Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: तेलंगाना में एसएलबीसी सुरंग में फंसे सात लोगों की अभी भी तलाश जारी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » तेलंगाना में एसएलबीसी सुरंग में फंसे सात लोगों की अभी भी तलाश जारी

Featuredदेश - विदेश

तेलंगाना में एसएलबीसी सुरंग में फंसे सात लोगों की अभी भी तलाश जारी

Hum Vatan News
Last updated: March 11, 2025 11:22 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

तेलंगाना : तेलंगाना के नागरकुरनूल में आंशिक रूप से ध्वस्त एसएलबीसी सुरंग में फंसे सात लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान सोमवार को भी जारी रहा. तलाशी अभियान में एनडीआरएफ, सरकारी खनन कंपनी सिंगरेनी कोलियरीज, रैट माइनर्स और अन्य टीमें श्वानों एवं रडार सर्वेक्षण द्वारा बताए गए विशिष्ट स्थानों पर काम कर रही हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को बरामद गुरप्रीत सिंह के शव को शव वाहन के जरिए पंजाब में उनके पैतृक स्थान भेजा गया है. हैदराबाद में राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआई) के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (जीपीआर) सर्वेक्षणों के अनुसार, बचाव कर्मी संदिग्ध स्थानों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

- Advertisement -
HTML5 Icon

एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि तलाश में केरल पुलिस के मानव अवशेष खोजी श्वानों (एचआरडीडी) ने भी मदद की. उन्होंने बताया कि अब तक दो बार कुत्तों को सुरंग के अंदर भेजा जा चुका है और 11 मार्च को उन्हें फिर से भेजा जा सकता है.

- Advertisement -
HTML5 Icon

उन्होंने कहा कि कैमरा, मॉड्यूल, उपकरणों तथा अन्य सभी निगरानी सामग्री के साथ एक रोबोट 11 मार्च तक और एक अन्य 14 मार्च तक चालू हो जाएगा. सुरंग के अंदर काम कर रही तीनों खुदाई मशीनों ने धातु के अधिकांश मलबे को साफ कर दिया है और वे टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) के पिछले हिस्से से करीब 100 मीटर दूर हैं.

तलाशी अभियान की निगरानी कर रहे राज्य के विशेष मुख्य सचिव अरविंद कुमार ने विभिन्न संगठनों के अधिकारियों के साथ बैठक की. कुमार ने गुरप्रीत सिंह का शव सफलतापूर्वक निकालने के लिए बचाव कर्मियों की सराहना की.

इस बीच, गुरप्रीत सिंह के परिवार के लिए राज्य सरकार द्वारा घोषित 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक संबंधित टीम को दिया गया है ताकि इसे परिवार को सौंपा जा सके. अधिकारी के अनुसार, यह राशि सुरंग निर्माण कार्य में शामिल रॉबिन्स कंपनी द्वारा प्रदान की गई बीमा राशि (वेतन का 50 गुना) से अलग है.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि खोज अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी व्यवस्थायें की गई हैं. रॉबिन्स कंपनी के लिए टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) ऑपरेटर के रूप में काम करने वाले गुरप्रीत सिंह 22 फरवरी को सुरंग के आंशिक रूप से ढहने के बाद उसके मलबे के अंदर फंसे आठ लोगों में से एक थे.

सिंह का शव 48 घंटे से अधिक समय तक ‘बहुत सावधानी से’ खुदाई और अन्य प्रयासों के बाद निकाला जा सका. एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि शव लगभग 10 फुट की गहराई पर गाद के नीचे दबा हुआ था.

सिंह की पहचान उसके बाएं कान की बाली और दाहिने हाथ के गोदने के आधार पर की गई. गुरप्रीत के अलावा फंसे हुए सात अन्य लोगों में मनोज कुमार (उप्र), सनी सिंह (जम्मू कश्मीर), गुरप्रीत सिंह (पंजाब) और झारखंड के संदीप साहू, जेगता जेस और अनुज साहू शामिल हैं.

इंजीनियर और मजदूरों समेत आठ लोग 22 फरवरी को श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) परियोजना सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के बाद से फंसे हुए हैं

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Weather Alert : चक्रवाती तूफान को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी, 2 नवंबर तक आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका
Featured देश - विदेश
केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया होंगे शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि, समापन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के होंगे मुख्य अतिथि.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
लौह पुरुष सरदार पटेल की मनाई गई 151वीं जयंती, ग्राम भगतपुर में राष्ट्र की एकता और अखंडता का दिया संदेश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
राज्योत्सव में दिखेगी बदलते बस्तर की तस्वीर, वन संरक्षण और पर्यटन से रोजगार तक की झलक.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
श्री रामलला दर्शन और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से साकार हो रहे वरिष्ठजनों के सपने.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Crime News : युवक ने खुद पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गला रेतने के बाद अस्पताल में भर्ती
Featured छत्तीसगढ़
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

राज्यपाल श्री डेका ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : कलेक्ट्रेट की सीढ़ियों पर मिला चौकीदार का शव, आत्महत्या की आशंका से मचा हड़कंप

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : स्कूल में 9 छात्राओं के साथ यौन शोषण, आरोपी प्रभारी प्राचार्य को 6 साल का कारावास

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?