Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: पैन कार्ड की तरह अब वोटर आईडी भी होगी आधार से लिंक, चुनाव आयोग कर रहा तैयारी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » पैन कार्ड की तरह अब वोटर आईडी भी होगी आधार से लिंक, चुनाव आयोग कर रहा तैयारी

Featuredदेश - विदेश

पैन कार्ड की तरह अब वोटर आईडी भी होगी आधार से लिंक, चुनाव आयोग कर रहा तैयारी

Hum Vatan News
Last updated: March 15, 2025 6:21 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली : चुनावी पारदर्शिता बढ़ाने के मकसद से अब वोटर आईडी को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया तेज हो सकती है। पैन कार्ड की तरह अब मतदाता पहचान पत्र (EPIC) को भी आधार से जोड़ने की योजना पर चुनाव आयोग गंभीरता से काम कर रहा है। इस सिलसिले में अगले हफ्ते चुनाव आयोग की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें गृह मंत्रालय, कानून मंत्रालय और आधार जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। इस पहल का मकसद फर्जी और डुप्लीकेट वोटर्स को चिन्हित कर मतदाता सूची को और साफ-सुथरा बनाना है।

CG Accident : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, होली खेलकर नहाने जा रहे 2 युवकों की हुई मौत, दो घायल

- Advertisement -
HTML5 Icon

रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 में संशोधन के बाद चुनाव आयोग ने मतदाताओं से स्वेच्छा से आधार नंबर एकत्र करने शुरू किए थे। हालांकि, अभी तक चुनाव आयोग ने आधार और मतदाता पहचान पत्र की डेटाबेस को लिंक नहीं किया है। यह प्रक्रिया इसलिए लाई गई थी ताकि डुप्लीकेट वोटर पंजीकरण की पहचान कर मतदाता सूची को शुद्ध किया जा सके, मगर आधार को लिंक कराना अनिवार्य नहीं किया गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

होने वाली है अहम बैठक

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और चुनाव आयुक्त विवेक जोशी इस मसले पर 18 मार्च को केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, विधायी विभाग के सचिव राजीव मणि और यूआईडीएआई के सीईओ भुवनेश कुमार से मुलाकात करेंगे। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल सहित कुछ राज्यों में एक ही EPIC नंबर वाले मतदाताओं का मुद्दा उठाया है। इस पर चुनाव आयोग ने माना है कि कुछ राज्यों में गलत अल्फान्यूमेरिक सीरीज के कारण एक ही नंबर दोबारा जारी कर दिए गए थे।

चैंबर अध्यक्ष पारवानी के बाद कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ने दिया इस्तीफा, चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान

चुनाव आयोग ने हाल ही में घोषणा की थी कि जिन मतदाताओं को डुप्लीकेट EPIC नंबर जारी हुए हैं, उन्हें अगले तीन महीनों के भीतर नए नंबर दिए जाएंगे। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि एक ही EPIC नंबर होने का मतलब यह नहीं कि मतदाता फर्जी हैं, बल्कि कोई भी मतदाता सिर्फ उसी निर्वाचन क्षेत्र में वोट डाल सकता है जहां वह पंजीकृत है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

शहादत को नमन : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का पर्यटन: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सख्ती का असर: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG High Court : हाईकोर्ट की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 18 से ज्यादा जनप्रतिनिधियों पर लंबित हैं 20 से अधिक केस
Featured छत्तीसगढ़
CG Mining News : खनिज क्षेत्र में बड़ा कदम, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड प्रोजेक्ट में ड्रिलिंग को मिली मंजूरी
Featured छत्तीसगढ़
CG Accident : स्कूली छात्रा को कुचलकर भागा ट्रक चालक, पुलिस ने 55 किलोमीटर दूर जाकर दबोचा
Featured छत्तीसगढ़
Gold-Silver Price : 26 दिनों में सोना ₹13 हजार और चांदी ₹39 हजार हुई सस्ती, सराफा बाजार में बढ़ी खरीदारी
business Featured देश - विदेश
CG Pulse Polio Campaign : ‘दो बूंद जिंदगी की’ अभियान शुरू, प्रदेशभर में 36 लाख बच्चों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : औचक निरीक्षण में खुली छात्रावास की बदहाल व्यवस्था, प्रशासन ने दो कर्मचारियों पर की बड़ी कार्रवाई

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Maharashtra TET Paper Leak : परीक्षा से पहले लीक हुआ TET का पेपर, परीक्षा स्थगित’ कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG ACB : 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, 20 हजार की थी मांग

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?