Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: घिनौनी हरकत! कुत्तों की तरह चलाया…ये क्‍या कर दिया कंपनी ने कर्मचारियों के साथ? जानें पूरी सच्‍चाई
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » घिनौनी हरकत! कुत्तों की तरह चलाया…ये क्‍या कर दिया कंपनी ने कर्मचारियों के साथ? जानें पूरी सच्‍चाई

Featuredछत्तीसगढ़देश - विदेश

घिनौनी हरकत! कुत्तों की तरह चलाया…ये क्‍या कर दिया कंपनी ने कर्मचारियों के साथ? जानें पूरी सच्‍चाई

Hum Vatan News
Last updated: April 6, 2025 3:20 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image
कोच्चि: केरल के कोच्चि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक प्राइवेट मार्केटिंग फर्म के खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को अमानवीय व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है. टारगेट पूरा न कर पाने पर उन्हें जंजीरों से बंधे कुत्तों की तरह घुटनों के बल चलने को मजबूर किया जा रहा है. यह वीडियो कंपनी के ही एक पूर्व मैनेजर ने अपने फोन में शूट किया था.
पुलिस का कहना है कि पूर्व मैनेजर का कंपनी के मालिक से विवाद था और उसने नए प्रशिक्षुओं के साथ यह वीडियो शूट किया और दावा किया कि यह उनकी ट्रेनिंग का एक हिस्सा है. वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को गर्दन में पट्टा बांधकर कुत्ते की तरह घुटनों के बल पर चलते हुए दिखाया गया है. यह वीडियो करीब चार महीने पहले शूट किया गया था. अब उक्त मैनेजर कंपनी छोड़ चुका है.
लोकार्पण एवं भूमिपूजन, CREDA, Raipur
एक अन्य वीडियो में कर्मचारियों को सजा के तौर पर कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया गया. वीडियो वायरल होने पर केरल के लेबर डिपार्टमेंट ने वर्क प्लेस पर कर्मचारियों के कथित उत्पीड़न की जांच के आदेश दिए हैं और मामले की रिपोर्ट मांगी है. पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे कर्मचारियों के बयान दर्ज कर लिए हैं, जिन्होंने घटना के लिए पूर्व मैनेजर को जिम्मेदार ठहराया.
कुछ लोगों ने, जो संभवतः कंपनी के कर्मचारी हैं, एक स्थानीय टीवी चैनल को बताया कि जो लोग टारगेट अचीव करने में विफल रहते हैं, उन्हें मैनेजमेंट द्वारा इस तरह की सजा दी जाती है. पुलिस के अनुसार कंपनी कलूर में स्थित है और घटना पेरुम्बवूर में घटित हुई. हालांकि, इसमें एक मोड़ यह आया कि वीडियो में कथित तौर पर परेशान और प्रताड़ित दिख रहे एक व्यक्ति ने बाद में मीडिया को बताया कि कंपनी में किसी कर्मचारी का उत्पीड़न नहीं हुआ, जबकि वीडियो में ऐसा दिखाई दे रहा है.
अयोध्या: रामनवमी के अभिजीत मुहूर्त पर श्री रामलला के ललाट पर लगा सूर्य तिलक, CM साय ने शेयर किया वीडियो
व्यक्ति ने दावा किया, ‘मैं अब भी फर्म में काम कर रहा हूं. यह वीडियो कुछ महीने पहले का है और एक व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती बनाया गया था, जो उस समय कंपनी में मैनेजर के रूप में काम कर रहा था. बाद में मैनेजमेंट ने उसे नौकरी छोड़ने के लिए कह दिया और वह अब फर्म के मालिक को बदनाम करने के लिए इस वीडियो का इस्तेमाल कर रहा है.’
उसने कथित तौर पर पुलिस और श्रम विभाग के अधिकारियों को भी यही बयान दिया. राज्य के श्रम मंत्री वी शिवनकुट्टी ने वीडियो को चौंकाने और परेशान करने वाला करार दिया और कहा कि केरल में इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने मीडिया से कहा, ‘मैंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और जिला श्रम अधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.’ राज्य मानवाधिकार आयोग ने उच्च न्यायालय के वकील कुलथूर जयसिंह की शिकायत के आधार पर इस संबंध में मामला दर्ज किया है.
इस बीच, केरल राज्य युवा आयोग ने भी हस्तक्षेप किया और कथित उत्पीड़न की घटना में खुद ही मामला दर्ज किया. आयोग ने जिला पुलिस प्रमुख को इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. आयोग के अध्यक्ष एम शजर ने एक बयान में कहा कि ऐसी प्रथाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए जो सभ्य और लोकतांत्रिक समाज में अस्वीकार्य हैं.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया का साथ—महतारी वंदन से प्रतिभा की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता….मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख….हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों की कलाई पर बांधी राखी, दिया शांति और विश्वास का संदेश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : नेपाल बाढ़ ने बढ़ाई छत्तीसगढ़ की चिंता, BJP नेता की बेटी सहित रायपुर-बिलासपुर की दो युवतियों से नहीं हो रहा संपर्क
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : जेल की सलाखों के बीच सजा भाई-बहन के प्यार का रंग, छत्तीसगढ़ में कैदियों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन
Featured छत्तीसगढ़
नेपाल से लौटे CM Sai का बड़ा बयान, बोले- छत्तीसगढ़ के भी कुछ लोग लापता’ सरकार कर रही तलाश
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : प्रेमी को बुलाने मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा’ पुलिस ने सुरक्षित उतारा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredjobछत्तीसगढ़

CG Forest Guard Exam : वनरक्षक के 1484 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज, 13 दिसंबर को होगी लिखित परीक्षा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredreligion

Raksha Bandhan’ पर शुभ मुहूर्त को लेकर न हों कंफ्यूज, पहले मुहूर्त के बाद अभिजीत काल में भी बांध सकती हैं राखी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?