Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान.

Blogअन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान.

Hum Vatan News
Last updated: November 24, 2026 7:08 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर. 24 नवम्बर 2026. पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के छत्तीसगढ़ के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को विभिन्न श्रेणियों में कुल पांच राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। राज्य में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना और पीएम स्वनिधि योजना के संयोजन से ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ नवाचार को ‘इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेस’ श्रेणी में देशभर में द्वितीय स्थान मिला है। इस पहल के तहत पथ विक्रेताओं और उनके परिवारों को एक ही स्थान पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाईयां और ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वनिधि सम्मान पुरस्कार-2026 में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव, प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, संचालक श्री नीलेश महादेव क्षीरसागर तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं राज्य नोडल अधिकारी श्री सुनील अग्रहरि ने छत्तीसगढ़ की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*ऋण शिविरों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने से पथ विक्रेताओं की भागीदारी बढ़ी*

- Advertisement -
HTML5 Icon

राज्य शहरी विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुमीत अग्रवाल ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत आयोजित ऋण शिविरों में पथ विक्रेताओं की भागीदारी बढ़ाना चुनौती थी। कई पथ विक्रेता इन शिविरों को आवेदन और दस्तावेजी प्रक्रिया तक सीमित मानते थे। इस समस्या के समाधान के लिए छत्तीसगढ़ ने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की मोबाइल मेडिकल यूनिट को पीएम स्वनिधि के ऋण शिविरों से जोड़ दिया। इसके तहत हेल्थ-कम-लोन कैंप आयोजित किए जाने लगे।

इन शिविरों में पथ विक्रेताओं और उनके परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, 41 प्रकार की जांच और 170 प्रकार की जेनेरिक दवाईयां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही ऋण आवेदन भरने, परिवार की सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइलिंग और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सहायता की गई।

*नई पहल से ऋण आवेदनों में करीब तीन गुना वृद्धि*

श्री अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने से शिविरों में पथ विक्रेताओं की भागीदारी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई। पहले जहां एक शिविर में 50-60 पथ विक्रेता पहुंचते थे, वहीं मोबाइल मेडिकल यूनिट की मौजूदगी से ये संख्या बढ़कर 120 से 150 तक हो गई। इसी तरह प्रति शिविर ऋण आवेदनों की संख्या 20-25 से बढ़कर 60 से 70 तक पहुंच गई। इस तरह ऋण आवेदनों में लगभग तीन गुना की वृद्धि दर्ज की गई।

सितम्बर-2025 से अक्टूबर-2026 के बीच 31 हजार 056 मोबाइल मेडिकल यूनिट शिविरों के माध्यम से 66 हजार 959 पात्र ऋण आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 48 हजार 523 आवेदन स्वीकृत किए गए और 46 हजार 081 पथ विक्रेताओं को कुल 92 करोड़ 93 लाख रुपए का ऋण वितरित किया गया। इसमें 32 हजार 478 प्रथम, 9110 द्वितीय और 4493 तृतीय चरण के ऋण शामिल हैं।

*172 नगरीय निकायों में 150 मोबाइल मेडिकल यूनिट से मिल रही स्वास्थ्य सुविधाएं*

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत प्रदेश के 172 नगरीय निकायों में 150 मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नवम्बर-2020 से अक्टूबर-2026 तक इन मोबाइल मेडिकल यूनिट्स के जरिए कुल दो लाख तीन हजार 130 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान 1.41 करोड़ मरीजों का उपचार किया गया, 37.37 लाख लैब टेस्ट हुए और 1.24 करोड़ दवाईयों का वितरण किया गया।

पीएम स्वनिधि योजना से मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना को जोड़ने से महिला पथ विक्रेताओं की भागीदारी भी 45 प्रतिशत से बढ़कर 68 प्रतिशत तक पहुंची है। निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, लैब टेस्ट और दवाईयों से प्रत्येक परिवार को अनुमानित 5000 से 7000 रुपए की वार्षिक बचत हो रही है। इससे परिवारों पर इलाज का आर्थिक बोझ कम होने के साथ दूसरी जरूरतों के लिए भी पैसे बच रहे हैं।

*पथ विक्रेताओं के जीवन में बदलाव ला रही पहल*

जशपुर के पथ विक्रेता श्री संतोष कुमार इस पहल के फायदे बताते हुए कहते हैं, “अब सरकार हमारे द्वार तक आकर हमें दवाईयां और आर्थिक सहायता दोनों उपलब्ध करा रही है।”

स्वास्थ्य सुविधाओं और आर्थिक सहायता को एक साथ उपलब्ध कराने वाली यह पहल पथ विक्रेताओं के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है। ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ मॉडल के जरिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और सूडा ने पथ विक्रेताओं को स्वास्थ्य सेवाओं, वित्तीय सहायता और सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने की पहल की है। राष्ट्रीय पुरस्कार से इस नवाचार को महत्वपूर्ण पहचान मिली है।

*पथ विक्रेताओं के स्वास्थ्य की वास्तविक जरूरतों पर भी विशेष ध्यान*

मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से प्राप्त स्वास्थ्य संबंधी आंकड़े बताते हैं कि पथ विक्रेताओं एवं अन्य शहरी नागरिकों में उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी गैर-संचारी बीमारियों की पहचान एवं नियमित जांच महत्वपूर्ण है। विभाग की यह पहल केवल सामान्य बीमारियों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और समय पर बीमारी की पहचान के माध्यम से गंभीर बीमारियों की रोकथाम की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

*स्वास्थ्य सुविधा से आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी मिल रहा प्रोत्साहन*

इस पहल का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य पथ विक्रेताओं को स्वास्थ्य संबंधी आकस्मिक खर्चों से राहत दिलाना भी है। रिपोर्ट के अनुसार निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, लैब टेस्ट एवं दवाईयों से प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष लगभग 5000 से 7000 रुपए तक की बचत हो सकती है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति को सहारा मिलता है और ऋण की किश्तों के नियमित भुगतान में भी मदद मिलती है।

*महिलाओं एवं विशेष क्षेत्रों तक भी पहुंच रहीं स्वास्थ्य सेवाएं*

महिला स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए 17 नगरीय निकायों में 11 दाई-दीदी क्लीनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित हैं। इनके माध्यम से 11 हजार 170 शिविरों में 6.87 लाख मरीजों का उपचार, 1.81 लाख लैब टेस्ट तथा 6.24 लाख दवाईयों का वितरण किया गया है।

पीएम स्वनिधि के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य एवं ऋण शिविरों के आयोजन के लिए सुरक्षित स्थानों, स्थानीय पुलिस के सहयोग, घर-घर संपर्क तथा स्थानीय भाषाओं में संवाद जैसी व्यवस्थाएं अपनाई गई हैं, जिससे इन क्षेत्रों के पथ विक्रेताओं एवं नागरिकों तक शासकीय सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल…गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में श्री राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Crime News : नेता से लेकर कारोबारी और अफसर तक ठगी के शिकार, दीपक टंडन के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Congress News : महिला कांग्रेस ने जारी की पहली नियुक्ति सूची, प्रगति बाजपेयी और बरखा साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Featured छत्तीसगढ़
Punjab Politics : पंजाब में BJP-अकाली दल की 6 साल बाद वापसी, मिलकर लड़ेंगे चुनाव’ CM पद पर अमित शाह का बड़ा ऐलान
Featured देश - विदेश
छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर सरकार का कड़ा प्रहार, CM Sai’ ने कहा- दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर CM विष्णुदेव साय सख्त, बोले- मिलकर खत्म करनी होंगी सामाजिक बुराइयां

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ में निवेश की बड़ी सौगात, 1.06 लाख करोड़ के प्रस्ताव से 29 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : 50 व्यापारियों ने मंत्री राजेश अग्रवाल को बनाया बंधक’ TI को फोन कर बोले- पुलिस भेजिए, मुझे छुड़ाइए

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?