Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Shukrawar Upay: शुक्रवार के दिन करें ये काम, धन-संपदा में होगी बढ़ोतरी, जीवन में होगा खुशियों का आगमन
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Shukrawar Upay: शुक्रवार के दिन करें ये काम, धन-संपदा में होगी बढ़ोतरी, जीवन में होगा खुशियों का आगमन

Featured

Shukrawar Upay: शुक्रवार के दिन करें ये काम, धन-संपदा में होगी बढ़ोतरी, जीवन में होगा खुशियों का आगमन

Hum Vatan News
Last updated: March 21, 2025 11:24 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Shukrawar Ke Upay: सप्ताह का शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन जो भी भक्त भक्ति प्रेम भाव से देवी मां की उपासना करता है उसके सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है। साथ ही धन-धान्य में भी बरकत होती है। अगर आपके घर में पैसों से जुड़ी परेशानी बनी रहती है तो आप शुक्रवार का व्रत भी रख सकते हैं। शुक्रवार व्रत को अत्यंत फलदायी माना गया है। इसके अलावा शुक्रवार के दिन इन विशेष उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो जानिए कि शुक्रवार के दिन कौनसे उपाय करने चाहिए।

– अगर आपको लगता है कि आपके करीबी बिजनेस में आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, तो एक कटोरी हरे मोटे मूंग लेकर शुक्रवार पूरा दिन नमक वाले पानी में भिगोएं और अगले दिन भिगोये हुए मूंग को नमक वाले पानी में से निकालकर, साफ पानी से धोकर किसी जानवर को खिलाएं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

लाल की जगह गुलाबी रिबन देख भड़के विधायक समसुल, कर्मचारी को केले के पेड़ से खूब कूटा

- Advertisement -
HTML5 Icon

– अगर बहन या बुआ के साथ आपके रिश्तों में अनबन बनी हुई है, तो शुक्रवार के दिन आपको अपने भोजन में से एक रोटी निकालकर अलग रखनी चाहिए और उसके तीन हिस्से करने चाहिए। अब उन तीन हिस्सों में से एक हिस्सा गाय को खिला दें, एक हिस्सा कौवे के लिए रख दें और एक हिस्सा कुत्ते को खाने के लिए दें।

– अगर आप जीवन में सुख-शांति और मनोवांछित फल की प्राप्ति करना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन आपको मां दुर्गा के अर्गला स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। आपको बता दें कि ये स्तोत्र आपको दुर्गा सप्तशती की पुस्तक में मिलेगा, लेकिन अगर आपके पास दुर्गा सप्तशती नहीं है, तो आप चिंता मत कीजिये। आपको इंटरनेट से अर्गला स्तोत्र बड़ी ही आसानी से मिल जाएगा।

– अगर आप गणित से संबंधित, यानि जोड़ घटा आदि से संबंधित विषय में कमजोर है, तो शुक्रवार के दिन आपको स्टेशनरी का काम करने वाले किसी व्यक्ति को मिट्टी से बनी कोई चीज़ गिफ्ट करनी चाहिए और अगर उस चीज़ पर तोते का चित्र बना हो या फिर आपको मिट्टी से बना तोता ही मिल जाये, तो इससे अच्छा गिफ्ट औरकोई नहीं होगा।

PET और PPHT परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, स्थानीय अभ्यर्थियों का नहीं लगेगा कोई शुल्क, जानें अंतिम तिथि और पूरा शेड्यूल

– अगर आप अपनी धन-संपदा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इसके लिए शुक्रवार के दिन एक छोटा-सा मिट्टी का कलश लें और उसे चावल से भर दें। चावल के ऊपर एक रुपये का सिक्का और एक हल्दी की गांठ रखें। अब उस पर ढक्कन लगाकर, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लेकर उसे किसी मंदिर के पुजारी को दान कर दें।

– अगर आप किसी महत्वपूर्ण डील के लिए शुक्रवार के दिन कहीं बाहर जा रहे हैं और आप उसमें अपनी सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो उसके लिए शुक्रवार के दिन आपको घर से बाहर जाते समय पहले लक्ष्मी मां को प्रणाम करना चाहिए, उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। उसके बाद थोड़ा-सा दही-चीनी खाकर, पानी पीकर घर के बाहर जाना चाहिए।

– अगर आपके बच्चों की तरक्की में आर्थिक रूप से किसी प्रकार की समस्या आ रही है और आपको किसी प्रकार की मदद नहीं मिल पा रही है तो शुक्रवार के दिन हो सके तो 11 कन्याओं को घर बुलाकर खाना खिलाना चाहिए। अगर 11 को न खिला सकें तो 9 कन्याओं को खिलाना चाहिए। नहीं तो 7 कन्याओं को खिलाएं, नहीं तो 5 कन्याओं को खिलाएं। अगर वो भी न हो सके तो किसी एक कन्या को खाना खिलाएं। देखिये ये आपकी श्रद्धा पर निर्भर करता है कि आप कितनी कन्याओं को भोजन कराते हैं। भोजन कराने के बाद कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लेना न भूलें।

– अगर आप अपने जीवन में खुशियों का संचार करना चाहते हैं, तो उसके लिए शुक्रवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद, साफ कपड़े पहनकर सबसे पहले देवी मां के आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए। फिर दाहिने हाथ में फूल लेकर देवी मां के आगे रखें और उन्हीं फूलों के ऊपर एक मिट्टी के दीपक में घी डालकर, रूई की बाती लगाकर ज्योत जलाएं। साथ ही देवी मां को लाल चुनरी चढ़ाएं।

– अगर आपको अपने जीवनसाथी की तरक्की को लेकर हमेशा दुविधा बनी रहती है, तो शुक्रवार के दिन तोते को हरी मिर्च खिलाएं। अगर ऐसा करना संभव ना हो, तो तोते की एक बड़ी-सी तस्वीर लाकर अपने घर की उत्तर दिशा में लगाएं और रोज उसके दर्शन करें।

– अगर आप अपने घर को निगेटिव एनर्जी से बचाये रखना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन एक फिटकरी का टुकड़ा लेकर घर के मुख्य दरवाजे के पास रख दें और जब तक वह काला न पड़ जाये, उसे वहीं पर रखा रहने दें। बाद में उस फिटकरी के टुकड़े को फेंक दें।

– अगर आप अपने सौभाग्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इसके लिए शुक्रवार के दिन एक रुपये का सिक्का लें और उसे अपने मंदिर में मां लक्ष्मी के आगे रख दें। अब सबसे पहले मां लक्ष्मी की उचित प्रकार से पूजा-अर्चना करें। फिर उस सिक्के की भी उसी प्रकार से पूजा करें और शुक्रवार पूरे दिन उसे मंदिर में ही रखा रहने दें। अगले दिन उस सिक्के को उठाकर एक लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें।

– अगर आप अपना स्वास्थ्य अच्छा बनाये रखना चाहते हैं तो उसके लिए शुक्रवार के दिन आपको देवी लक्ष्मी के मंदिर में शंख चढ़ाना चाहिए। साथ ही देवी मां को घी और मखाने का भोग लगाना चाहिए और उनके आगे हाथ जोड़कर अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 8

Advertisement Carousel

Latest Post

राज्यसभा चुनाव: Nitish Kumar समेत NDA नेताओं ने दाखिल किया पर्चा, अमित शाह रहे मौजूद
Featured देश - विदेश
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination : “अब राज्यसभा जाना चाहता हूँ” नीतीश कुमार का भावुक पोस्ट, 20 साल के शासन के बाद मुख्यमंत्री पद छोड़ने के संकेत
Featured देश - विदेश
Vijay-Rashmika : सितारों से सजी शाम’ ‘Virosh’ रिसेप्शन में रश्मिका के लुक ने लूटी महफिल
Featured मनोरंजन
Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai : मुख्यमंत्री और दिग्गज नेताओं के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचीं लक्ष्मी वर्मा
Featured छत्तीसगढ़
Laxmi Verma Rajya Sabha Nomination
Laxmi Verma Rajya Sabha Nomination : राज्यसभा का रण मुख्यमंत्री और दिग्गज नेताओं के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचीं लक्ष्मी वर्मा
Featured छत्तीसगढ़
Crime News
Crime News : खौफनाक वारदात 5 हमलावरों ने सर्जिकल ब्लेड से काटा शरीर, इमलीडुग्गू में हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh News : होली का जश्न बदला मातम में युवक ने मासूमों को दी नशीली कोल्ड ड्रिंक, जिला अस्पताल में भर्ती
Featured छत्तीसगढ़
Major Success For Security Forces : मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली मारा गया
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Chhattisgarh Rajya Sabha 2026
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Rajya Sabha 2026 : दिग्गजों को पछाड़ फूलो देवी नेताम फिर बनीं कांग्रेस की पसंद, बस्तर की बेटी को दोबारा मौका

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

पुलिस कमिश्नर का नया ठिकाना’ अब गृहमंत्री के पुराने बंगले से नियंत्रित होगी राजधानी की सुरक्षा

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Chhattisgarh Rajya Sabha Candidates 2026
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Rajya Sabha Candidates 2026 : भाजपा का मास्टरस्ट्रोक लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा भेजकर ओबीसी और महिला वोटर्स पर साधा निशाना

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?