Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: खंभे पर चढ़े युवक को लगा करंट, जमीन पर गिरते ही हुई मौत, लापरवाही पर विभाग ने फिर झाड़ा पल्ला…
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » खंभे पर चढ़े युवक को लगा करंट, जमीन पर गिरते ही हुई मौत, लापरवाही पर विभाग ने फिर झाड़ा पल्ला…

Featuredछत्तीसगढ़

खंभे पर चढ़े युवक को लगा करंट, जमीन पर गिरते ही हुई मौत, लापरवाही पर विभाग ने फिर झाड़ा पल्ला…

Hum Vatan News
Last updated: March 11, 2025 12:55 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

खैरागढ़ : बिजली सुधारने के लिए खंभे पर चढ़े युवक की करंट लगने से नीचे गिरकर मौत हो गई. इस घटना पर विभागीय अधिकारी ने अपना पल्ला झाड़ लिया. लेकिन बार-बार हो रही इस तरह की घटना विभागीय कार्यशैली पर खड़े कर रही है.

Contents
पहले भी जा चुकी हैं जानेंनहीं आया कार्यप्रणाली में बदलाव

घटना जालबांधा थाना क्षेत्र के ग्राम राहुद की है, जहां विद्युत विभाग के ठेकेदार के लिए काम करने वाला 38 वर्षीय नरेश वर्मा गांव के एक घर के गुल बिजली को ठीक करने के लिए बिना किसी सुरक्षा उपाय के बिजली के खंभे पर चढ़ा. अचानक करंट लगते ही वह धड़ाम से नीचे गिर गया. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं.

- Advertisement -
HTML5 Icon

CG Assembly Budget Session LIVE : 11वें दिन की कार्यवाही शुरू, आज भी मचेगा हंगामा…

- Advertisement -
HTML5 Icon

घटना के बाद हमेशा की तरह विद्युत विभाग ने हाथ झाड़ लिए. कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार द्विवेदी ने सफाई दी कि नरेश ठेका कर्मचारी था और जालबांधा वितरण कंपनी में कार्यरत था. राहुद में वह अपना “निजी काम” कर रहा था, जिसकी जानकारी विभाग को नहीं थी.

पहले भी जा चुकी हैं जानें

यह पहली बार नहीं है जब बिजली के खंभे पर चढ़ा कोई कर्मचारी मौत का शिकार हुआ हो. कुछ महीने पहले खैरागढ़ न्यायालय के सामने संतोष मंडावी नाम के कर्मचारी की भी करंट लगने से मौत हुई थी. तब भी न सुरक्षा उपकरण थे, न ही बिजली सप्लाई बंद की गई थी.

CG News : फर्जीवाड़ा कर सरकारी जमीन बेची, फरार भाजपा पार्षद गिरफ्तार, मामले में कुल 11 आरोपी जा चुके हैं जेल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विभागीय अधिकारी मौके पर मौजूद थे, फिर भी संतोष बिना सुरक्षा के खंभे पर चढ़ा और उसकी जान चली गई. घटना के बाद विभाग ने मौत की वजह “ऊंचाई से गिरना” बताई, ताकि लापरवाही का ठीकरा खुद पर न फूटे. अब पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है.

नहीं आया कार्यप्रणाली में बदलाव

बार-बार हो रही मौतों के बावजूद विद्युत विभाग और ठेका कंपनियों की कार्यप्रणाली में कोई बदलाव नहीं आया. बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के कर्मचारी मौत के मुंह में धकेले जा रहे हैं. विभाग और ठेका कंपनियों की मिलीभगत के चलते हादसे बढ़ रहे हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल लीपापोती हो रही है. सवाल यह है कि आखिर लापरवाही की यह चिंगारी कब तक लोगों की जिंदगियां जलाती रहेगी?

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया का साथ—महतारी वंदन से प्रतिभा की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता….मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख….हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों की कलाई पर बांधी राखी, दिया शांति और विश्वास का संदेश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : नेपाल बाढ़ ने बढ़ाई छत्तीसगढ़ की चिंता, BJP नेता की बेटी सहित रायपुर-बिलासपुर की दो युवतियों से नहीं हो रहा संपर्क
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : जेल की सलाखों के बीच सजा भाई-बहन के प्यार का रंग, छत्तीसगढ़ में कैदियों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन
Featured छत्तीसगढ़
नेपाल से लौटे CM Sai का बड़ा बयान, बोले- छत्तीसगढ़ के भी कुछ लोग लापता’ सरकार कर रही तलाश
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : प्रेमी को बुलाने मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा’ पुलिस ने सुरक्षित उतारा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredjobछत्तीसगढ़

CG Forest Guard Exam : वनरक्षक के 1484 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज, 13 दिसंबर को होगी लिखित परीक्षा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredreligion

Raksha Bandhan’ पर शुभ मुहूर्त को लेकर न हों कंफ्यूज, पहले मुहूर्त के बाद अभिजीत काल में भी बांध सकती हैं राखी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?