Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय धनोरा में आयोजित भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में हुए शामिल.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय धनोरा में आयोजित भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में हुए शामिल.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय धनोरा में आयोजित भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में हुए शामिल.

Hum Vatan News
Last updated: November 23, 2026 7:10 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर 23 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज कोण्डागांव जिले के ग्राम धनोरा में आयोजित ‘राजराजेश्वर भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव’ में शामिल हुए। उन्होंने भगवान सहस्रबाहु अर्जुन की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कलार समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता की सराहना करते हुए कहा कि भगवान सहस्रबाहु अर्जुन का जीवन न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण के उच्च आदर्शों का प्रतीक है। उनके आदर्श हमें समाज की सेवा और जनहित के कार्यों के लिए सदैव प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग की उन्नति में ही प्रदेश की समृद्धि निहित है और राज्य सरकार इसी भावना के साथ सभी वर्गों के कल्याण तथा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने महोत्सव में उपस्थित समाजजनों को भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कलार समाज का इतिहास अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली रहा है। सातवीं से सत्रहवीं शताब्दी तक लगभग एक हजार वर्षों तक देश के विभिन्न क्षेत्रों में कलचुरी वंश का वैभवशाली शासन रहा। इस गौरवशाली विरासत को संजोते हुए कलार समाज आज शिक्षा, कृषि, व्यापार, व्यवसाय और विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने समाज की एकजुटता, परिश्रम और सामाजिक समरसता की भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठित और जागरूक समाज ही प्रदेश की प्रगति को नई दिशा देता है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं तथा समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं। राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री की गारंटी को पूरा करने की दिशा में सरकार गठन के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों को स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री साय ने किसानों के हित में उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी का महाअभियान प्रारंभ हो चुका है। किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी की जा रही है। किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष 360 नए धान उपार्जन केंद्र प्रारंभ किए गए हैं, ताकि उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करना और खेती को लाभकारी बनाना राज्य सरकार का प्रमुख उद्देश्य है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लगभग 68 लाख माताओं-बहनों को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। इसी प्रकार तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा किया गया है और चरण पादुका योजना पुनः प्रारंभ की गई है। प्रदेश के 5.5 लाख से अधिक भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से अब तक 55 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त कर शांति, विश्वास और विकास की नई दिशा देने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कभी नक्सल हिंसा से प्रभावित रहे क्षेत्रों में अब विकास की सुविधाएं पहुंच रही हैं और स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 15 हजार अतिरिक्त आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से छह हजार से अधिक आवासों का निर्माण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने जनजातीय क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पीएम जनमन योजना के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए आवास स्वीकृत किए गए हैं। वहीं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में प्रदेश के गांवों को शामिल किया गया है। बस्तर में खाली हो रहे सुरक्षा कैंपों को प्रशिक्षण और जनसेवा केंद्रों के रूप में विकसित कर ‘सेवा डेरा’ बनाया जा रहा है, ताकि स्थानीय लोगों को विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने बताया कि स्वस्थ बस्तर योजना के अंतर्गत 34 लाख लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है और 40 हजार से अधिक लोगों को उपचार उपलब्ध कराया गया है। अग्रणी बस्तर अभियान के माध्यम से दूरस्थ गांवों में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड सहित शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में शांति की स्थापना के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आजीविका के अवसरों का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसानों और ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने के लिए कृषि के साथ पशुपालन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ हुए समझौते के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को दो गाय उपलब्ध कराने तथा उत्पादित दूध की खरीदी की व्यवस्था विकसित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इंद्रावती नदी पर देउरगांव और मटनार में लगभग दो हजार करोड़ रुपये की दो बड़ी सिंचाई परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इन परियोजनाओं से लगभग 80 हजार एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

मुख्यमंत्री ने सुशासन और पारदर्शी प्रशासन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और समयबद्ध निराकरण के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 प्रारंभ की गई है। यह टोल फ्री सेवा चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से ट्रांसफार्मर बदलने, सीमांकन, फौती तथा आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जैसी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इस व्यवस्था से लगभग आठ हजार अधिकारी-कर्मचारी जुड़े हुए हैं।

उन्होंने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से 38 विभागों की 900 से अधिक सेवाएं नागरिकों को घर बैठे उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही छह हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां ग्रामीणों को बैंकिंग और विभिन्न प्रमाण पत्रों से जुड़ी सुविधाएं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है और अनियमितताओं के मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में छत्तीसगढ़ की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने सभी समाजों से शिक्षा, सामाजिक एकता, आर्थिक आत्मनिर्भरता और जनसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़कर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश की 70 हजार से अधिक मितानिन बहनों को मितानिन दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मितानिन बहनें विषम परिस्थितियों में भी समर्पण के साथ सेवाएं देकर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बना रही हैं। उन्होंने कलार समाज के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि यह समाज देश के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग नामों और उपनामों से जाना जाता है तथा सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कलचुरी वंश के ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कलार समाज और जनजातीय समाज के बीच सदियों से आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और भाईचारे की परंपरा रही है। बस्तर और सरगुजा अंचल की जनजातीय देव-परंपराओं तथा धार्मिक अनुष्ठानों में कलार समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने समाजजनों से आपसी भेदभाव दूर कर एकजुटता के साथ शिक्षा, संगठन और सामाजिक प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर शांति और विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने धान खरीदी, महतारी वंदन योजना और तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में लिए गए निर्णयों को सरकार की जनकल्याणकारी प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया।

कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धनोरा पहुंचकर सबसे पहले स्थानीय आराध्य खण्डा डोकरा आंगा देव की पूजा-अर्चना कर जनजातीय समाज की आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सम्मान, गौरव और विकास को नई पहचान मिली है।

केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों और जनसुविधाओं के विस्तार की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दूरस्थ क्षेत्रों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित विद्युत सब-स्टेशन के निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा 32 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाने से इसका निर्माण पूर्ण हो सका है। इससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम, बस्तर आईजी श्री बी.एन. मीणा, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा, कलार समाज बस्तर संभाग के अध्यक्ष श्री कमल किशोर कश्यप सहित समाज के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला : आस्था और लोक संस्कृति का संगम.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Kerala Fairness Cream Case : फेयरनेस क्रीम से किशोरी की किडनी खराब होने का दावा, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
Featured देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : छत्तीसगढ़ की दो बेटियों का भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन, इंग्लैंड के खिलाफ T-20 सीरीज में दिखाएंगी दम
Featured खेल छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Accident News : छत्तीसगढ़ में कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत
Featured छत्तीसगढ़
CG News : शादी समारोह में अचानक घुसे 4 हाथी, बैगा परिवार में मची अफरा-तफरी’ मेहमानों में भगदड़
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : 10 महीने बाद खुला युवक की मौत का मामला, शादी के लिए दबाव और धमकी देने के आरोप में प्रेमिका गिरफ्तार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त मामले में सरकार सख्त, अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : बगिया निवास में CM साय का जनदर्शन, फरियादियों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए निर्देश

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?