Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मुकेश अंबानी के बेटे की भक्ति यात्रा, क्यों 141 KM पैदल चलकर द्वारका जा रहे अनंत
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मुकेश अंबानी के बेटे की भक्ति यात्रा, क्यों 141 KM पैदल चलकर द्वारका जा रहे अनंत

Featuredदेश - विदेश

मुकेश अंबानी के बेटे की भक्ति यात्रा, क्यों 141 KM पैदल चलकर द्वारका जा रहे अनंत

Hum Vatan News
Last updated: April 1, 2025 11:29 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी एक बार सुर्खियों में हैं। अपने भक्ति भाव और आस्था के लिए पहचाने जाने वाले अनंत अंबानी इन दिनों गुजरात के जामनगर से द्वारकाधीश मंदिर तक पदयात्रा कर रहे हैं। इस पदयात्रा का आज 5वां दिन है। उनके साथ उनके बॉडीगार्ड और सैकड़ों की संख्या में समर्थक और श्रद्धालु भी पदयात्रा कर रहे हैं। इस दौरान वह और उनके साथ पदयात्रा में शामिल लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते नजर आए। बताया जा रहा है कि अनंत अंबानी 10 अप्रैल को द्वारका में अपना जन्मदिन मनाएंगे।

अनंत अंबानी ने कहा, “पदयात्रा हमारे घर जामनगर से द्वारका तक है। यह पिछले 5 दिनों से चल रही है और हम अगले 2-4 दिनों में पहुंच जाएंगे। मेरी पदयात्रा जारी है। भगवान द्वारकाधीश हमें आशीर्वाद दें। मैं युवाओं से कहना चाहूंगा कि भगवान द्वारकाधीश पर विश्वास रखें, सनातन धर्म पर विश्वास रखें और कोई भी काम करने से पहले भगवान द्वारकाधीश को याद करें। वह काम बिना किसी बाधा के अवश्य पूरा होगा और जब भगवान मौजूद हैं, तो चिंता करने की कोई बात नहीं है।”

- Advertisement -
HTML5 Icon

झारखंड के साहिबगंज में 2 मालगाड़ियों की टक्‍कर, हादसे में 2 लोको पायलट की मौत

- Advertisement -
HTML5 Icon

द्वारका में मनाएंगे जन्मदिन

वनतारा के वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, अनंत अंबानी की भगवान श्री द्वारकाधीश में गहरी आस्था है। उन्होंने ‘जय द्वारकाधीश’ के जयकारों के साथ 28 मार्च 2025 को जामनगर के रिलायंस इंडस्ट्रीज टाउनशिप से भगवान कृष्ण की नगरी द्वारका तक 141 किलोमीटर लंबी पदयात्रा शुरू की है। वह अपना जन्मदिन 10 अप्रैल 2025 को द्वारका में मनाने की योजना बना रहे हैं।

रात में कर रहे पदयात्रा

अनंत अंबानी के साथ उनकी सुरक्षा टीम और सहयोगियों का एक बड़ा काफिला भी साथ चल रहा है। उनकी पदयात्रा से यातायात बाधित न हो, इसलिए वह देर रात यात्रा कर रहे हैं। हर दिन वह करीब 10 से 12 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं। 10 अप्रैल को वह द्वारका पहुंचेंगे और भगवान द्वारकाधीश के दर्शन के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगे। अनंत अंबानी के दोस्तों के अलावा सैकड़ों ब्राह्मण और श्रद्धालु भी इस पदयात्रा में शामिल हुए हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु ‘जय द्वारकाधीश’ का नारा लगाते हुए भजन-कीर्तन कर रहे हैं। इस दौरान अनंत अंबानी को देखने और उनके साथ फोटों खिंचवाने के लिए स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में पदयात्रा मार्ग पर उमड़ रहे हैं।

सैफ अली खान केस से हुई बदनामी, आकाश कनौजिया ने 1 करोड़ मुआवजा मांगा

अंबानी परिवार की भगवान द्वारकाधीश में अनंत आस्था

अंबानी परिवार की भगवान द्वारकाधीश में गहरी आस्था है। वे नियमित रूप से द्वारका और सोमनाथ मंदिर जाते हैं। हाल ही में अंबानी परिवार ने भी महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाई थी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

Sreesanth vs Harbhajan Slap Controversy
Sreesanth vs Harbhajan Slap Controversy : थप्पड़ कांड पर श्रीसंत का धमाका, हरभजन पर लगाए गंभीर आरोप
Featured खेल
CG Online Satta Racket Raid
CG Online Satta Racket Raid : बाबू खेमानी के घर पुलिस की बड़ी दबिश, सट्टे की काली कमाई का हुआ पर्दाफाश
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News
CG Crime News : दिल दहला देने वाली वारदात , सनकी हमलावर ने एक ही परिवार के 4 लोगों को गोदा, 2 की मौत
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : कानून हाथ में लेना पड़ा भारी’ चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’ देने वाले 9 गिरफ्तार, पीड़ित भी जेल
Featured छत्तीसगढ़
CG BREAKING : जुआ मामले में पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 7 पर सख्त एक्शन से मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
CGBSE Result 2026 Date
CGBSE Result 2026 Date : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे तैयार, 30 अप्रैल या 1 मई को हो सकती है घोषणा
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा’ प्रकाश इंडस्ट्रीज प्लांट में भीषण विस्फोट, कई मजदूर घायल
Featured छत्तीसगढ़
LPG Delivery New Rule
LPG Delivery New Rule : अब बिना ऑथेंटिकेशन कोड के घर नहीं आएगा गैस सिलेंडर, जानें नया नियम
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Accident News
Featuredछत्तीसगढ़

Accident News : यमुना नदी में अनियंत्रित होकर गिरा ट्रैक्टर, ग्रामीणों ने देवदूत बनकर बचाई 4 जानें

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredreligion

Sita Navami 2026: आज करें माता जानकी की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और विशेष विधि

By
Hum Vatan News
3 Min Read
US-Iran Peace Talks 2026
Featuredinternationalदेश - विदेश

US-Iran Peace Talks 2026 : इस्लामाबाद बना कूटनीति का अखाड़ा , दूसरे दौर की वार्ता के लिए अराघची और कुश्नर आमने-सामने

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?