Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय.

Hum Vatan News
Last updated: November 23, 2026 7:00 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 23 नवंबर 2026/ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 26वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा, कठिन परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफलता अर्जित की है। जिले के तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य सहित कुल छह पदक जीतकर न केवल जिले, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इन खिलाड़ियों की ऐतिहासिक उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत आत्मविश्वास, निरंतर अभ्यास और अटूट संकल्प के बल पर हर चुनौती को पार कर सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है।

भोपाल में 12 से 15 नवंबर 2026 तक आयोजित 26वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में देशभर के दिव्यांग तैराकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के तीन खिलाड़ियों श्री रोहित कुमार, श्री जन्तराम पनिका और सुश्री मोहनी मरावी ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। तीनों खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल छह पदक अपने नाम किए और राष्ट्रीय खेल मंच पर जिले की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*रोहित कुमार ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर किया शानदार प्रदर्शन*

- Advertisement -
HTML5 Icon

प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभावान तैराक श्री रोहित कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत सहित कुल तीन पदक जीतकर विशेष उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 50 मीटर बैक स्ट्रोक और 100 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धाओं में शानदार समय दर्ज करते हुए रिकॉर्ड भी बनाया। उनकी इस उपलब्धि ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले की खेल प्रतिभा को नई पहचान दिलाई है। रोहित कुमार का प्रदर्शन अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना है।

*जन्तराम पनिका और मोहनी मरावी ने कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव*

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के श्री जन्तराम पनिका ने भी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का परिचय देते हुए दो कांस्य पदक अर्जित किए। इसी तरह सुश्री मोहनी मरावी ने एक कांस्य पदक जीतकर जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया। दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में अपनी क्षमता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। इन उपलब्धियों से जिले में पैरा खेलों के प्रति उत्साह और बढ़ा है।

*कलेक्टर से मिले पदक विजेता खिलाड़ी, उपलब्धियों की हुई सराहना*

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले तीनों पदक विजेता खिलाड़ियों ने आज कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

*दिव्यांग खिलाड़ियों की सफलता से जिले में खुशी और उत्साह*

राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाड़ियों द्वारा छह पदक जीतने से खेल जगत में खुशी और उत्साह का वातावरण है। यह उपलब्धि जिले में मौजूद खेल प्रतिभाओं की क्षमता और संभावनाओं को भी रेखांकित करती है। सीमित संसाधनों और विभिन्न चुनौतियों के बावजूद अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने वाले ये खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Kerala Fairness Cream Case : फेयरनेस क्रीम से किशोरी की किडनी खराब होने का दावा, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
Featured देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : छत्तीसगढ़ की दो बेटियों का भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन, इंग्लैंड के खिलाफ T-20 सीरीज में दिखाएंगी दम
Featured खेल छत्तीसगढ़
CG Accident News : छत्तीसगढ़ में कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत
Featured छत्तीसगढ़
CG News : शादी समारोह में अचानक घुसे 4 हाथी, बैगा परिवार में मची अफरा-तफरी’ मेहमानों में भगदड़
Featured छत्तीसगढ़
CG News : 10 महीने बाद खुला युवक की मौत का मामला, शादी के लिए दबाव और धमकी देने के आरोप में प्रेमिका गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त मामले में सरकार सख्त, अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : बगिया निवास में CM साय का जनदर्शन, फरियादियों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए निर्देश

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : CM साय की संवेदनशीलता: घायल पूर्व सांसद नंदकुमार साय को खुद हेलीकॉप्टर से लेकर पहुंचे रायपुर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Bisleri Water: क्या सुरक्षित है Bisleri का पानी? जांच में मिले Bromate और PAHs, जानें पूरा मामला

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?