Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Mega El Nino 2026: 26 साल में सबसे कम हो सकती है गेहूं की बुवाई, फरवरी-मार्च में पड़ेगी रिकॉर्ड गर्मी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Mega El Nino 2026: 26 साल में सबसे कम हो सकती है गेहूं की बुवाई, फरवरी-मार्च में पड़ेगी रिकॉर्ड गर्मी

Featurednational

Mega El Nino 2026: 26 साल में सबसे कम हो सकती है गेहूं की बुवाई, फरवरी-मार्च में पड़ेगी रिकॉर्ड गर्मी

Hum Vatan News
Last updated: November 25, 2026 2:52 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली। Mega El Nino 2026: दुनिया में एक बार फिर जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थिति लगातार मजबूत होती जा रही है। पेरू और गैलापागोस द्वीपों के आसपास समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से करीब 10 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह स्थिति दुनिया के मौसम पर बड़ा असर डाल सकती है। इसका प्रभाव भारत में भी देखने को मिल सकता है। आने वाले महीनों में असामान्य गर्मी, बारिश के पैटर्न में बदलाव और कृषि उत्पादन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

Contents
दिसंबर में चरम पर पहुंच सकता है अल नीनोभारत में गेहूं की बुवाई 26 साल के निचले स्तर पर पहुंचने का खतराकेरल में मछुआरों की कमाई पर भी असरहिमालयी क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन का खतराक्या है अल नीनो और यह कैसे करता है काम?

दिसंबर में चरम पर पहुंच सकता है अल नीनो

यूरोपीय जलवायु सेवा कोपरनिकस के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में मध्य प्रशांत महासागर के प्रमुख क्षेत्र का औसत तापमान 29.94 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान 1982-83, 1997-98 और 2015-16 के अल नीनो के चरम स्तर से भी अधिक बताया गया है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

विश्व मौसम संगठन (WMO) के अनुसार, दिसंबर 2026 में अल नीनो अपने चरम पर पहुंच सकता है। मार्च 2027 तक इसके शक्तिशाली बने रहने की 79 प्रतिशत से अधिक संभावना जताई गई है। अमेरिकी मौसम विज्ञानी रयान माउ ने 22 नवंबर को यूरोपीय मौसम केंद्र के आंकड़ों के आधार पर इसे मेगा अल नीनो बताया है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

वहीं, अमेरिकी नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के मुताबिक, अल नीनो के मजबूत से बहुत मजबूत स्थिति में पहुंचने की संभावना है। इसके 1950 में रिकॉर्ड शुरू होने के बाद सबसे शक्तिशाली अल नीनो बनने की आशंका भी जताई गई है।

CG Accident News : तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेट को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत’ चालक फरार

भारत में गेहूं की बुवाई 26 साल के निचले स्तर पर पहुंचने का खतरा

मेगा अल नीनो का असर भारत की खेती पर भी पड़ सकता है। इस साल देश में मानसूनी बारिश सामान्य से 13 प्रतिशत कम रही। अब फरवरी और मार्च 2027 में असामान्य गर्मी पड़ने की आशंका से गेहूं की पैदावार प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है।

आंकड़ों के मुताबिक, 13 नवंबर तक पिछले साल की तुलना में गेहूं की बुवाई में करीब 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कृषि कारोबार से जुड़े 10 विशेषज्ञों के अनुमान के अनुसार, गेहूं का कुल रकबा 336 लाख हेक्टेयर से घटकर 315.8 लाख हेक्टेयर तक पहुंच सकता है। ऐसा होने पर यह पिछले 26 वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट हो सकती है।

पानी की कमी और मौसम की अनिश्चितता के कारण कई किसान गेहूं की जगह चना और सरसों जैसी फसलों की खेती को प्राथमिकता दे रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, अर्धशुष्क क्षेत्रों में फरवरी के दौरान रात का तापमान निर्धारित सीमा से प्रत्येक डिग्री अधिक होने पर गेहूं की उपज में 6 प्रतिशत तक गिरावट आ सकती है।

केरल में मछुआरों की कमाई पर भी असर

समुद्र के लगातार गर्म होने का असर समुद्री जीवन और मछली पकड़ने के कारोबार पर भी दिखाई दे रहा है। नेचर में प्रकाशित जानकारी के मुताबिक, केरल के अलप्पुझा में कुछ मछुआरों की सार्डिन मछली पकड़ने की मात्रा आधी रह गई है।

समुद्र के तापमान में बदलाव से मछलियों के रहने और घूमने के क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं। इसका सीधा असर मछुआरों की रोजाना की कमाई और आजीविका पर पड़ रहा है।

CG Accident News : तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेट को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत’ चालक फरार

हिमालयी क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा

अल नीनो के मजबूत होने से हिंदूकुश हिमालय क्षेत्र के मौसम में भी बदलाव आने की आशंका है। अनुमान है कि इस क्षेत्र में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। इससे भारत और नेपाल के कुछ हिस्सों में सर्दियों के दौरान बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।

हिंदूकुश हिमालय विंटर आउटलुक 2026 के मुताबिक, नेपाल में भूस्खलन और हिमस्खलन की आशंका भी बढ़ सकती है। इसके अलावा अफगानिस्तान और बांग्लादेश में भी सामान्य से अधिक बारिश और ठंड पड़ने का अनुमान जताया गया है।

यह रिपोर्ट काठमांडू स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (ICIMOD), बीजिंग नॉर्मल यूनिवर्सिटी और चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के इंस्टीट्यूट ऑफ एटमॉस्फेरिक फिजिक्स ने संयुक्त रूप से तैयार की है।

क्या है अल नीनो और यह कैसे करता है काम?

अल नीनो प्रशांत महासागर में होने वाली एक प्राकृतिक जलवायु प्रक्रिया है। इसमें समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से अधिक गर्म हो जाता है। सामान्य परिस्थितियों में प्रशांत महासागर में पूर्व से पश्चिम की ओर चलने वाली हवाएं गर्म पानी को इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया की तरफ धकेलती हैं।

वहीं, दक्षिण अमेरिका के तट के पास समुद्र की गहराई से ठंडा पानी ऊपर आता रहता है। लेकिन जब अल नीनो की स्थिति बनती है तो ये हवाएं कमजोर पड़ जाती हैं। इसके कारण पश्चिमी प्रशांत महासागर में जमा गर्म पानी पूर्व की तरफ फैलने लगता है। इससे मध्य और पूर्वी प्रशांत महासागर का तापमान बढ़ जाता है।

इस बदलाव का असर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के मौसम पर पड़ता है। कहीं सूखे की स्थिति बन सकती है तो कहीं सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। यही वजह है कि मजबूत अल नीनो को लेकर मौसम वैज्ञानिक लगातार निगरानी कर रहे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Crime News : जुआ फड़ पर कार्रवाई के दौरान लापरवाही का आरोप, सक्ती SP ने प्रशिक्षु SI को किया सस्पेंड
Featured छत्तीसगढ़
State Minister Arjun Singh On Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों से भड़के अर्जुन सिंह, बदला लेने का किया ऐलान
Featured देश - विदेश
Accident News
CG Accident News : तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेट को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत’ चालक फरार
Featured छत्तीसगढ़
Delhi Cafe Gang Rape Case: दिल्ली में युवती से गैंगरेप का आरोप, पार्टी में शामिल दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
Featured देश - विदेश
Donald Trump Tariff: ट्रंप की नई रणनीति से बढ़ सकती है चीन और यूरोपीय संघ की मुश्किलें
business Featured
E Challan Online Payment : ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, अब घर बैठे करें ऑनलाइन भुगतान
Featured छत्तीसगढ़
Vaibhav Sooryavanshi: सचिन, सहवाग और क्रिस गेल के कुल छक्कों पर भारी पड़े वैभव सूर्यवंशी, 204 रन बनाकर रचा इतिहास
Featured sports
CG Crime News : सट्टे में नुकसान और आर्थिक तंगी का खुलासा, परिवार के 5 लोगों की मौत मामले में SIT जांच तेज
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : रूहानी इलाज के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, ‘बाबे शिफा’ के खिलाफ पुलिस में शिकायत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में संगीत शिक्षक पर कार्रवाई, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Politics News : छत्तीसगढ़ भाजपा का नया बूथ प्लान तैयार, रेड-येलो-ग्रीन श्रेणियों में बांटे जाएंगे मतदान केंद्र

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?