Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी.

Hum Vatan News
Last updated: November 19, 2026 8:16 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 19 नवंबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत कर आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और महानायकों को देशभर में नई पहचान दिलाई है। जनजातीय समाज के महानायकों ने देश की स्वतंत्रता, अपनी संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अतुलनीय संघर्ष और बलिदान दिया है। उनका योगदान भारत के इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। आज जनजातीय गौरव दिवस केवल आदिवासी समाज का उत्सव नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए जनजातीय वीरों के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति को नमन करने का अवसर बन गया है।

यह बात वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज जशपुर जिले के सरना एथेनिक रिजॉर्ट, बालछापार में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में श्री चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा सहित देश की स्वतंत्रता और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महानायकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के लिए बलिदान देने वाले जनजातीय सैनिक के परिजनों तथा विभिन्न जनजातीय समाजों के प्रमुखों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण को विशेष महत्व दिया गया है। जनजातीय समाज की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति के रूप में आसीन होना पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है। इसी प्रकार जनजातीय समाज के बेटे श्री विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश का नेतृत्व करने का अवसर मिला है। यह जशपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री श्री साय इसी अंचल की माटी से आते हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लगभग दो दशकों तक रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र का संसद में प्रतिनिधित्व किया है। उनका सहज, सरल और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणादायक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उन पर विश्वास जताते हुए प्रदेश के नेतृत्व की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास और जनकल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर अंचल में विकास को मिल रही नई गति*

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, परिवहन और बुनियादी अधोसंरचना के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। जिले में सड़कों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। भारतमाला परियोजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। जशपुर अंचल को रेल सुविधाओं से जोड़ने का वर्षों पुराना सपना भी अब साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, जशपुर में नालंदा परिसर का निर्माण तथा वनवासी कल्याण आश्रम परिसर में एनटीपीसी के सीएसआर मद से आधुनिक अस्पताल का निर्माण क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। इन कार्यों से आने वाले समय में जशपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि दूरस्थ जनजातीय अंचलों तक विकास की सभी आवश्यक सुविधाएं पहुंचें और यहां के युवाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलें।

*बड़े सपने देखें जशपुर के युवा, छोटे गांव से निकलकर भी बन सकते हैं आईएएस और आईपीएस*

युवाओं को प्रेरित करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बड़े सपने देखना, लक्ष्य निर्धारित करना और पूरी लगन से मेहनत करना आवश्यक है। प्रतिभा किसी बड़े शहर या संपन्न परिवार की मोहताज नहीं होती। यदि बच्चों को सही मार्गदर्शन, शिक्षा और अवसर मिलें, तो छोटे से गांव का विद्यार्थी भी देश की सर्वोच्च सेवाओं तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में प्रयास विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों को आईआईटी, मेडिकल, सीए और राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में प्रवेश के लिए निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है। जशपुर में विकसित किया जा रहा नालंदा परिसर भी विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि जनजातीय विकास विभाग के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए लगभग साढ़े तीन से चार लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि वे स्वयं एक छोटे से गांव से निकलकर महज 22 वर्ष की उम्र में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए। उन्होंने कहा कि जब चौथी कक्षा तक पढ़ी एक मां अपने बेटे को आईएएस बनने की प्रेरणा दे सकती हैं, तो जशपुर के बच्चे भी कलेक्टर, एसपी, डॉक्टर और इंजीनियर बन सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, उनकी प्रतिभा को पहचानें और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करें।

*जनजातीय संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी*

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराएं, लोककलाएं और जीवन मूल्य हमारी अमूल्य सांस्कृतिक विरासत हैं। भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय महानायकों के संघर्ष और योगदान से नई पीढ़ी को परिचित कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अपनी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को संरक्षित रखते हुए शिक्षा, आत्मनिर्भरता और विकास के नए अवसरों का लाभ उठाना चाहिए।

उन्होंने समारोह में स्थानीय कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। जनजातीय लोककला और संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्होंने कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले प्रत्येक सांस्कृतिक दल को स्वेच्छानुदान मद से 10-10 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की।

*विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कुरुख बोली में गीत के माध्यम से किया जनजातीय वीरों का स्मरण*

समारोह को संबोधित करते हुए जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष, व्यक्तित्व और देश एवं समाज के प्रति उनके योगदान का स्मरण किया। उन्होंने स्थानीय कुरुख बोली में गीत प्रस्तुत कर भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू मुर्मू, तिलका मांझी, वीर बुधु भगत और शहीद वीर नारायण सिंह सहित अनेक जनजातीय महानायकों के साहस, संघर्ष और बलिदान को याद किया।

*पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित बेटियों का किया सम्मान*

समारोह के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने समुदाय के लोगों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ने क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली जशपुर जिले की बेटियों को भी सम्मानित किया। अंडर-17 और अंडर-19 राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट टीमों में चयनित बेटियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जशपुर की बेटियां शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी सफलता जिले के अन्य बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

*स्वरोजगार के लिए महिलाओं को ऋण के प्रतीकात्मक चेक वितरित*

समारोह में वित्त मंत्री श्री चौधरी ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत स्वरोजगार एवं व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए महिलाओं को ऋण के प्रतीकात्मक चेक भी प्रदान किए। उन्होंने श्रीमती शकुंतला सिंह को एक लाख रुपये तथा श्रीमती सुमित्रा बेसरा और श्रीमती बंधनी बाई को दो-दो लाख रुपये के ऋण के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए। उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार बेसरा, पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रणविजय सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विभिन्न जनजातीय समाजों के प्रमुख, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने युवाओं से किया आत्मीय संवाद, सफलता के साथ अच्छे नागरिक बनने का दिया संदेश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : बच्चे की मौत के बाद अस्पताल में मचा बवाल, तोड़फोड़ और धमकी देने के आरोप में 14 आरोपी गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़
CG News : विधायक रेणुका सिंह के पिता फूल सिंह का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर
Featured छत्तीसगढ़
CG News : रायपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम में बवाल, महापौर और अधिकारियों के बीच तीखी बहस
Featured छत्तीसगढ़
CG News : AI से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप, होटल कारोबारी दीपक टंडन को कोर्ट से झटका
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, किराए के मकान में चल रहा था अवैध धंधा, संचालक गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : दीपा सागर मौत मामले में बड़ा अपडेट, मोबाइल और सुसाइड नोट की होगी फॉरेंसिक जांच

By
Hum Vatan News
3 Min Read
BlogFeaturedछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Crime News : छत्तीसगढ़ में अजीबोगरीब घटना! अंतिम संस्कार के दूसरे दिन गायब हुईं बुजुर्ग महिला की अस्थियां, मुक्तिधाम में मिला पूजा का सामान

By
Hum Vatan News
6 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : राष्ट्रपति भवन में चमकी छत्तीसगढ़ की कला, रायगढ़ के 13 शिल्पकारों को मिला खास सम्मान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?