Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ‘वनतारा’ वाइल्डलाइफ के उद्घाटन पर PM मोदी का अलग अंदाज, एशियाई शेर-क्लाउडेड तेंदुए को पिलाया दूध
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ‘वनतारा’ वाइल्डलाइफ के उद्घाटन पर PM मोदी का अलग अंदाज, एशियाई शेर-क्लाउडेड तेंदुए को पिलाया दूध

Featuredदेश - विदेश

‘वनतारा’ वाइल्डलाइफ के उद्घाटन पर PM मोदी का अलग अंदाज, एशियाई शेर-क्लाउडेड तेंदुए को पिलाया दूध

Hum Vatan News
Last updated: March 4, 2025 5:38 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान जामनगर में वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र ‘वनतारा’ का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने ‘वनतारा’ की अलग-अलग सुविधाओं का भी निरीक्षण किया. उन्होंने सबसे बड़े पशु पुनर्वास केंद्रों में विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली. इसका वीडियो पीएम मोदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

- Advertisement -
HTML5 Icon

‘वनतारा’ 1.5 लाख से अधिक बचाए गए और लुप्तप्राय जानवरों को आश्रय देने के लिए बनाया गया है. वर्तमान में यह 2,000 से अधिक प्रजातियों का घर है. प्रधानमंत्री ने ‘वनतारा’ में वन्यजीव अस्पताल का दौरा किया, जहां उन्हें एमआरआई, सीटी स्कैन, आईसीयू सहित कई प्रकार की पशु चिकित्सा सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई. अस्पताल में वन्यजीव एनेस्थीसिया, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, एंडोस्कोपी, दंत चिकित्सा और आंतरिक चिकित्सा सहित कई विभाग भी हैं.

- Advertisement -
HTML5 Icon

Latest and Breaking News on NDTV

7 मिनट 39 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी शेरों की अलग-अलग प्रजातियों के साथ खेलते और दुलार करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें एशियाई शावक, सफेद शेर के शावक, कैराकल शावक शामिल हैं. क्लाउडेड तेंदुए के शावक, जो एक दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजाति हैं, वीडियो में उन्हें भी देखा गया.

Latest and Breaking News on NDTV

पीएम मोदी ने जिस सफेद शेर के शावक का दूध पिलाया था, उसका जन्म केंद्र में तब हुआ था, जब उसकी मां को रेस्क्यू कर ‘वनतारा’ लाया गया था. भारत में कभी बड़ी संख्या में पाए जाने वाले कैराकल अब दुर्लभ होते जा रहे हैं. ‘वनतारा’ में कैराकल को प्रजनन कार्यक्रम के तहत पाला जाता है और उनके संरक्षण के लिए कैद में रखा जाता है, फिर उन्हें जंगल में छोड़ दिया जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

पीएम मोदी ने अस्पताल के एमआरआई कक्ष का भी दौरा किया और एक एशियाई शेर के एमआरआई स्कैन को भी देखा. उन्होंने ऑपरेशन थियेटर का भी दौरा किया, जहां एक तेंदुआ का इलाज किया जा रहा था, जो हाईवे पर कार से टकराने के बाद जख्मी हो गया था और रेस्क्यू कर लाया गया था. केंद्र में बचाए गए जानवरों को ऐसे स्थानों पर रखा जाता है, जो उनके प्राकृतिक आवास के समान होते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रधानमंत्री ने विभिन्न खूंखार जानवरों को भी करीब से देखा और उनकी सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने गोल्डन टाइगर, सर्कस से बचाए गए 4 स्नो टाइगर, व्हाइट लायन और स्नो लेपर्ड को भी देखा. उन्होंने खुले में चिम्पांजी को भी देखा, ओरांगुटान के साथ खेला, जिन्हें पहले एक भीड़भाड़ वाली जगह पर रखा गया था. उन्होंने दरियाई घोड़ों और मगरमच्छों को भी करीब से देखा. इस दौरान वह जेब्रा के बीच टहलें, जिराफ और गैंडे के बच्चे को खाना भी खिलाया.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रधानमंत्री को हाइड्रोथेरेपी पूल का भी संक्षिप्त दौरा कराया गया, जिसका उद्देश्य गठिया और पैर की समस्याओं से पीड़ित हाथियों के उपचार के लिए है. उन्होंने हाथी अस्पताल के कामकाज को भी देखा, जो दुनिया का सबसे बड़ा अस्पताल है. उन्होंने डॉक्टरों, सहायक कर्मचारियों और केंद्र में विभिन्न सुविधाओं के संरक्षक के रूप में काम करने वाले श्रमिकों से बातचीत की.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

27 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, ट्रक की टक्कर और बाइक भिड़ंत से मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
CG Transfer News : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 102 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : 6 महीने पहले पति और बच्चे को छोड़ प्रेमी संग गई महिला की पिटाई, मामला पुलिस तक पहुंचा
Featured छत्तीसगढ़
Ethanol Fuel : सरकार का बड़ा फैसला’ 100% एथेनॉल वाले ईंधन से चलेंगी गाड़ियां, जानें क्या होगा बदलाव
Featured देश - विदेश
CG Holiday News : छत्तीसगढ़ में छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को अवकाश घोषित
Featured छत्तीसगढ़
CG News : रेण नदी हादसे से दहला सूरजपुर, चार लोगों की मौत के बाद गांव में पसरा मातम
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

आईटीएम विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर राज्यपाल ने दिया जोर.

By
Hum Vatan News
5 Min Read

छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित.

By
Hum Vatan News
1 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

केबिनेट सचिव ने संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ से निपटने राज्य के मुख्य सचिवों से की वीडियो कॉन्फ्रेंस.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?