Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ेंगी चुनौतियां, नवाचारों के लिए रहें तैयार – एम डी श्री कटियार … अभियंता संघ के अधिवेशन में नई भर्ती, ओपीएस की पुरजोर उठी मांग……
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ेंगी चुनौतियां, नवाचारों के लिए रहें तैयार – एम डी श्री कटियार … अभियंता संघ के अधिवेशन में नई भर्ती, ओपीएस की पुरजोर उठी मांग……

Featuredअन्यउद्योगछत्तीसगढ़देश - विदेश

ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ेंगी चुनौतियां, नवाचारों के लिए रहें तैयार – एम डी श्री कटियार … अभियंता संघ के अधिवेशन में नई भर्ती, ओपीएस की पुरजोर उठी मांग……

Hum Vatan News
Last updated: March 2, 2025 6:39 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ेंगी चुनौतियां, नवाचारों के लिए रहें तैयार – एम डी श्री कटियार

- Advertisement -
HTML5 Icon

अभियंता संघ के अधिवेशन में नई भर्ती, ओपीएस की पुरजोर उठी मांग

- Advertisement -
HTML5 Icon

रायपुर 1 मार्च 2025 – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एस के कटियार ने कहा है कि ऊर्जा क्षेत्र में आने वाले दिनों में चुनौतियां और बढ़ेंगी और ऐसे में युवा अभियंताओं को नवाचार के लिए तैयार रहना होगा।छ्त्तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ के एक दिवसीय प्रादेशिक अधिवेशन एवं असाधारण सभा में मुख्य अतिथि श्री कटियार में कहा कि टीम वर्क के बगैर हमारी सफलता सुनिश्चित नहीं हो सकती इसलिए हमें मिलकर चलना होगा । अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र मड़वा के सीनियर क्लब में आयोजित कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी श्री राजेश कुमार शुक्ला ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि वरिष्ठ इंजीनियरों के अनुभव और युवा अभियंताओं की ऊर्जा के समन्वित प्रयास से हम अपनी प्रगति को सुनिश्चित कर सकते हैं। अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर राजेश पांडे, महासचिव श्री मनोज वर्मा,कार्यक्रम संयोजक श्री एच एन कोसरिया,कोषाध्यक्ष श्री शशांक श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

अध्यक्ष श्री राजेश पांडे ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए पॉवर कंपनी में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, कनिष्ठ स्तर पर नई भर्ती, अंतर कंपनी ट्रांसफर पर रोक समेत कई मांगे कंपनी प्रबंधन के समक्ष रखी।

महासचिव श्री मनोज वर्मा ने बताया कि अधिवेशन की शुरुआत में अभियंताओं के प्रेरणा भारत रत्न इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा का अतिथियों द्वारा अनावरण किया गया एवं वरिष्ठ अभियंताओं सर्वश्री पी एन सिंह, सुरेन्द्र तिवारी,शरद श्रीवास्तव, मुकेश नाहर,संजय तैलंग, पी के खरे , सुनील विश्वास,राकेश शर्मा ,अनिल व्यास, एस के बंजारा, प्रवीण श्रीवास्तव, विनय पांडेय, विनोद अग्रवाल, सी एम बाजपई , मोहम्मद शाहिद खान को अभियंता के रूप में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। अधिवेशन में ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे नवाचारों के लिए अभियंताओं की भूमिका तथा दक्षता सुधार पर विशेष तौर पर चर्चा की गई।
इस मौके पर बदलते ऊर्जा परिदृश्य और अभियंता संघ के प्रयासों पर केंद्रित स्मारिका “ऊर्जा संदेश” का विमोचन भी किया गया। इसका संपादन ऑल इंडिया पॉवर इंजीनियर फेडरेशन की पत्रिका के संपादक इंजीनियर विनय पांडेय ने किया है।
अधिवेशन में प्रदेश भर के 400 से अधिक अभियंताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर विनय पांडेय एवं आभार प्रदर्शन इंजीनियर एच एन कोसरिया ने किया ।

TAGGED:adhiveshancspdclelectricity boardUdyog
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

France Protest: फ्रांस में हिंसक हुआ आंदोलन, आगजनी और तोड़फोड़ के बीच 1,200 लोगों की गिरफ्तारी का दावा
Featured देश - विदेश
FSSAI Notice: FSSAI के रडार पर नेस्ले और HUL, मेडिकल न्यूट्रिशन व हॉर्लिक्स के दावों पर नोटिस जारी
Featured देश - विदेश
Temple Accident : मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर चढ़ा ट्रक, 15 की मौत और 26 घायल’ घटनास्थल पर मची चीख-पुकार
Featured देश - विदेश
IND vs WI 5th T20I: भारत ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, महज 17 गेंदों में पूरी की टीम फिफ्टी
Featured खेल
Kolkata Pandal Accident : दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में मचा हड़कंप, 20 से ज्यादा लोगों की मौत, घायलों के लिए सरकार ने जारी किए नंबर
Featured देश - विदेश
Imran Khan: इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! FRRO के भारत छोड़ने वाले आदेश को बॉम्बे हाईकोर्ट में दी चुनौती
entertainment Featured
Maa Mahagauri Puja 2026: महाअष्टमी पर कैसे करें मां महागौरी की पूजा? जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र, भोग और पौराणिक कथा
Featured religion
Railway Station Master Age Limit : स्टेशन मास्टर बनने का मौका, उम्र सीमा के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव
Featured job देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Update : प्रदेश में फिर बिगड़ेगा मौसम, अगले 4 दिनों तक इन जिलों में बारिश की चेतावनी

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredreligion

18 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

By
Hum Vatan News
5 Min Read

सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निराकरण को लेकर शासन गंभीर….शिकायतों को बिना सारगर्भित टीप के बंद किए जाने पर पीडब्लूडी के 13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?