्यों की थी छठ पूजा’ सूर्य देव के वरदान से चमकी थी पांडवों की किस्मत
Featured religion
Oppo Pad Air 6
Oppo Pad Air 6 लॉन्च से पहले हुआ लिस्ट, 12.1 इंच डिस्प्ले और 10,050mAh बैटरी के साथ आएगा नया टैबलेट
Featured tech
Tiger Shroff: सलमान खान से लेकर टाइगर श्रॉफ तक, बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर एजेंसियां अलर्ट
entertainment Featured
CG Weather Update : प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, अकवान तूफान का दिखेगा असर, इन जिलों में बारिश के संकेत
Featured छत्तीसगढ़
16 November 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
स्वनिधि महोत्सव बना जीरो वेस्ट आयोजन की मिसाल, बांस की प्लेटों और लकड़ी के चम्मचों से परोसा भोजन, पानी के लिए भी प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 33 जिलों के 1,606 केंद्रों में शुरू हुआ उपार्जन, अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : राजधानी की चौपाटी में सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, आग की चपेट में आईं कई दुकानें

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Chhath Puja 2026 : छठी मैया के जयकारों से गूंजे घाट, महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी परिवार की खुशहाली

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : घर से आ रही थी दुर्गंध, पड़ोसियों ने जताया शक’ अंदर मिला शिक्षक का शव, जांच में जुटी पुलिस

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?