Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.

Hum Vatan News
Last updated: November 22, 2026 8:09 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 22 नवंबर 2026/ भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (नई दिल्ली पर्व 2026) में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की झलक दिख रही है। भारत मंडपम के हॉल नंबर 4 के प्रथम तल पर 1,000 वर्ग मीटर में फैले छत्तीसगढ़ पवेलियन में राज्य के पुरातत्व विभाग द्वारा दुर्लभ पांडुलिपियों, ताम्रपत्रों और ऐतिहासिक अभिलेखों का प्रदर्शन किया जा रहा है। आचार्य रमेंद्रनाथ मिश्र के संग्रह से जुड़ी ये धरोहरें प्रदर्शनी में विशेष आकर्षण बनी हुई हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 20 नवंबर को भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हुए शामिल हुए और छत्तीसगढ़ पवेलियन में संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान अब बदल रही है। जिस बस्तर और छत्तीसगढ़ की चर्चा कभी नक्सलवाद और चुनौतियों के संदर्भ में होती थी, आज वही प्रदेश अपनी समृद्ध जनजातीय विरासत, जीवंत लोक संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और विकास की नई संभावनाओं के साथ देश-दुनिया के सामने नई पहचान बना रहा है। भारत मंडपम में आयोजित भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में नजर आया छत्तीसगढ़ का स्वरूप इसी बदलते दौर की कहानी बयां कर रहा है। यहां परंपरा और आधुनिकता, विरासत और विकास तथा स्थानीय हुनर और आर्थिक संभावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*प्रदर्शनी की प्रमुख ऐतिहासिक धरोहरें*

- Advertisement -
HTML5 Icon

कल्चुरि काल की औषधीय पांडुलिपियां व ताम्रपत्र, रतनपुर के कल्चुरि काल में रचित खूब तमाशा और नासकेत नामक औषधीय पांडुलिपियां प्रदर्शित की गई हैं। इसके साथ ही रायपुर के कल्चुरि राजवंश के अंतिम शासक अमर सिंह देव द्वारा जारी 1735 ईस्वी का ताम्रपत्र भी रखा गया है, जो क्षेत्र के राजनीतिक और प्रशासनिक इतिहास का अहम साक्ष्य है। गढ़ामंडल की वीरांगना रानी दुर्गावती के युग से संबंधित स्वर्णाक्षरित दुर्लभ पाण्डुलिपि इस प्रदर्शनी का एक महत्वपूर्ण आकर्षण है। रामायण विषयक दुर्लभ पांडुलिपि गोस्वामी तुलसीदास की शिष्य परंपरा से संबंधित सुषेनदास महाराज की दुर्लभ पांडुलिपि भी प्रदर्शनी में शामिल है।

*छत्तीसगढ़ के इतिहास की प्रथम पांडुलिपि*

बाबू रेवाराम छत्तीसगढ़ के एक अत्यंत प्रतिष्ठित इतिहासकार, कवि और विद्वान थे, जिन्होंने रतनपुर (बिलासपुर जिला) को अपनी कर्मभूमि बनाया। उनके इस ग्रंथ से छत्तीसगढ़ के हैहैय वंशी (कलचुरी) राजाओं के इतिहास और उनके शासनकाल के बारे में अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रामाणिक जानकारियां मिलती हैं। वर्ष 1858 में बाबू रेवाराम कायस्थ पण्डित द्वारा लिखित तवारीख-ए-हैहैय राजाओं की, को छत्तीसगढ़ के इतिहास की पहली पांडुलिपि माना जाता है, जो क्षेत्रीय व राजवंशीय अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। ग्वालियर के महाराजा दौलतराव सिंधिया के शासनकाल की मोड़ी लिपि में हस्तलिखित कर-संबंधी सनद तत्कालीन राजस्व और प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी देती है।

*प्रथम विश्वयुद्ध से पूर्व का व्यय विवरण*

पंडित रघुवंशनाथ ठाकुर बिलासपुर के एक प्रतिष्ठित और प्रबुद्ध नागरिक थे, जिन्होंने ई. राघवेंद्र राव (जो आगे चलकर मध्य प्रांत और बरार के मुख्यमंत्री/गवर्नर बने) का मार्गदर्शन किया था। ई. राघवेंद्र राव के गुरु रहे पंडित रघुवंशनाथ ठाकुर द्वारा हस्तलिखित व्यय विवरणिका प्रथम विश्वयुद्ध के पूर्व वर्ष में छत्तीसगढ़ की आर्थिक व वित्तीय स्थिति पर प्रकाश डालती है। यह ऐतिहासिक दस्तावेज छत्तीसगढ़ की तत्कालीन आर्थिक व्यवस्था, दैनिक जीवन की वस्तुओं के मूल्यों और वित्तीय प्रबंधन को समझने का एक अमूल्य स्रोत है। प्रथम विश्व युद्ध (1914) से ठीक पहले के वर्ष यानी सन् 1913 के आसपास की यह हस्तलिखित व्यय विवरणिका बिलासपुर और पूरे छत्तीसगढ़ अंचल के आर्थिक इतिहास का जीवंत दस्तावेज है।

*जेल पत्रिका व चित्रित पांडुलिपियां*

देश की एकमात्र जेल पत्रिका मानी जाने वाली द्विमासिक व सचित्र श्रीकृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र की मूल प्रति तथा दुर्लभ चित्रित पांडुलिपियां भी प्रदर्शित की गई हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र भारत की पहली हस्तलिखित जेल पत्रिका मानी जाती है, जिसका संपादन और प्रकाशन छत्तीसगढ़ के गांधी कहे जाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित सुंदरलाल शर्मा ने साल 1921-22 (कुछ संदर्भों में 1922-23) में रायपुर जेल में रहते हुए किया था। असहयोग आंदोलन के दौरान जब वे जेल में बंद थे, तब उन्होंने इस अनूठी सचित्र और द्विमासिक पत्रिका के कुल 6 अंक तैयार किए थे। इस पत्रिका में उन्होंने अंग्रेजों और जेल अधिकारियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा कैदियों के साथ किए जाने वाले दुर्व्यवहार, अमानवीय व्यवहार और जेल के भीतर की कठोर परिस्थितियों का सजीव वर्णन किया था

*ज्ञान भारतम मिशन से विरासत का संरक्षण*

प्रदर्शनी के संदर्भ में उल्लेख किया गया है कि केंद्र सरकार के ज्ञान भारतम मिशन के तहत प्राचीन पांडुलिपियों की खोज, सर्वेक्षण, सूचीकरण, संरक्षण, संवर्धन और डिजिटलीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे यह समृद्ध विरासत आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंच सके। ज्ञान भारतम मिशन का उद्देश्य भारत की विशाल हस्तलिखित विरासत को उजागर करना, उसकी रक्षा करना और उसे संरक्षित करना है। विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप, यह पहल सांस्कृतिक संरक्षण को मानव पूंजी विकास के साथ सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करके यह सुनिश्चित करती है कि भारत का प्राचीन ज्ञान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहे।

भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा आयोजित 45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 13 से 27 नवंबर 2026 तक चलेगा। इस आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ अपनी प्राचीन विरासत और आधुनिक विकास की तस्वीर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत कर रहा है। भारत मंडपम के हॉल नंबर 4 के प्रथम तल पर 1000 वर्गमीटर क्षेत्र में स्थापित छत्तीसगढ़ पवेलियन में इन ऐतिहासिक धरोहरों के साथ प्रदेश की पारंपरिक कला, शिल्प, स्थानीय उत्पादों और विकास की संभावनाओं को भी प्रस्तुत किया जा रहा है। पवेलियन का स्टॉल नंबर 4F-03-A है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : चैतुरगढ़ घूमने जा रहे 10 दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत; 2 की हालत गंभीर
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल…राज्यपाल श्री रमेन डेका करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में होगा समापन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Road Accident : रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Jail Rules : छत्तीसगढ़ की जेलों में अब नहीं चलेगा VIP रुतबा! 58 साल पुराने 7 नियमों में बड़ा बदलाव
Featured छत्तीसगढ़
CM Vishnu Deo Sai
CG Paddy Procurement 2026 : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर बड़ा फैसला, बारिश से छूटा टोकन तो फिर मिलेगा मौका; जानें नए नियम
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Patwari Strike : 40 दिन बाद पटवारियों ने स्थगित की अनिश्चितकालीन हड़ताल, CM साय से मुलाकात के बाद फैसला

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Income Tax Raid : छत्तीसगढ़ में PRA ग्रुप पर आयकर विभाग का शिकंजा, 32 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime : ज्वेलरी दुकान में शातिर चोर की करतूत, ग्राहक बनकर आया और 1.90 लाख के सोने के झाले लेकर फरार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?