Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Oval Office में ट्रंप से तीखी बहस के बाद हीरो बने President Zelenskyy, समर्थन में खड़ा हुआ पूरा यूरोप
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Oval Office में ट्रंप से तीखी बहस के बाद हीरो बने President Zelenskyy, समर्थन में खड़ा हुआ पूरा यूरोप

Featuredदेश - विदेश

Oval Office में ट्रंप से तीखी बहस के बाद हीरो बने President Zelenskyy, समर्थन में खड़ा हुआ पूरा यूरोप

Hum Vatan News
Last updated: March 1, 2025 3:51 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ओवल ऑफिस में तीखी बहस के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की हीरो बन गए हैं। पूरा यूरोप उनके समर्थन में खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर भी लोग जेलेंस्की के साहस और धैर्य व ट्रंप को तीखा जवाब देने के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि ट्रंप और जेलेंस्की के बीच ‘ओवल ऑफिस’ में हुई तीखी बहस के बाद यूक्रेन के यूरोपीय साझेदारों और दुनिया के अलग-अलग देशों के नेताओं ने जेलेंस्की का समर्थन किया है।

Contents
फ्रांस भी जेलेंस्की के समर्थन में उतराट्रंप की करीबी मेलोनी ने भी जेलेंस्की के लिए किया ट्वीटजर्मनी भी जेलेंस्की के सपोर्ट मेंकनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो को भी मिला ट्रंप के खिलाफ मौकाह्वाइट हाउस कर रहा ट्रंप की तारीफ

उत्तराखंड के माणा में हुए एवलांच में बर्फ में दबकर 4 की मौत, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

- Advertisement -
HTML5 Icon

वहीं ‘व्हाइट हाउस’ ट्रंप के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति के अधिकारिक कार्यालय ‘ओवल ऑफिस’ में शुक्रवार को ट्रंप और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के साथ अप्रत्याशित जुबानी जंग के बाद जेलेंस्की ‘व्हाइट हाउस’ से चले गए। दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस और इसके परिणामस्वरूप यूक्रेनी नेता के प्रति उमड़े समर्थन ने यूक्रेन के मुद्दे पर अमेरिका और यूरोप के बीच उभरी गहरी दरार को उजागर कर दिया है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेयेन ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आपने जो गरिमा दिखाई, उसने यूक्रेन के लोगों की बहादुरी को दर्शाया है। मजबूत, बहादुर और निडर बने रहें, प्रिय व्लादिमिर जेलेंस्की। हम न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के लिए आपके साथ काम करते रहेंगे।”

- Advertisement -
HTML5 Icon

फ्रांस भी जेलेंस्की के समर्थन में उतरा

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘एक हमलावर है: रूस। एक पीड़ित है: यूक्रेन। हमारा तीन साल पहले यूक्रेन की मदद करना और रूस पर प्रतिबंध लगाना सही था – और ऐसा करते रहना सही भी है।” मैक्रों ने कहा, “हमारे से मेरा तात्पर्य अमेरिकी, यूरोपीय, कनाडाई, जापानी और कई अन्य से है।” उन्होंने कहा, “उन सभी का आभार जिन्होंने मदद की और कर रहे हैं। उन लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करता हूं जो शुरू से ही लड़ रहे हैं – क्योंकि वे अपनी गरिमा, अपनी स्वतंत्रता, अपने बच्चों और यूरोप की सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं।”

गोल्डी बराड़, अर्श डल्ला, हिमांशु भाऊ…दिल्ली से होगा इन सभी गैंगस्टर्स का सफाया, पूरी हिट लिस्ट देखिए

ट्रंप की करीबी मेलोनी ने भी जेलेंस्की के लिए किया ट्वीट

ट्रंप की करीबी सहयोगी मानी जाने वाली इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि वे कूटनीति को पुनः पटरी पर लाने के लिए यूरोपीय संघ और अमेरिका के बीच शिखर सम्मेलन का आह्वान करेंगी। उन्होंने एक बयान में कहा, “अमेरिका, यूरोपीय देशों और सहयोगियों के बीच तत्काल एक शिखर सम्मेलन आयोजित किए जाने की आवश्यकता है, जिसमें इस बारे में खुलकर बात की जाए कि हम आज की बड़ी चुनौतियों से कैसे निपटना चाहते हैं। इसकी शुरुआत यूक्रेन से हो, जिसका हमने हाल के वर्षों में मिलकर बचाव किया है।”

जर्मनी भी जेलेंस्की के सपोर्ट में

जर्मनी के अगले संभावित चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रिय व्लादिमिर जेलेंस्की, हम अच्छे और मुश्किल समय में यूक्रेन के साथ खड़े हैं। हमें इस भयानक युद्ध में कभी हमलावर और पीड़ित को लेकर भ्रमित नहीं होना चाहिए।” एस्टोनिया के प्रधानमंत्री क्रिस्टन मिशल ने कहा कि उनका देश स्वतंत्रता की लड़ाई में जेलेंस्की और यूक्रेन के साथ एकजुट है। मिशनल ने कहा, “हमेशा। क्योंकि यह सही है, आसान नहीं है।”

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो को भी मिला ट्रंप के खिलाफ मौका

कनाडा को अमेरिका का 51 वां राज्य बनाने का ऑफर देने वाले डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जस्टिन ट्रूडो को भी एक मौका मिल गया है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटरी ओर्पो, लात्विया के राष्ट्रपति एडगर्स रिंकेविक्स, लग्जमबर्ग के प्रधानमंत्री लुक फ्रीडेन, पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री कैस्पर वेल्डकैंप ने यूक्रेन और जेलेंस्की के प्रति समर्थन जताया है। दूसरी ओर, ‘व्हाइट हाउस’ ने एक बयान जारी कर कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति वेंस की ‘अमेरिका फर्स्ट स्ट्रेंथ’ को समर्थन मिल रहा है। ट्रंप और वेंस ने दुनिया को स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका का फायदा नहीं उठाने दिया जाएगा। कैबिनेट और पूरे देश के सांसद यह भावना जाहिर कर चुके हैं।” बयान में विदेश मंत्री मार्को रुबियो और गृह सुरक्षा मंत्री क्रिस्टी नोएम समेत कई सांसदों के उद्धरण शामिल हैं।

ह्वाइट हाउस कर रहा ट्रंप की तारीफ

बयान में रुबियो ने कहा, “अमेरिका के लिए इस तरह खड़े होने के लिए राष्ट्रपति का आभार। पहले कभी किसी राष्ट्रपति ने ऐसा करने का साहस नहीं किया। अमेरिका को सबसे पहले रखने के लिए आपका धन्यवाद। अमेरिका आपके साथ है!” नोएम ने कहा, “मुझे हमारे कमांडर-इन-चीफ (ट्रंप) पर बहुत गर्व है। अमेरिका के लिए खड़े होने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति वेंस को धन्यवाद। हम अमेरिका का अनादर बर्दाश्त नहीं करेंगे।” हालांकि अमेरिकी संसद के सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति वेंस की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने आज राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ अपमानजनक व्यवहार किया। कृष्णमूर्ति ने कहा कि अमेरिकी लोग यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हैं, भले ही ट्रंप व्लादिमीर पुतिन और रूस के साथ खड़े हों।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Weather Update
CG Weather Today : सारंगढ़ में सबसे ज्यादा 613 मिमी बारिश, प्रदेश के 11 जिलों में अब भी बारिश की कमी
Featured religion
23 July 2026 Horoscope : आज के दिन ऑफिस में जरूरी कामों के लिए सीनियर्स की लें सलाह
Featured religion
NEET पेपर लीक पर छिड़ी राजनीतिक जंग, दोनों दलों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
Featured छत्तीसगढ़
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण
Featured छत्तीसगढ़
महतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों के जीवन में आया आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कॉलोनियों में लाखों रुपये का मेंटेनेंस शुल्क बकाया…डूमरतराई एवं बोरियाकला कॉलोनियों के बकायादार हितग्राहियों से शीघ्र भुगतान की अपील.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Sonam Wangchuk News : सरकार से सकारात्मक पहल की उम्मीद, सोनम वांगचुक बोले- समाधान मिला तो तोड़ दूंगा अनशन
Featured देश - विदेश
ANANTNAG TERROR ATTACK : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों पर हमला, अनंतनाग में एक पुलिसकर्मी शहीद
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Liquor Scam : सुप्रीम कोर्ट ने चैतन्य बघेल की जमानत रद्द करने से किया इनकार, शराब घोटाले में राहत कायम

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : प्रशासनिक कार्रवाई से इलाके में सनसनी, होटल गोल्डन स्टे से बड़ी मात्रा में कृषि सामग्री बरामद

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : रेल यात्रियों को राहत’ 23-24 जुलाई की 4 रद्द मेमू ट्रेनें फिर से बहाल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?