Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Kuwait Iran Drone Attack: ड्रोन मलबे की चपेट में आए दो इतालवी नागरिक, दो घायल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Kuwait Iran Drone Attack: ड्रोन मलबे की चपेट में आए दो इतालवी नागरिक, दो घायल

Featuredinternational

Kuwait Iran Drone Attack: ड्रोन मलबे की चपेट में आए दो इतालवी नागरिक, दो घायल

Hum Vatan News
Last updated: November 27, 2026 12:00 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली: Kuwait Iran Drone Attack: पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच कुवैत में ड्रोन हमले की घटना सामने आई है। कुवैत ने दावा किया है कि गुरुवार को हुए ईरानी ड्रोन हमले के दौरान दो इतालवी नागरिकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। इटली के विदेश मंत्रालय ने भी दोनों नागरिकों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि, ईरान ने इस हमले में अपनी किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया है।

Contents
कुवैत के एयर डिफेंस स्टेशन पर तैनात थे इतालवी नागरिकईरान ने ड्रोन हमले से किया इनकारईरानी राष्ट्रपति ने देशवासियों से की एकजुट रहने की अपीलट्रंप ने ईरान के खिलाफ अपनी उपलब्धियां गिनाईंस्पेन के पास डूबा तेल टैंकर, 8 भारतीय सुरक्षित

कुवैत के एयर डिफेंस स्टेशन पर तैनात थे इतालवी नागरिक

कुवैत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सौद अब्दुलअजीज अल अतवान के मुताबिक, देश के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया। इस दौरान इंटरसेप्ट किए गए ड्रोन का मलबा गिरने से दो इतालवी नागरिकों की जान चली गई और दो लोग घायल हो गए।

- Advertisement -
HTML5 Icon

रिपोर्ट के अनुसार, इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने बताया कि मृतक दोनों नागरिक टेक्नीशियन थे। वे जर्मन रक्षा कंपनी रीनमेटाल की इतालवी इकाई में काम करते थे और कुवैत के एक एयर डिफेंस सर्विलांस स्टेशन पर तैनात थे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इस घटना में एक कुवैती और एक पाकिस्तानी नागरिक भी घायल हुआ है।

ईरान ने ड्रोन हमले से किया इनकार

कुवैत की ओर से लगाए गए आरोपों को ईरान ने खारिज कर दिया है। ईरान के वरिष्ठ सैन्य प्रवक्ता जनरल अबुलफजल शेकर्ची ने कहा कि ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में कोई सैन्य या आक्रामक अभियान नहीं चलाया है।

वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने टेलीग्राम के जरिए कहा कि उनका देश कुवैत के साथ मिलकर घटना की जांच करने और इसके वास्तविक जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए तैयार है।

IND vs NZ 2nd Test: शुभमन गिल ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

ईरानी राष्ट्रपति ने देशवासियों से की एकजुट रहने की अपील

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने सैन्य हमलों, प्रतिबंधों और बाहरी दबाव के बावजूद देश के विकास को जारी रखने की बात कही है।

रिपोर्ट के अनुसार, खोरासान प्रांत में नई शहरी ट्रेन लाइन के पहले चरण के उद्घाटन के दौरान उन्होंने घरेलू क्षमताओं और जनभागीदारी को देश की प्रगति का आधार बताया। साथ ही उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में ईरान के लोगों से एकजुट रहने की अपील की।

ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अपनी उपलब्धियां गिनाईं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स के पत्रकार डेविड ई. सेंगर की एक रिपोर्ट पर नाराजगी जताई है। ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए उन्होंने पत्रकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि रिपोर्ट में उनके प्रशासन की उपलब्धियों को उचित जगह नहीं दी गई।

ट्रंप ने ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकेबंदी को अपनी प्रमुख रणनीतिक उपलब्धियों में शामिल बताया। इसके अलावा उन्होंने वेनेजुएला के खिलाफ एक दिन में मिली जीत को भी अपनी बड़ी उपलब्धि करार दिया।

स्पेन के पास डूबा तेल टैंकर, 8 भारतीय सुरक्षित

इस बीच स्पेन के इबिजा द्वीप के पास गुरुवार को 7,000 मीट्रिक टन डीजल से लदा तेल टैंकर MT Med Amre डूब गया। जहाज पर कुल 17 नाविक सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय एक नाविक की मौत हो गई।

जहाज पर सवार लोगों में आठ भारतीय नागरिक भी शामिल थे और सभी सुरक्षित हैं। केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि भारत सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और क्रू मैनेजर के संपर्क में है।

स्पेन के अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल टैंकर से तेल रिसाव की कोई सूचना नहीं मिली है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Parliament Special Session 2026: परिसीमन बिल पास कराना मोदी सरकार के लिए क्यों होगा चुनौतीपूर्ण? समझें पूरा नंबर गेम
Featured देश - विदेश
Nepal Disaster News: नेपाल बाढ़ में लापता 213 भारतीयों की लिस्ट वेबसाइट पर जारी, जानें कब तक कर सकते हैं बदलाव
Featured देश - विदेश
CG Labour News : छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए नए नियम, 40 साल से अधिक उम्र वालों का होगा मुफ्त हेल्थ चेकअप
Featured छत्तीसगढ़
IND vs NZ 2nd Test: शुभमन गिल ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
Featured खेल
Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा मामले में ED की दिल्ली में छापेमारी, राहुल मक्कर और ग्रोवर परिवार के ठिकानों पर कार्रवाई
Featured छत्तीसगढ़
Salman Khan Pan Masala Ad: 10 रुपये के पाउच में 4 लाख रुपये किलो का केसर! सलमान खान के विज्ञापन पर उठे सवाल
Featured मनोरंजन
CG News : जशपुर के 4 गांवों में फादर, सिस्टर और पास्टर के प्रवेश पर रोक, बोर्ड लगने से गरमाया विवाद
Featured छत्तीसगढ़
Ardh Kumbh 2027 : हरिद्वार में 2027 का अर्धकुंभ, जानें कब-कब होंगे शाही स्नान और प्रमुख पर्व
Featured religion

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today : रायपुर समेत कई जिलों में बढ़ेगी ठंड, अगले 5 दिन तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredreligion

27 November 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS अनिल टूटेजा को बड़ा झटका, High Court’ से नहीं मिली अग्रिम जमानत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?