Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Salman Khan announces ‘Dabangg 4’: सलमान खान ने खोले अपनी फिल्मों के सीक्वल के राज, ‘दबंग 4’ और ‘बजरंगी भाईजान 2’ पर दिया अपडेट
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Salman Khan announces ‘Dabangg 4’: सलमान खान ने खोले अपनी फिल्मों के सीक्वल के राज, ‘दबंग 4’ और ‘बजरंगी भाईजान 2’ पर दिया अपडेट

Featuredमनोरंजन

Salman Khan announces ‘Dabangg 4’: सलमान खान ने खोले अपनी फिल्मों के सीक्वल के राज, ‘दबंग 4’ और ‘बजरंगी भाईजान 2’ पर दिया अपडेट

Hum Vatan News
Last updated: November 21, 2026 12:57 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Salman Khan announces ‘Dabangg 4’: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेता ने अपनी सुपरहिट फिल्म फ्रेंचाइजी ‘दबंग’ के चौथे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। सलमान ने साफ कर दिया है कि ‘दबंग 4’ जरूर बनेगी। वहीं, साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल का इंतजार कर रहे दर्शकों को निराशा हो सकती है। सलमान खान का मानना है कि इस फिल्म की भावनात्मक कहानी को दोबारा उसी अंदाज में पर्दे पर लाना आसान नहीं है।

Contents
एबीपी समिट में सलमान खान ने किया बड़ा खुलासा‘दबंग 4’ को लेकर सलमान खान ने क्या कहा?क्यों नहीं बनेगी ‘बजरंगी भाईजान 2’?‘मातृभूमि’ को लेकर भी सलमान खान ने की बातकब रिलीज होगी ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’?

एबीपी समिट में सलमान खान ने किया बड़ा खुलासा

शुक्रवार को आयोजित एबीपी समिट में सलमान खान ने अपनी फिल्मों और उनके सीक्वल को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं। इस दौरान उनसे ‘बजरंगी भाईजान’, ‘किक’ और ‘टाइगर’ जैसी फिल्मों के अगले पार्ट को लेकर सवाल किया गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इस पर अभिनेता ने कहा कि ‘दबंग’ का अगला पार्ट जरूर आएगा, क्योंकि इस फ्रेंचाइजी पर उनका नियंत्रण है। हालांकि, बाकी फिल्मों के सीक्वल को लेकर फैसला उनके संबंधित निर्माताओं के हाथ में है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

‘दबंग 4’ को लेकर सलमान खान ने क्या कहा?

सलमान खान ने ‘दबंग 4’ को लेकर कहा, ‘दबंग तो पक्का आएगी, क्योंकि दबंग हमारे हाथ में है। बाकी फिल्में उनके हाथ में हैं।’

उनके इस बयान के बाद चुलबुल पांडे को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने की उम्मीद कर रहे फैंस के चेहरे खिल गए हैं।

हालांकि, फिल्म की शूटिंग या रिलीज डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले भी सलमान संकेत दे चुके हैं कि चौथे पार्ट पर काम तभी आगे बढ़ेगा, जब वह और अरबाज खान ऐसी कहानी पर सहमत होंगे जो दोनों को पसंद आए।

CG News : जिले के 6 विधायकों का विकास रिपोर्ट कार्ड जारी, 284 में से 151 काम पूरे’ जानें किसने कितना किया काम

क्यों नहीं बनेगी ‘बजरंगी भाईजान 2’?

सलमान खान ने ‘बजरंगी भाईजान 2’ को लेकर भी अपनी राय रखी। अभिनेता के मुताबिक, पहली फिल्म की भावनात्मक गहराई और दर्शकों के साथ उसके जुड़ाव को दोबारा दोहराना आसान नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर दूसरी फिल्म बनाई जाती है तो उसकी तुलना पहली फिल्म से जरूर होगी। ऐसे में दर्शकों को दूसरी कहानी उतनी पसंद नहीं आई तो फिल्म के प्रभाव पर असर पड़ सकता है।

सलमान का मानना है कि ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्म की भावनाओं और कहानी के साथ दोबारा प्रयोग करना सही नहीं होगा। इसलिए फिलहाल वह इस फिल्म का सीक्वल बनाने के पक्ष में नहीं हैं।

‘मातृभूमि’ को लेकर भी सलमान खान ने की बात

एबीपी समिट के दौरान सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर भी बातचीत की। फिल्म से दर्शकों की उम्मीदों के सवाल पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि फिल्म इस इरादे से नहीं बनाई गई है कि रिलीज होकर फ्लॉप हो जाए। उनकी इच्छा है कि दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म देखें और उन्हें इसकी कहानी पसंद आए।

सलमान ने फिल्म की तुलना अपनी साल 2015 की सुपरहिट फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ से भी की। उन्होंने बताया कि ‘मातृभूमि’ की कहानी सीमा पर हुई एक घटना और उससे सैनिकों के परिवारों पर पड़ने वाले भावनात्मक प्रभाव पर आधारित है।

कब रिलीज होगी ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’?

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म की कहानी साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प से प्रेरित है। सलमान इसमें भारतीय सेना के अधिकारी कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

फ्लाइट में अचानक गूंजा Sonu Nigam’ का सुर’ रायपुर-मुंबई विमान में यात्रियों को मिला म्यूजिकल सरप्राइज
Featured छत्तीसगढ़
IIT Kharagpur Platinum Jubilee: कभी स्वतंत्रता सेनानियों का डिटेंशन कैंप था IIT खड़गपुर, पीएम मोदी ने याद किया इतिहास
Featured national
Shubman Gill: शुभमन गिल के साथ फिर हुआ वही पुराना खेल, टेस्ट करियर में चौथी बार 90 के पार पहुंचकर चूके शतक
Featured खेल
CG News : जिले के 6 विधायकों का विकास रिपोर्ट कार्ड जारी, 284 में से 151 काम पूरे’ जानें किसने कितना किया काम
Featured छत्तीसगढ़
CG News : छत्तीसगढ़ में अब कम कीमत पर मिलेगी विदेशी शराब, सरकार ने 33 ब्रांडों की दरों को दी मंजूरी
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Crime News : नवजात बच्चों का सौदा! डॉक्टर, नर्स और दलालों का अंतरराज्यीय नेटवर्क बेनकाब, SIT करेगी जांच
Featured छत्तीसगढ़
CG News : छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को सरकार देगी 3 लाख रुपए तक की मदद, 30 नवंबर तक करें आवेदन
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : स्टेशन पर ट्रेन हादसे का सीन, NDRF-SDRF ने संभाला मोर्चा
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredreligion

श्रीराम से सीखें सफल नेतृत्व का मंत्र, हनुमान चालीसा की यह चौपाई बदल देगी जिंदगी का नजरिया

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Trump’ के सुर में आया बदलाव’ भारत की GDP ग्रोथ के कायल हुए अमेरिकी राष्ट्रपति, जमकर की तारीफ

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Xiaomi 18
Featuredtech

Xiaomi 18 का डिजाइन लीक, 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ दिसंबर में हो सकता है लॉन्च

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?