Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: BREAKING: पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बाद किसानों ने छोड़ा धरना स्थल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » BREAKING: पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बाद किसानों ने छोड़ा धरना स्थल

Blog

BREAKING: पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बाद किसानों ने छोड़ा धरना स्थल

Hum Vatan News
Last updated: March 20, 2025 5:33 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image
पंजाब : लगभग 400 दिनों से हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर जमे किसानों का धरना आखिरकार खत्म हो गया है। इसके बाद वीरवार को पुलिस प्रशासन ने शंभू-अंबाला हाइवे को एक तरफ से पूरी तरह से खोल दिया है। राजपुरा से अंबाला जाने के लिए शंभू बॉर्डर पर एक तरफ का रास्ता खोले जाने के बाद वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। बुधवार शाम को पंजाब पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद किसानों ने धरना स्थल खाली करवाया गया था। इसके तुरंत बाद हरियाणा सरकार ने भी शंभू बॉर्डर पर रास्ते को साफ करने का काम युद्धस्तर पर किया है।
फरवरी 2024 में अपनी मांगों को लेकर यहां डेरा डालने वाले किसानों को हरियाणा सरकार ने दिल्ली कूच से पहले ही रोक दिया था, जिसके बाद से यह शंभू बॉर्डर का रास्ता पूरी तरह से बंद था। वीरवार तड़के हरियाणा की तरफ से बुलडोजर भेजे गए, जिन्होंने कंक्रीट के बैरिकेड्स हटाने का काम किया। पंजाब पुलिस पहले ही किसानों द्वारा बनाए गए अस्थायी ढांचों को हटा चुकी थी। शंभू बॉर्डर पर एक लेन से कंक्रीट व पत्थरों की बैरिकेडिंग हटाने का काम पूरा हो गया है। इसके बाद शाम साढ़े चार बजे के करीब वाहनों के गुजरने का सिलसिला भी शुरू हो गया। हालांकि पुल के ऊपर दूसरी लेन को भी खोलने के लिए तेजी से काम चल रहा है। रास्ता खुलने से 20 किमी का अतिरिक्त सफर अब नहीं करना पड़ेगा। पटियाला के एसएसपी नानक सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस ने कोई बल प्रयोग नहीं किया और प्रदर्शनकारी किसानों ने सहयोग किया।
अब रास्ता साफ होने के बाद जल्द ही यहां यातायात सुचारू किया जाएगा। 13 महीने बाद रास्ता खुलने की उम्मीद जगी है। किसानों के हटने के बाद शंभू-अंबाला हाइवे पर वाहनों की आवाजाही की बहाली की तैयारी है। फरवरी 2024 से विभिन्न मांगों को लेकर यहां एकत्र हुए किसानों ने इस मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया था, जिससे दोनों राज्यों के बीच आवाजाही प्रभावित हो रही थी। वीरवार को हरियाणा पुलिस ने भी दोनों राज्यों की सीमा पर मुख्य हाईवे पर लगाए गए कंक्रीट के बैरिकेड्स हटा दिए और बुलडोजर की मदद से रास्ते को साफ किया जा रहा है। शाम तक मेन हाइवे की भी पूरी तरह से खुलने की उम्मीद है। पंजाब पुलिस द्वारा भी धरना स्थल पर बने अस्थायी निर्माणों को तेजी से हटवाया जा रहा है। पटियाला के एसएसपी नानक सिंह ने बताया कि सड़क को पूरी तरह से साफ किया जा रहा है।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

Elderman List Controversy : छत्तीसगढ़ में एल्डरमैन सूची पर बवाल, उपसरपंच को बनाया एल्डरमैन’ रायपुर-बिलासपुर समेत कई जिलों में विरोध तेज
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Craft Beer : छत्तीसगढ़ में पहली बार क्राफ्ट बीयर नीति लागू’ पर्यटन और निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में साकार हो रहे गरीबों के सपने, प्रधानमंत्री आवास योजना से अमृतलाल के परिवार को मिला सम्मानपूर्ण जीवन कच्चे घर की परेशानियों से मिली मुक्ति, पक्के आवास ने बदली पूरे परिवार की तस्वीर और तकदीर.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी .. एआई से डरने की नहीं, उसे अवसर में बदलने की है जरूरत.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Chhattisgarh Monsoon Session 2026 : छत्तीसगढ़ विधानसभा में सवालों का तूफान’ सिर्फ 5 दिन में सरकार से 1033 सवालों के जवाब मांगे जाएंगे
Featured छत्तीसगढ़
​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’… ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
​सुशासन की नई मिसाल: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ‘सुशासन तिहार’ बना लाचारों का मजबूत सहारा…. ​मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँच रही योजनाएँ.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सोच को साकार कर रहा टेक्सटाइल पार्क, स्थानीय रोजगार को मिलेगी नई उड़ान.
अन्य उद्योग छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Horoscope
Blog

17 June 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को नौकरी में करनी पड़ सकती है अतिरिक्त मेहनत, जानिए अपना राशिफल …

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Horoscope
Blog

15 June 2026 Horoscope : मीन राशि वालों को करियर में मिल सकता है बड़ा अवसर, जानिए अपना राशिफल

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Horoscope
Blog

11 June 2026 Horoscope: इस राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में बढ़ेगी मधुरता, जानिए अपना राशिफल…

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?