Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: गोल्डी बराड़, अर्श डल्ला, हिमांशु भाऊ…दिल्ली से होगा इन सभी गैंगस्टर्स का सफाया, पूरी हिट लिस्ट देखिए
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » गोल्डी बराड़, अर्श डल्ला, हिमांशु भाऊ…दिल्ली से होगा इन सभी गैंगस्टर्स का सफाया, पूरी हिट लिस्ट देखिए

Blog

गोल्डी बराड़, अर्श डल्ला, हिमांशु भाऊ…दिल्ली से होगा इन सभी गैंगस्टर्स का सफाया, पूरी हिट लिस्ट देखिए

Hum Vatan News
Last updated: March 1, 2025 3:23 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली: दिल्ली में अब गुंडाराज नहीं चलेगा. भारत से लेकर कनाडा और अमेरिका से लेकर दुबई तक अब गैंगस्टरों (Delhi Gangstars) की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. दिल्ली की बीजेपी सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में है. अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू हो गई है. पुलिस संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए तैयार है. गृहमंत्री अमित शाह के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में है. एनडीटीवी के पास आतंक का पर्याय बन चुके उन 22 कुख्यात गैंगस्टरों की लिस्ट मौजूद है, जो अपने जुर्म के कारोबार के दम पर गैंग को मजबूत कर फल-फूल रहे हैं.

Contents
“दिल्ली में अब नहीं चलेगा गुंडाराज”दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन गैंगस्टर्स’दिल्ली पुलिस कैसे तोड़ेगी गैंगस्टर्स की कमर?इन कुख्यात अपराधियों के बारे में जानिएगैंगस्टर जग्गा धुरकोटवीरेन्द्र चारण अमरजीत बिश्नोई नोनी राणा राहुल रिदाऊगैंगस्टर्स पर नकेल कसने की तैयारी

छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के आठवां प्रांतीय सम्मेलन में शामिल हुए CM साय

- Advertisement -
HTML5 Icon

“दिल्ली में अब नहीं चलेगा गुंडाराज”

दरअसल शुक्रवार सुबह गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की नवनिर्वाचित सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली के गृहमंत्री आशीष सूद और पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा के साथ लॉ एंड ऑर्डर पर एक बैठक की और दिल्ली को अपराध मुक्त बनाने के लिए  गैंगस्टर्स के खिलाफ काफी सख्ती से निपटने का निर्देश दिया.इस बैठक में दिल्ली में मौजूद गैंगस्टर राज के सफाये का संकल्प लिया गया. वहीं गृह मंत्रालय में हुई एक बैठक में भी गैंगस्टर के सफाये की रणनीति तय की गई.

- Advertisement -
HTML5 Icon

दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन गैंगस्टर्स’

देश में छिपे गैंगस्टर्स के साथ ही विदेश में बैठकर हिंदुस्तान में गैंग को ऑपरेट कर रहे गैंगस्टर्स पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है. इन गैंगस्टर के इशारों पर भारत में वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान शुरू हो चुकी है. विदेश में बैठे 22 गैंगस्टर्स की लिस्ट तैयार की गई है, उनके नाम सामने आ गए हैं.

गैंगस्टर का नाम किस देश में छिपा है
अर्श डल्ला कनाडा
गोल्डी बराड़  अमेरिका
 गैंगस्टर हिमांशु भाऊ  अमेरिका
गैंगस्टर साहिल अमेरिका
लकी पटियाल आर्मेनिया
कौशल चौधरी भोंडसी जेल जेल में बंद
जग्गू भगवनपुरिया पंजाब की जेल में बंद
जग्गा धुरकोट अमेरिका
 वीरेन्द्र चारण अमेरिका
अमरजीत बिश्नोई इटली
 नोनी राणा इटली
महेंद्र सहाडन अमेरिका
 राहुल रिदाऊ  कनाडा
महेंद्र मेघवंशी  कनाडा
नवीन बाक्सर दुबई
सुभाष बराला दुबई
नीरज बावनिया  दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद

इसके अलावा वीन बाली गैंग, नासिर-छेनू गैंग से जुड़े गुर्गे, हाशिम बाबा गैंग, काला जेठडी, जितेंद्र गोगी गैंग का नाम भी इस लिस्ट में है.

  • दिल्ली में गैंगस्टरों का काउंटडाउन शुरू
  • देश से लेकर विदेश तक गैंगस्टर्स पर कसेगी लगाम
  • अब जेल से नहीं चल पाएगा गैंगस्टर्स का खेल
  • गैंगस्टरों के मददगार अब जाएंगे सलाखों के पीछे

दिल्ली पुलिस कैसे तोड़ेगी गैंगस्टर्स की कमर?

दिल्ली पुलिस राजधानी में सक्रिय गैंगस्टर्स की हिटलिस्ट के जरिए इनके नेक्सस को तोड़ने की कोशिश करेगी.
पुलिस इनके गुर्गों की धरपकड़ तेज करेगी, जिससे गैंगस्टर्स के बारे में जानकारी इकट्ठी की जा सके. जेल में बंद
गैंगस्टर्स पर भी नकेल कसने की तैयारी की जा रही है. इनकी मदद करने वालों की पहचान कर उन पर भी एक्शन लिया जाएगा. इन अपराधियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी.

नगरीय निकाय और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के बाद कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, सभापति, उपाध्यक्ष और जिला-जनपद पंचायतों में अध्यक्ष के चुनाव में निभाएंगे अहम भूमिका, देखें लिस्ट

इन कुख्यात अपराधियों के बारे में जानिए

गैंगस्टर जग्गा धुरकोट

जग्गा मूल रूप से पंजाब के धुरकोट इलाके का रहने वाला है. वह लंबे समय से कनाडा और USA में रह रहा है.  जग्गा लॉरेंस का बेहद करीबी बताया जाता है. विदेशी धरती पर लॉरेंस के गुर्गों को शेल्टर देने या शेफ हाउस अरेंज कराने का जिम्मा जग्गा धुरकोट के पास है.

वीरेन्द्र चारण 

वीरेंद्र चारण मूल रूप से राजस्थान के चूरू के सुजानगढ़ का रहने वाला है.वह सुखदेव सिंह गोगामेडी केस में वांटेड है.

अमरजीत बिश्नोई 

अमरजीत बिश्नोई राजस्थान के बीकानेर का रहने वाला है.उसको एजेंसियों ने पकड़ लिया था. लेकिन राजनीति शरण के चलते वह आजाद घूम रहा है. वह लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा का खास माना जाता है.

नोनी राणा 

नोनी राणा इटली गैंगस्टर काला राणा का भाई है. उस पर हाल में हरियाणा में डबल मर्डर करवने का आरोप है. दोनों भाई   हरियाणा के रहने वाले है.काला फिलहाल भारत की जेल में बंद है. वहीं नोनी इटली से लॉरेंस के गैंग को मजबूत कर रहा है.

राहुल रिदाऊ

राहुल रिदाऊ राजस्थान के सीकर का रहने वाला है. वह दुबई होते हुए कनाडा में दाखिल हुआ और रोहित गोदारा के लिए काम करता है.

गैंगस्टर्स पर नकेल कसने की तैयारी

ऑपरेशन गैंगस्टर को लेकर शनिवार को दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में बाकायदा तमाम स्पेशल सीपी, जॉइंट सीपी, जिले के तमाम डीसीपी के अलावा क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल के अधिकारियों ने बैठक हुई. इस बैठक में देश को नुकसान पहुंचा रहे गैंगस्टरों पर नकेल कसने की रणनीति पर चर्चा हुई.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG NEWS : मेडिकल स्टोर में इलाज का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप, 10 दिन में दो मौतों से उठे सवाल’ अब होगी जांच
Blog
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी के इच्छुकों के लिए बड़ी राहत, 45 वर्ष तक आवेदन का मौका
Featured छत्तीसगढ़
US Work Visa : अमेरिका में पढ़ाई के बाद नौकरी पर बड़ा असर, H-1B फीस बढ़ाने की तैयारी’ भारतीय छात्रों की बढ़ेगी चिंता
Featured international
CG NEWS : शहीदों की स्मृति में अनोखी पहल, 18 शहीदों के बीच अब चमकेगा SKY’ लोकेंद्र साहू ने उठाया कदम
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 165 अफसर-कर्मचारियों का ट्रांसफर’ देखें किसे मिली कहां जिम्मेदारी
Featured छत्तीसगढ़
भैयाथान क्षेत्र में 34 करोड़ से अधिक के सड़क विकास कार्यों की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी सौगात.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ में सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की प्रगति तेज…मुख्य सचिव ने की कल्याणकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन की समीक्षा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
डॉक्टर बनना मंजिल नहीं, समाज की सेवा करना असली लक्ष्य – उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Blogअन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

जशपुर में जनजातीय पर्यटन को बड़ी सौगात, पीएम-जुगा के तहत क्लस्टर होमस्टे परियोजना को मिली मंजूरी.

By
Hum Vatan News
7 Min Read
Blogअन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की…व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Blogअन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की बड़ी कार्रवाई, वास्तुविद फर्म जी.टी. डिज़ाइन स्टूडियो, रायपुर के अनुबंध समाप्त करने के दिए निर्देश.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?