Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ‘छावा’ पर छिड़ा विवाद, लगा ‘इतिहास गलत दिखाने’ का आरोप, 100 करोड़ की मानहानि केस की धमकी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ‘छावा’ पर छिड़ा विवाद, लगा ‘इतिहास गलत दिखाने’ का आरोप, 100 करोड़ की मानहानि केस की धमकी

Featuredमनोरंजन

‘छावा’ पर छिड़ा विवाद, लगा ‘इतिहास गलत दिखाने’ का आरोप, 100 करोड़ की मानहानि केस की धमकी

Hum Vatan News
Last updated: February 26, 2025 2:17 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

थिएटर्स में धमाल मचा रही विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ पर एक बड़ा विवाद छिड़ गया है. छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बनी इस फिल्म पर ‘गलत इतिहास दिखाने’ का आरोप लगा है. इस आरोप के साथ महाराष्ट्र के कई ग्रुप फिल्म का विरोध कर रहे हैं. विवाद यहां तक पहुंच गया है कि ‘छावा’ के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी गई है. फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने इस मामले में माफी भी मांगी है. आइए बताते हैं कि ये विवाद हुआ कैसे.

Mahashivratri 2025 :महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठी ‘काशी’, दस हजार नागा साधु गदा-तलवार लहराते निकले,किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

- Advertisement -
HTML5 Icon

‘छावा’ पर लगा ‘गलत इतिहास दिखाने’ का आरोप
विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने अपने पिता छत्रपति शिवाजी के निधन के बाद मराठा साम्राज्य की पताका संभाली. 1681 से 1689 तक संभाजी ने मराठाओं का नेतृत्व किया और इस दौरान उन्होंने कई युद्ध लड़े.

- Advertisement -
HTML5 Icon

1687 के एक युद्ध में संभाजी की सेना ने मुगल सेना को हरा तो दिया मगर इस युद्ध के बाद उनकी सैन्य शक्ति कमजोर पड़ने लगी. इस दौर में उनके खिलाफ साजिशों का भी इतिहास मिलता है. आखिरकार संगमेश्वर में मुगल सैनिक संभाजी को पकड़ने में कामयाब हुए. उन्हें मुगल शासक औरंगजेब के सामने पेश किया गया और उन्हें टॉर्चर किया गया. उनके साथ मुगल शासक ने जिस तरह बर्ताव किया और जिस बेरहमी से उनकी हत्या हुई, उसी को ‘छावा’ की कहानी में दिखाने की कोशिश की गई है.

7 साल की बेटी ने मां को दिलाया इंसाफ, हत्यारे पिता को उम्रकैद, सुप्रीम कोर्ट बोला- बच्चे मन के सच्चे

फिल्म में गनोजी और कान्होजी नाम के दो किरदार, संभाजी महाराज को धोखा देकर औरंगजेब के साथ मिलते दिखाए गए हैं. अब मराठा योद्धाओं गनोजी शिर्के और कान्होजी शिर्के के वंशजों ने फिल्म का विरोध किया है और इतिहास को गलत तरह से पेश करने का आरोप लगाया है. फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार, गनोजी और कान्होजी शिर्के के 13वें वंशज लक्ष्मीकांत राजा शिर्के ने कहा है कि उनके योद्धा पूर्वजों को फिल्म में गलत तरह से दिखाया गया है, ये चित्रण एक्यूरेट नहीं है और इससे उनकी छवि खराब होती है. महाराष्ट्र में कई और ग्रुप भी इस बात का विरोध कर रहे हैं.

100 करोड़ का केस करने की चेतावनी 
‘छावा’ में दिखाई गई कहानी पर शिर्के परिवार ने कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई है और कहा है कि उनके पूर्वजों को गैरजरूरी रूप से नेगेटिव दिखाया गया है. 20 फरवरी को शिर्के परिवार ने ‘छावा’ के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर को एक कानूनी नोटिस भेजा है. नोटिस में फिल्म के नैरेटिव को बदलकर इतिहास से जुड़ी गलतियां दूर करने की मांग की गई है. शिर्के परिवार ने मेकर्स के खिलाफ 100 करोड़ के मानहानि के केस की भी चेतावनी दी है.

लक्ष्मण उतेकर ने मांगी माफी
लोकल न्यूज पोर्टल पुढारी के अनुसार, नोटिस मिलने के बाद शिर्के परिवार के वंशजों में से एक, भूषण शिर्के से व्यक्तिगत रूप से बात की है. उन्होंने माफी मांगते हुए कहा है कि फिल्म में शिर्के वंश से किरदारों का सीधा कनेक्शन ना जोड़ने के लिए कई कदम उठाए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार उतेकर ने माफी मांगते हुए कहा, ‘हमने ‘छावा’ में बिना सरनेम इस्तेमाल किए केवल गनोजी और कान्होजी के नाम का जिक्र किया है. हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि उनके गांव के नाम का जिक्र भी ना हो, जहां से वो आते थे. हमारा इरादा शिर्के परिवार को ठेस पहुंचाने का नहीं था. अगर ‘छावा’ ने कोई परेशानी खड़ी की है तो मैं इसके लिए दिल से माफी मांगता हूं.’

लक्ष्मण की माफी पर शिर्के परिवार का रिस्पॉन्स
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, लक्ष्मण उतेकर के माफी मांगने के बावजूद शिर्के परिवार इस बात पर अड़ा हुआ है कि फिल्म में सुधार भरे बदलाव किए जाने चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी चिंता का समाधान नहीं किया गया तो वो राज्य भर में इसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे. कानूनी नोटिस में फिल्ममेकर्स से मांग की गई है कि वो ऐसे सभी सीन हटा लें जो इतिहास से जुड़े व्यक्तियों की गलत छवि दिखाते हैं या उनकी विरासत का असम्मान करते हैं.

बता दें, ‘छावा’ में जहां विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में हैं. वहीं रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी येसुबाई भोंसले का किरदार निभा रही हैं. विनीत कुमार सिंह ने फिल्म में कवि कलश का किरदार निभाया है जबकि अक्षय खन्ना मुगल शासक औरंगजेब के रोल में नजर आ रहे हैं. 14 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई ‘छावा’ दर्शकों का खूब दिल जीत रही है. 11 दिन में ये फिल्म 340 करोड़ से ज्यादा नेट इंडिया कलेक्शन और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Supreme Court सख्त: चुनाव आयोग नहीं ढूंढ पाया वोटों की गिनती का वीडियो, कोर्ट ने दी कार्रवाई की चेतावनी
Featured देश - विदेश
Supreme Court Decision : धर्म परिवर्तन और जातिगत आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला, पुराने धर्म की जाति का दर्जा बना मुद्दा
Featured देश - विदेश
Pakistan School Roof Collapse: निजी स्कूल की छत ढही, मलबे में दबकर 28 मासूमों की मौत
Featured international
Raipur Central Jail : छत्तीसगढ़ की जेल में अनोखा नवरात्र उत्सव, 760 बंदी कर रहे नौ दिनों तक उपवास’ भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल
Featured छत्तीसगढ़
Delhi Metro News: मेट्रो के गेट बंद करने पर दिल्ली पुलिस ने मांगी माफी, केंद्र ने हलफनामे में क्या कहा?
Featured देश - विदेश
CG News : दर्दनाक सड़क हादसा, तीन मौसेरे भाइयों की मौत
Blog Featured छत्तीसगढ़
CG News : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर’ रबी सीजन 2026-27 से मोबाइल पर बुक होगी खाद, नई व्यवस्था की तैयारी
Featured छत्तीसगढ़
Bank Holidays in October 2026: दुर्गा पूजा से करवा चौथ तक, अक्टूबर में इन तारीखों पर बंद रहेंगी बैंक शाखाएं
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Rajyotsav 2026 : सुंदर और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ का दिखेगा नया स्वरूप, राज्योत्सव में शामिल होंगे अमित शाह

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredinternational

US Navy Anniversary: अमेरिकी नौसेना को बधाई देने में हुई गड़बड़ी, भारतीय युद्धपोतों की फोटो पोस्ट कर फंसे अमेरिकी नेता

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredsports

IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की हार के 5 कारण, गेंदबाजों ने लुटाए रन तो बल्लेबाजों ने तोड़ा दिल

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?