Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मेरे साथ हो रहा बुरा सलूक, अदालत में रो पड़ी रान्या राव; 14 दिनों की जूडिशियल कस्टडी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मेरे साथ हो रहा बुरा सलूक, अदालत में रो पड़ी रान्या राव; 14 दिनों की जूडिशियल कस्टडी

Featuredदेश - विदेश

मेरे साथ हो रहा बुरा सलूक, अदालत में रो पड़ी रान्या राव; 14 दिनों की जूडिशियल कस्टडी

Hum Vatan News
Last updated: March 10, 2025 5:35 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

सोने की तस्करी के आरोप में पुलिस गिरफ्त में पहुंची कन्नड फिल्मों की अभिनेत्री और डीजीपी की बेटी रान्या राव को बेंगलुरु की विशेष अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सोमवार को जब उनकी पेशी हुई तो रान्या अदालत में रो पड़ी। रान्या ने कोर्ट को बताया कि राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारी प्रताड़ित कर रहे हैं। हालांकि, उसने कहा कि अधिकारी शारीरिक नहीं बल्कि मौखिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। रान्या ने अदालत को बताया कि वह सदमें में है और भावनात्मक रूप से टूट चुकी है।

Contents
रान्या मामले में राजनीति चरम परगृह मंत्री क्या बोले

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रान्या ने अदालत में दावा किया कि जब उसने DRI के अधिकारियों के सवालों का जवाब देना बंद कर दिया तो अधिकारियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। डीजीपी रैंक के एक वरिष्ठ IPS अधिकारी की सौतेली बेटी हर्षवर्धिनी रान्या उर्फ ​​रान्या राव को करीब एक सप्ताह पहले दुबई से 14.56 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की तस्करी कर भारत लाने के आरोप में बेंगलुरु हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया था। अब कोर्ट ने उसे 24 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

CG – कांग्रेस नेता के ठिकानों पर IT की दबिश, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के हैं करीबी…

- Advertisement -
HTML5 Icon

रान्या मामले में राजनीति चरम पर

इस बीच, सोना तस्करी के मामले में रान्या का कथित संलिप्तता को लेकर कर्नाटक में राजनीतिक पारा चढ़ गया है, जहां सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक दूसरे पर पक्षपात और मामले को दबाने का आरोप लगा रही है। भाजपा ने रान्या को बचाने में एक प्रभावशाली मंत्री की संलिप्तता का आरोप लगाया है जबकि कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी ने टीएमटी स्टील बार फैक्टरी स्थापित करने के लिए उन्हें 12 एकड़ जमीन आवंटित की थी।

भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, “हाल के दिनों में सबसे बड़ी सोने की तस्करी में सिद्धरमैया की सरकार के एक प्रमुख मंत्री की संलिप्तता को लेकर मीडिया में आई खबरों को लेकर आश्चर्य की बात नहीं हैं – खासकर इस सरकार के तेजी से बढ़ते ‘नवीन’ तरीकों से घोटाले करने के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए!”

विधायक ने कहा कि सरकारी प्रोटोकॉल का घोर उल्लंघन, जिसके कारण रान्या राव को कथित रूप से 14 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने की तस्करी करने में सफलता मिली, सरकार के भीतर प्रभावशाली व्यक्तियों के प्रत्यक्ष समर्थन के बिना यह संभव नहीं हो सकता। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि यदि ये खबरें सच हैं, तो इससे कथित साठगांठ का स्तर गंभीर चिंता पैदा करता है।

ईडी रेड पर सियासत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव का कांग्रेस पर हमला, कहा- ED स्वतंत्र जांच एजेंसी है, अगर कुछ नहीं किया तो डर नहीं होना चाहिए

गृह मंत्री क्या बोले

कांग्रेस नेता और राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि जांच चल रही है और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के भी इसमें शामिल होने से सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा, “जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, हम कुछ नहीं कह सकते। न तो मैं और न ही सरकार इस तरह की कोई प्रतिक्रिया दे सकती हैं।” मध्यम एवं भारी उद्योग मंत्री एम.बी. पाटिल ने पलटवार करते हुए कहा कि जब भाजपा सत्ता में थी, तो उसने इस्पात संयंत्र स्थापित करने के लिए फरवरी 2023 में रान्या राव की कंपनी को तुमकुरु के सिरा में 12 एकड़ जमीन आवंटित की थी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Police Transfer News : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, EOW-ACB से 12 अधिकारी-कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त
Featured छत्तीसगढ़
रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 29 पुलिसकर्मियों की बदली तैनाती’ कई थानों में नई जिम्मेदारी
Featured छत्तीसगढ़
प्रयागराज में नीले ड्रम से निकला 5 करोड़ का कैश, पड़ोसी विवाद की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
Featured देश - विदेश
CG News : रिश्वत लेने के मामले में बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर ने पटवारी को किया निलंबित
Featured छत्तीसगढ़
CG News : बच्चों को आसाराम की किताब पढ़ने के लिए किया मजबूर’ शिकायत के बाद प्रिंसिपल पर गिरी गाज
Featured छत्तीसगढ़
चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जनजातीय अंचलों में पर्यटन से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, होम-स्टे से आत्मनिर्भर बनेंगे आदिवासी परिवार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न…राज्य की महत्वाकांक्षी अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं की हुई समीक्षा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ में नेताओं की VIP सुरक्षा में होगा बड़ा बदलाव’ 116 नेताओं की सुरक्षा श्रेणी पर मंथन

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण.

By
Hum Vatan News
21 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल श्री डेका.

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?