Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या.

Hum Vatan News
Last updated: November 19, 2026 8:31 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर. 19 नवम्बर 2026. जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से पानी पहुंचने के बाद रायगढ़ जिले के नूनदरहा गांव की महिलाओं की दिनचर्या में बड़ा बदलाव आया है। पहले रोज पानी जुटाने में घंटों मेहनत करने वाली महिलाओं को अब घर में ही पेयजल मिलने से राहत मिली है। पानी ढोने की मशक्कत कम होने से उनका समय और श्रम बच रहा है। इसका सीधा असर घरेलू कामकाज, बच्चों की देखभाल और परिवार की स्वच्छता पर पड़ रहा है। गांव की श्रीमती शांति चौहान भी इस बदलाव से लाभान्वित हुई हैं। कभी पानी का इंतजाम उनकी रोज की बड़ी चिंता थी, लेकिन अब घर में नल से पानी मिलने से वे परिवार और दूसरे जरूरी कामों के लिए अधिक समय निकाल पा रही हैं।

रायगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 47 किलोमीटर दूर तमनार विकासखंड की ग्राम पंचायत नूनदरहा में 331 परिवार और 1281 की आबादी है। पहले यहां दैनिक जरूरतों के लिए पानी जुटाना महिलाओं की बड़ी जिम्मेदारी थी। गर्मियों में पानी की कमी से खाना बनाने, कपड़े धोने और घर की साफ-सफाई जैसे काम भी प्रभावित होते थे। महिलाओं का काफी समय पानी के इंतजाम में निकल जाता था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

जल जीवन मिशन के तहत गांव में घरों तक नल से पेयजल पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। घरों में नल कनेक्शन मिलने से पानी ढोकर लाने की जरूरत कम हुई है। अब रसोई, कपड़ों की धुलाई और साफ-सफाई के काम पहले से आसान हुए हैं। इससे परिवार की स्वच्छता पर भी बेहतर ध्यान देना संभव हुआ है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*रोज की भागदौड़ से मिली राहत*

नूनदरहा की श्रीमती शांति चौहान को पहले परिवार की जरूरतों के लिए पानी जुटाने में काफी समय लगाना पड़ता था। घर में नल कनेक्शन मिलने के बाद उनकी दिनचर्या आसान हुई है। अब वे पानी के इंतजाम में लगने वाला समय बच्चों, परिवार और घरेलू कामकाज को दे पा रही हैं। पानी की उपलब्धता से व्यक्तिगत स्वच्छता और घर की साफ-सफाई पर ध्यान देना भी सरल हुआ है।

जल जीवन मिशन के तहत सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूकता के साथ जल स्रोतों के संरक्षण, पानी के विवेकपूर्ण उपयोग और जल की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया जा रहा है। नूनदरहा में घर तक पानी पहुंचने से महिलाओं को मिल रही राहत बताती है कि बुनियादी सुविधा का सीधा असर उनके जीवन पर पड़ता है। पानी जुटाने का बोझ कम होने से उन्हें अपनी रुचि और आजीविका से जुड़े कार्यों के लिए भी समय निकालने का अवसर मिलता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सुविधा…‘किसान तुहर टोकन’ ऐप से आसान हुई धान खरीदी प्रक्रिया, किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री साय ने किया ऑडिट पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ, वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही को बताया सुशासन का आधार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने युवाओं से किया आत्मीय संवाद, सफलता के साथ अच्छे नागरिक बनने का दिया संदेश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : बच्चे की मौत के बाद अस्पताल में मचा बवाल, तोड़फोड़ और धमकी देने के आरोप में 14 आरोपी गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़
CG News : विधायक रेणुका सिंह के पिता फूल सिंह का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : रायपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम में बवाल, महापौर और अधिकारियों के बीच तीखी बहस

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : AI से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप, होटल कारोबारी दीपक टंडन को कोर्ट से झटका

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, किराए के मकान में चल रहा था अवैध धंधा, संचालक गिरफ्तार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?